Category Archives: भागलपुर

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अब 14 चक्का से ऊपर वाली वाहन सड़कों पर कर सकेगी परिचालन // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन एवं भागलपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के द्वारा उच्च न्यायालय पटना में बिहार सरकार के आदेशानुसार जिसमें 14 चक्का से ऊपर के व्यवसायिक वाहनों को बालू गिट्टी परिचालन के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबंधित किया गया था इस विषय के विरुद्ध रीड भी दायर किया गया था लेकिन उच्च न्यायालय को आदेश देते हुए 8 सप्ताह के अंदर इस केस के निष्पादन का निर्देश दिया गया ।इसके बाद ट्रक यूनियन उच्च न्यायालय में अपना केस दर्ज कराया। ट्रक ओनर एसोसिएशन की ओर से दाखिल वाद की सुनवाई उच्च न्यायालय पटना में प्रारंभ हुई । लगातार सुनवाई के बाद आज बिहार सरकार के आदेशों के अनुसार 14 चक्का से ऊपर की गाड़ियों को बालू गिट्टी में निबंधन पुस्तिका के […]

होटल के कर्मी बिहपुर थाना क्षेत्र के कोरचक्का निवासी की संदिग्ध हालात में हुई मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 पर मां वेष्णो पट्रोल पंप बलाहा पर जय माता दी लाईन होटल में मंगलवार की दोपहर बाद होटल कर्मी बिहपुर थाना क्षेत्र के कोरचक्का निवासी पचास वर्षीय अयोध्या सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।होटल संचालक भरतखंड के सुमन सिंह द्वारा आनन-फानन में कर्मी के शव को बिना डॉक्टर से उपचार करवाये ऑटो से उसे घर भेज दिया गया। वे शव का अंतिम संस्कार करने को कह रहे थे। इससे परिवारवालों को शक होने लगा।घंटो बाद विभिन्न प्रकार के आशंका को लेकर स्वजन ग्रामीण के साथ मृतक के शव को लेकर होटल पहुंच पोस्टमार्टम की मांग पर अडिग हो गए। सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार […]

बोले नवगछिया एसपी : साइबर अपराधी फर्जी विज्ञापन दिखाकर करतें हैं ठगी // GS NEWS

DESK 04 B0

साइबर अपराधी फर्जी विज्ञापन दिखाकर ठगी करते हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अपराध इकाई पटना के अनुसार साइबर अपराधी नागरिकों को ठगने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन प्लेटफार्म और सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा हैं। आनलाइन शॉपिंग के लिए लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब, कस्टमर केयर के नंबर आदि के बारे में नकली विज्ञापन प्रसारित करते हैं। हमेश अधिकारिक ऐप्स या बेवसाइटों की जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी असत्यापित लिंक पर क्लिक नहीं करे। वित्तीय लेनदेन में शामिल होने से पहले बेवसाइट की प्रतिष्ठा वैधानिकता सत्यापित करें। ओटीपी की जानकारी किसी को ना दे। DESK 04 B

मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित // GS NEWS

DESK 04 B0

मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पेयजल, शौचालय, उपस्कर, कंप्यूटर सहित अन्य संसाधन की उपलब्धता पर चर्चा किया गया। विद्यालय में व्याप्त समस्या के बारे में प्रधानाचार्य विनोद मंडल से विधायक ने जानकारी लिया। विधायक ने कहा शिक्षा व्यक्ति को सकारात्मक दिशा में बढ़ाने के लिये ससशक्त पहल है लेकिन वर्तमान के शिक्षा में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता है। शिक्षित व्यक्ति समाज का मजबूत स्तंभ है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, भाजपा,जदयू कार्यकर्ता आदि थे। DESK 04 B