Category Archives: भागलपुर

ढोलबज्जा में, आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा यज्ञ का समापन

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: थाना क्षेत्र के छोटी भगवानपुर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा यज्ञ का समापन बुधवार को कर दिया गया. यज्ञ समापन से पहले कथा, संकीर्तन भजन व हवन का कार्य किया गया. उसके बाद जल भरे 501 कलश को बाबा बिशु राउत पुल के समीप कोसी नदी में विसर्जन किया गया. जहां आयोजनकर्ता साध्वी पूनम भारती के संरक्षण में चल रहे भागवत कथा यज्ञ में वृंदावन से आये स्वामी पुरुषोत्तमानंद जी महाराज ने कहा कि- यज्ञ से देवी देवता प्रसन्न होते हैं, भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार होते है. श्रीमद् भागवत कथा से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य की भाव उत्पन्न होते हैं. इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के दोष पुण्य में बदल जाते […]

गोलीकांड के तुरंत बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार – आरोपी के घर से कारतूस और खून लगा कपड़ा बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – पूर्व फौजी हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सुभाषचंद्र शर्मा और उसकी पत्नी लीला देवी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी चंदन और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी के घर से एक गोली का अग्रभाग, चार खोखा, खून लगा कपड़ा और मिट्टी का सैंपल बरामद किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि घटना के तुरंत बाद एक एसआइटी का गठन किया. एसआइटी ने घटना के चश्मदीद संजय का फर्द बयान लिया और छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता मिली और साक्ष्यों के साथ दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल का नेतृत्व […]

टेक्नोमिशन स्कूल के पास मिली विक्षिप्त महिला, परवत्ता पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के पास एक बुधवार को ग्रामीणों को एक अज्ञात विक्षिप्त महिला अजीब हरकत करते दिखी. देखते ही देखते बात आप पास के गांवों में फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची परवत्ता पुलिस ने महिला को पुलिस वाहन से मायागज अस्पताल पहुंचा दिया है. अस्पताल से सूचना मिली है कि परवत्ता पुलिस महिला को यहां भर्ती करा कर लौट गयी. पुलिस के जाने के बाद महिला ने अस्पताल में जम कर हंगामा किया है. अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला को नियंत्रित किया है. देर शाम समाचार प्रसारित किए जाने तक महिला का इलाज चल रहा था. DESK 04 B

बिहार दस्तावेज नवीन संघ शाखा भागलपुर के कई पदों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। बिहार दस्तावेज नवीन संघ शाखा भागलपुर का आज द्विवार्षिक चुनाव आयोजित हुई, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,उप सचिव, कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और संगठन मंत्री के लिए कुल 129 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। वही मतदान के दौरान राकेश कुमार यादव, विभूति तिवारी, मदन गोपाल मंडल, मोहम्मद इरशाद ,राजीव किशोर भारती, अवध बिहारी पासवान, संजय कुमार भारती, जनार्दन प्रसाद सिंह के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मतदान को सफल बनाने में लगे हुए थे। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतगणना भी आज ही की जाएगी। DESK 04 B

एबीवीपी ने दूसरे दिन भी विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में वीसी खोजो अभियान चलाया // GS NEWS

DESK 04 B0

विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों में इश्तेहार चिपकाया साथ ही कुलपति का फोटो चिपका कर किया विरोध प्रदर्शन निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भागलपुर विश्वविद्यालय में कई महीनो से अनुपस्थित रहने वाले वीसी डॉ हनुमान पांडेय को विश्वविद्यालय के प्रत्येक कार्यालय के सामने इस्तिहार चिपकाकर एवं फोटो चिपकाकर हरेक विभाग में ढूंढा गया।परिषद के कार्यकर्ता इश्तेहार लेकर एवं ऋषि हनुमान पांडे का फोटो लेकर विश्वविद्यालय के अलग अलग सेक्शन में जाकर वीसी ढूंढो अभियान चला रहे थे। प्रतेक सेक्शन में जाकर वे लोग कर्मचारियों से वीसी के बारे में पूछ ताछ करते नजर आए।एबीवीपी के विश्वविद्यालय संयोजक आशुतोष तोमर ने बताया कि करीब चार महीने से भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति लापता है ऐसे में विश्वविद्यालय की सारी […]