Category Archives: भागलपुर

पति से छुपाई राज, शादी के पूर्व ही हो चुकी थी किसी और की //GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,हम दिल दे चुके सनम ,ऐसी ही एक कहानी भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो गांव से सामने आ रही है। बिशनपुर चीजों का रहने वाला स्वर्गीय विजय प्रसाद सिंह का पुत्र सुमित कुमार हिन्दू रीती रिवाज के अनुसार 24 मई 2021 को शादी हो चुकी थी । परंतु बबाल तब मचा जब दांपत्य जीवन में अनबन होने लगी। अर्थात लड़के के बयान के अनुसार पावर गंज थाना अंतर्गत महेशपुर के कैलाश बिहारी सिंह की बेटी किरण कुमारी की शादी 2020 में बाराहाट निवासी जयनारायण गुप्ता का पुत्र राजकुमार गुप्ता से हो चुकी थी। वर पक्ष की तरफ से पूर्व हुई शादी का नोटरी पब्लिक का कागजात और फोटो, विडियो, और सुमित कुमार का […]

सूर्योदय होते ही श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को दिया अर्ध , चार दिनों तक चलने वाले चैती छठ पर्व का हुआ समापन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर भागलपूर उदयमान सूर्य को अर्घ देने के बाद 4 दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का हुआ समापन ।अहले सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ देने गंगा तट पर आसपास के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ कई गंगा तट पर उमड़ पड़ी ।छठ वर्ती छठ मैया की आराधना में लीन गंगा तट पर सूर्योदय का इंतजार करती रही जैसे ही सूर्य की लालिमा निकली वैसे ही श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्ध देने गंगा तट पर उमड़ पड़े। मान्यता है कि सच्ची नियम निष्ठा और भक्ति भाव से छठी मैया की पूजा अर्चना करने से छठी मैया सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है साथ ही साथ इस व्रत को करने से महिलाओं को संतान की प्राप्ति […]

बिहार के उपमुख्यमंत्री का नवगछिया में किया गया स्वागत // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद गुरूवार को संघ्या कटिहार से भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया मंकदपुर चौक पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंकदपुर चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल और कौशल जयसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, कुणाल गुप्ता, अनीस यादव ने उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को मांग पत्र सौंपा, जिसमें नवगछिया के सकुटिया नगरह सहित शहरी क्षेत्र में उजानी, श्रीपुर, नवादा, धोबनिया में सरकारी बैंक की शाखा एवं नवगछिया शहरी क्षेत्र में आवास योजना के लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग, नवगछिया शहरी क्षेत्र में छात्राओं के लिए एक और विद्यालय की व्यवस्था करने, नवगछिया के बिहुला की जन्मस्थली को पर्यटन सर्किट में शामिल […]

नवगछिया जीरोमाइल पार्क में किया पौधारोपण // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत अभियान नवगछिया नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर जेम्स फाइटर के द्वारा नवगछिया जीरोमाइल पार्क पर पौधारोपण किया गया । मौके पर जेम्स फाइटर ने नवगछिया नगर परिषद के तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा की अपने आसपास हर एक लोग पौधा लगाएं और साथ ही अपने घर और आसपास जगहों पर साफ सुथरा रखें, कूड़े कचरे को सही स्थान पर रखें ताकि सफाई कर्मचारी अच्छे से कार्य कर सके और नवगछिया शहर को अच्छा पर्यावरण मिल सके । वहीं कार्य हेतु नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, सिटी मैनेजर अजहर हुसैन ,मिशन प्रबंधक रंजीत कुमार ,संदीप कुमार आदि ने बधाई दी हैं । DESK 04 B

गैस सिलेंडर बलास्ट मामले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने लिया रिमांड पर // GS NEWS

DESK 04 B0

गैस सिलेंडर बलास्ट मामले के मुख्य आरोपित नवगछिया थाना के नोनिया पट्टी रामचंद्र साह को पुलिस ने रिमांड पर लिया। नवगछिया थाना के नौनियापट्टी में 10 दिसंबर को दो दर्जन गैस सिलेंडर का बलास्ट हुआ था। सैकड़ों की संख्या में गैस सिलेंडर रामचंद्र साह कालाबाजारी करने के लिए अपने घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गैस सिलेंडर में रिसाव होने से दो दर्जन सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में विस्फोट होने लगा। लोग अपने बाल बच्चे को लेकर सुरक्षित जगह भागने लगे थे। अफरा तफरी का माहौल था। फायर बिग्रेड की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। नवगछिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें रामचंद्र साह […]

नवगछिया जीरोमाइल के समीप छड़ लोड ट्रक नें मारी पलटी, खलासी की मौत, चालक गंभीर // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ पर शिवानी धर्मकांटा के पास छड़ लोड ट्रक दुर्घटना होने से खलासी की मौत व ड्राइवर जख्मी हो गए। मृतक नवादा जिला के कुतरूचक गोविंदपुर निवासी देव नंदन यादव के पुत्र नीतीश कुमार हैं। घायल ड्राइवर गांव के ही जालीम यादव के पुत्र कौशल कुमार यादव हैं। ड्राइवर खलासी ममेरा फुफेरा भाई हैं। घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि ट्रक पर छड़ लोड था। ट्रक दुर्गापुर कोलकत्ता से छड़ […]