April 20, 2022
आश्रम टोला लक्षमीनियां में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास // GS NEWS
DESK 04 Bनवगछिया – गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने आश्रम टोला लक्षमीनियां में 46 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास मंगलवार को किया है. मौके पर जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, मुखिया खैरपुर कदवा पंकज जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, पीए मुन्ना जायसवाल, दिलीप कुमार मंडल, आशीष कुमार, रमाकांत राय, नवीन कुमार निश्चल समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे. DESK 04 B