Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : हत्या के जुर्म में 12 आरोपित दोषी सिद्ध // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी ने हत्या के आपराध में 12 आरोपितों के विरूद्ध दोष सिद्ध किया। आरोपित खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी शिव यादव, अवधेश यादव, घन्ना यादव, मुकेश यादव, रूपये यादव, नरेश यादव, पिंका यादव, छोटू यादव, शंकर यादव, शोषी यादव, कुमकुम यादव, सुनील यादव हैं। बताया गया कि 28 मई वर्ष 2016 को सभी आरोपित ने लोकमानपुर के ही श्याम सुंदर मंडल उर्फ बबलू मंडल, करू मंडल के मकई के खेत में 35-40 रास भैस छोड़ दिया था। जिससे मकई का फसल बर्बाद हो रहा था। श्याम सुदंर मंडल उर्फ बबलू मंडल, कारू मंडल सभी भैस को घेर कर खरीक थाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बाबा बिसुराउत […]

नवगछिया बाजार में पाकेट मारों ने महिला के झोले से उड़ाया ₹32 हजार // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार में अज्ञात चोरों ने महिला के झोले में ब्लेड मार कर ₹32 हजार उड़ा लिए हैं. पीड़ित महिला श्रीपुर निवासी शंकर सिंह की पत्नी अपीसा देवी ने मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी है. जानकारी मिली है कि महिला का पति बाहर रहता है और उसी ने महिला को पैसे भेजे थे. सेंट्रल बैंक से महिला ने पैसे की निकासी की थी. निकासी के बाद महिला ने नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड, हरियापट्टी समेत अन्य जगहों पर खरीददारी की और इसी क्रम में महिला को पता चला कि उसका झोला फटा हुआ है और उससे ₹32 हजार की निकासी कर ली गयी है. नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. DESK 04 B

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के गौराचक्की नवटोलिया गांव की रहने वाले कुछ लोगों के साथ दबंगों ने जमकर किया मारपीट // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,मसुदनपुर थाना क्षेत्र के गौराचक्की नवटोलिया गांव की रहने वाली गुंजन देवी के साथ साथ उनकी सास और देवर के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। जिसमें गुंजन देवी का जहां सर फूटा वही सास को भी धारदार हथियार से हाथ पर मारकर घायल कर दिया गया, और देवर के साथ भी दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। देर शाम जब गुंजन देवी अपने घर में थी तभी गांव के ही अमरजीत यादव, कैलाश यादव, भगवान यादव, मुकेश यादव, मितो यादव, पीड़िता जमीन पर मछली बनाकर शराब पी रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध पीड़िता के द्वारा किया गया। जिसके बाद नशे में चूर दबंगों के द्वारा महिला और परिवार वालों की जमकर पिटाई […]

उद्योग मंत्री के भागलपुर आते ही बिजली संकट और गहराई , शाहनवाज ने कहा 24 घंटा बिजली आपूर्ति हो इसके लिए विभाग के मंत्री से करूंगा वार्ता // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले के औद्योगिक विकास के लिए उद्योग मंत्री बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन रेशम नगर भागलपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और कहलगांव विधायक पवन यादव सम्मिलित थे। जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई वैसे ही बिजली कई मिनटों के लिए गुल हो गई ।तपती गर्मी में लोग परेशान व हलकान दिखे। बताते चलें कि यह बिजली गुल होने वाली बातें सिर्फ आज की नहीं है । बीते दिनों यानी कल भी उद्योग मंत्री यहीं थे। कल भी कई […]

भोलानाथ पुल फ्लाईओवर इशाकचक पहुंच पथ संघर्ष समिति ने इस पुल के निर्माण कार्य की स्वीकृति को लेकर उद्योग मंत्री शाहनवाज का किया भव्य स्वागत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,भोलानाथ पुल फ्लाईओवर इशाकचक पहुंच पथ संघर्ष समिति भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने इस पुल के निर्माण पर विशेष पहल करने को लेकर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का फूल माला से जोरदार स्वागत किया। लोगों का कहना था की भोलानाथ पुल फ्लाईओवर बनने से पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्र के जितने भी इलाके हैं उनको अब जाम और बरसात के पानी से निजात मिल पाएगा। इसमे पहुंच पथ बनने के आश्वासन से पूर्वी क्षेत्र के लोग और भी ज्यादा खुश हैं। पूर्वी क्षेत्र के लोगों ने कहा शाहनवाज हुसैन की यह पहल हम लोगों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि बरसात के 4 माह भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव होने से आवागमन बाधित रहता है, हर दिन घंटो जाम […]