Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में बिहपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा दियारा के सीलिंग बहियार शाहपुर निवासी अमित कुमार के संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में बिहपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी मृतक बालक के पिता बसंत मंडल के आवेदन पर किया गया है। जिसमें उन्होंने पड़ोस के ही गोपाल मंडल, लक्ष्मण मंडल, मिथुन मंडल एवं रेखा देवी व खुशबू देवी को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन सभी ने मिलकर उनके पुत्र की गला घोटकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए अमित को फंदे से लटका दिया था। आवेदन में उन्होंने बताया है कि इन लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह बार-बार उन्हें एवं उनके […]

भागलपुर में 5 लाख दीपक से बनकर तैयार भगवान श्री राम का विश्व में सबसे बड़ा दीप चित्र झांकी को देखने के लिए शहर के लोगों की उमड़ी भीड़ // GS NEWS

DESK 04 B0

पर्यावरण संरक्षण के लिए भागलपुर एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जल्द करेगी घोषणा अर्जित चौबे के नेतृत्व में होनेवाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित अनेक मंत्री, सांसद, विधायक व विशिष्ट अतिथि पहुंचे ऐतिहासिक मैदान लाजपत पार्क मे निभाष मोदी, भागलपुर। भारतीय नव वर्ष 2079 के शुभ अवसर पर भागलपुर में भारतिय नववर्ष आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में स्थानीय चित्रकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का विश्व का सबसे बड़ा चित्र झांकी स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों व कलाकारों द्वारा मिट्टी के रंग बिरंगे दीपक बनाकर उसे धरती पर उतारा गया ।जो 8 हज़ार वर्ग फिट का है और एक विश्व रिकॉर्ड […]

चैती छठ पुजा को लेकर गंगा तट मे सुर्यास्त की पहली अर्ग हजारों श्रद्धालुओं ने दिए // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज मे चैती छठ कि पहली अर्ध का छठ वर्तीय महिलाओं कि भीड गंगा घाट पर उमड पड़ी है ।ऐसी मान्यता हैं कि अस्तल गामी भागवान भास्कर को पहली अर्ग चैती छठ मईया को देने पर सारी मनोकामनाएं पुर्ण होते हैं।इस लिए खासकर महिलाएं चैती छठ पर्व मनाने के लिए बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों से काम छोडकर अपने घर आकर चैती छठ मनाने के लिए पहुचते हैं।उसी को लेकर सुर्यास्त कि पहली अर्ग देने के लिए गंगा घाट पहुचे हैं। छठ भर्तियों का कहना हुआ जो भगवान हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।इस लिए हर वर्ष की भार्ती इस वर्ष भी चैती छठ मनाते हैं।इसको लेकर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार के द्वारा साफ […]

नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया चैती छठ , अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया में चैती छठ पर्व धूमधाम से भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संध्या अर्घ मनाया । गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल के गोपाल गौशाला में स्थित जगतपति नाथ महादेव के शिव गंगा में कृत्रिम घाट बनाकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की सुप में प्रसाद चढ़ाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इस वर्ष नवगछिया नगर के सत्संग भवन रोड की मालती देवी नें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती छठ का व्रत परबैतनी के रूप में की पूरे नियम निष्ठा के साथ किया हैं । इस बार उन्होनें नवगछिया गोपाल गौशाला में पूरी निष्ठा और श्रद्धा भक्ति के साथ पर्व मना रही हैं . मौक़े पर उनके पुत्र आकाश कुमार नें बताया कि हर वर्ष की तरह […]

रामनवमी के अवसर पर भगवा क्रांति दल द्वारा 8 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर की गई प्रेसवार्ता // GS NEWS

DESK 04 B0

एसएसपी बाबूराम ने कहा – शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन है तैयार, 800 पुलिसकर्मियों की शहर में रहेगी तैनाती निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर रामनवमी को लेकर भगवा क्रांति दल के द्वारा 8 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर प्रेसवार्ता रखी गई। इसमें मीडिया से बात करते हुए भगवा क्रांति दल के अधिकारियों वह कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हम लोग काफी उत्साह से यह शोभायात्रा निकाल रहे हैं 2 साल को रोना काल के चलते हम लोग इस शोभायात्रा को नहीं निकाल पाए थे। इस प्रेसवार्ता में निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल को घंटाघर के टीचर्स ट्रेनिंग प्रांगण से भगवा क्रांति दल द्वारा विराट भव्य शोभायात्रा निकल कर खलीफाबाग चौंक, वैरायटी चौक, स्टेशन […]

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र से 28 मार्च को अपहृत युवक के हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा // GS NEWS

DESK 04 B0

मामला प्रेम प्रसंग का, जयकिशन ने दो लाख रूपये लेकर दी थी इस वारदात को अंजाम पूरी योजना के तहत हुई थी शुभम की हत्या ,पहले से घटनास्थल पर खुदा हुआ था गड्ढा ,थी मिट्टी की व्यवस्था निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकन्दपुर निवासी शुभम का क्षत विक्षत शव पांच दिन बाद उक्त थाना क्षेत्र के ही इंग्लिश चिचरौन बहियार से पुलिस ने बरामद किया था । शुभम अपने दोस्त शाहिद और जयकिशन के साथ घर से 28 मार्च को निकला था । जिसके बाद वह घर वापस लौट कर नहीं आया । तीन-चार दिन बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से सुनसान बहियार में मिट्टी के नीचे गाड़ दिया गया । वहीं शव […]

पॉलिटेक्निक मतगणना केंद्र पहुंचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, एमएलसी पद के लिए विजय पताका लहराने वाले विजय कुमार सिंह को दी बधाई // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, एमएलसी मतगणना को लेकर पॉलिटेक्निक मतगणना केंद्र पहुंचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा विजय कुमार सिंह की जीत सुनिश्चित थी। मैंने उसे पहले ही आशीर्वाद दे दिया था ।वहीं दूसरी ओर राजद को जमकर कोसते हुए कहा कि जब तक राजद बिहार में राज किया ।बिहार की स्थिति बद से बदतर हो गई ।15 साल में राजद ने पूरे बिहार को बर्बाद कर दिया। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन का राज्य स्थापित किया। एमएलसी प्रत्याशी विजय कुमार सिंह निश्चित रूप से विकास का कार्य करेंगे वह कर्मठ और जुझारू नेता है। DESK 04 B

एमएलसी चुनाव के मतगणना कक्ष के बाहर तैनात मजिस्ट्रेट के रूप में कहलगांव एसडीएम ने पत्रकारों के साथ की बदसलूकी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर व बांका एमएलसी चुनाव को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक बरारी में मतगणना का कार्य जारी है। वहीं मतगणना केंद्र कैंपस में जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के मतगणना कैंपस के अंदर आने और जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष विभूति गोस्वामी के मतगणना केंद्र में खबर कि किए जाने के बाद गेट पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कहलगांव एसडीएम को जब अधिकारियों ने फटकार लगाई। तब कहलगांव एसडीएम पत्रकारों से उलझ गए और पत्रकारों को गेट के अंदर जाने से रोकने लगे और पत्रकारों के साथ बदसलूकी भी की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के लोगों ने मामला को शांत कराया। DESK 04 B

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गायत्री मंदिर प्रांगण में लगा स्वास्थ्य शिविर // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपूर। भागलपूर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भागलपूर के शिवपुरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में जाने माने चिकित्सक डॉ पी .वी मिश्र के द्वारा आये लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें उचित सलाह दिया गया और इलाज़ किया गया ।लोगो को मुफ्त दवाई भी दी गयी।डॉ पी वी मिश्रा में लोगो को स्वस्थ रहने के लिए ABCDEF का फार्मूला भी बताया जिसको फॉलो करके लोग स्वास्थ्य रह सकते है।मोके पर गायत्री परिवार में युवा प्रतिनिधि संजीव कुमार ने इस शिविर का बारे में जानकारी दी।इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 लोगो ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया।मोके पर गायत्री परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। DESK 04 B