भागलपुर: कई ने सरकारी नौकरियों को छोड़ा टिकट प्राप्‍त के लिए , राजनीति में उतरे

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर :   विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कई नौकरीपेशा भी टिकट की दावेदारी करने लगे हैं। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी टिकट के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक का चक्कर लगा रहे हैं। एक महिला अधिकारी नगर विकास विभाग की नौकरी छोड़कर टिकट की दौड़ में लग गई हैं। वह प्रदेश से लेकर केंद्र तक भाजपा के कद्दावर नेताओं से मिल चुकी हैं। वह भागलपुर या नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩा चाह रही हैं। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण भी शुरू कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद में विभाग स्‍तरीय दायित्व निभा रहे एक युवा नेता रेलवे में नौकरी कर रहे हैं। पूर्व में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए थे। उन्‍होंने आरएसएस का भी दायित्‍व निभाया है। […]

बंपर बहाली होगी बिहार में, 12,621 पदों के लिए सरकार निकालेगी विज्ञापन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार में महज तीन साल में स्वास्थ्य विभाग में 21 हजार 530 नियुक्तियां विभिन्न कोटि में हुई है और चार हजार चिकित्सकों की नियुक्ति इसी माह होने वाली है। यह जानकारी गुरुवार को बयान जारी कर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग में सकारात्मक परिवर्तन नेता प्रतिपक्ष को दिखाई नहीं देता है। उनको नियुक्तियों से जुड़े आंकड़ों को पढ़ लेना चाहिए। विभाग जहां अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है वहीं, सुविधाओं में सुधार कर सूबे की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है।  मंगल पांडेय ने बताया कि तीन वर्षों में 11 नये मेडिकल कॉलेज तथा एक डेंटल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रियाएं सरकार ने पूरी की हैं। इनमें चार मेडिकल […]

बिहार सरकार पर तेजस्वी ने फिर बोला हमला, कहा- नीतीश कुमार ने दो पीढ़ियों को कर दिया बेरोजगार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर एक बार फिर से राज्य की नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी अपने ट्वीट में लिखा है कि बिहार सीएम नीतीश कुमार जी से आप उनके कर कमलों द्वारा बिहार को सौंपी गयी रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी और पलायन पर सवाल करेंगे तो वो ग़ुस्से से लाल हो जायेंगे, क्योंकि युवाओं की दो पीढ़ियां बर्बाद करने के बाद जवाब देने के लिए कुछ है ही नहीं। गुरुवार को भी तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के मसले पर सरकार को कठघड़े में खड़ा करने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने बिहार को बेरोजगारी का सबसे बड़ा केन्द्र बना दिया है। साथ ही, अब इस मसले पर बात करने […]

नीतीश सरकार के मंत्री की पत्नी की कोरोना से मौत, तेजस्वी ने जताया शोक GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

पटना एम्स में इलाजरत बिहार सरकार में गन्ना मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ फिरोज आलम की 55 वर्षीय पत्नी बैबुन निशा की मौत गुरुवार की दोपहर हो गयी। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद 18 अगस्त को उन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया था। एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर थीं। वहीं इस दौरान प्लाज्मा भी चढ़ाया गया, लेकिन स्थिति काफी नाजुक रहने की वजह से गुरुवार को मौत हो गयी। गन्ना मंत्री की पत्नी को शुगर, थाइरायड व बीपी की भी शिकायत थी।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम की कोरोना से संक्रिमत पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि इस कठिन घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को […]

भागलपुर: चादर, तकिया और सैनिटाइजर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर मिलेगा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद स्टेशनों पर ही चादर, तकिया और सैनिटाइजर यात्रियों को मिलेंगे। पहले फेज में भागलपुर जंक्शन और जमालपुर जंक्शन पर इसके लिए स्टॉल लगेंगे। यहां से निर्धारित मूल्य पर यात्री इन सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे की अधिकृत एजेंसी आइआरसीटीसी ने मंथन करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कोरोना की वजह से एसी क्लास में चादर और तकिया की सप्लाई बंद कर दी गई है। कोरोना से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्टेशन पर ही चादर और डिस्पोजल तकिया मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। आइआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत पूर्व मध्य रेल जोन के पटना सहित कई स्टेशनों पर की गई है। […]

खरीक में प्रसूता ने रास्ते में बच्ची को दिया जन्म GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

खरीक प्रखंड के सिहकुंड आजाद नगर में प्रसव कराने जा रही एक प्रसूता महिला ने आखिरकार रास्ते में  एक बच्ची को जन्म दिया. मौजूद महिलाओं ने मिलकर रास्ते पर महिला का प्रसव कराया.प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने नाव पर लादकर कोसी पार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक पहुंचाया.महिला का पति विकास मेहरा की पत्नी अनू कुमारी को अचानक पेन शुरू हो गया दर्द अत्यधिक होने पर से सिहकुंड में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में महिला को चार लोगों ने खाट पर लादकर तकरीबन 2 किलोमीटर पैदल चलकर कोसी घाट तक पहुंचाने का कोशिश ही कर रहे थे कि रास्ते में महिला दर्द से तड़पने लगी. लोगों ने खाट को […]

Noimg

खरीक: तेलघी में बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर जमकर हुई मारपीट GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

खरीक: तेलघी में गुरुवार को बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें मुरारी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.सर पर गंभीर प्रहार से वह लहूलुहान हो गया.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में उपचार के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मुरारी सिंह ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें निरंजन सिंह,चितरंजन सिंह, विपुल कुमार,दीपक कुमार, सरोज कुमार समेत आठ लोगों को मारपीट मामले में नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने बताया है कि उसके निजी जमीन पर आरोपित पक्षों ने जबरिया हड़पने की नीयत से बिजली का खंभा गाड़ने लगा. पीड़ित पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और थाना में सूचना दिया तो आक्रोशित आरोपित पक्ष के लोगों […]

नवगछिया: इकरारनामा तोड़ने व अभद्र व्यवहार, धक्का मुक्की करने का आरोप GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी टुनटुन पोद्दार ने गांव के ही शंभु पोद्दार के विरूद्ध इकरनाम तोड़ने, विरोध करने पर जान मारने की धमकी देने और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया है. टुनटुन पोद्दार का आरोप है कि नवगछिया के हरियापट्टी स्थित दुकान एग्रीमेंट पर 10 साल के लिए दिया था. लेकिन तय सीमा समाप्त होने के बाद भी आरोपी दुकान खाली करने को राजी नहीं है. जब वे लोग दुकान खाली करने कहते हैं उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, और धक्का मुक्की करके भाग दिया जाता है. टुनटुन का कहना है कि विपत्ति की स्थिति में दुकान भाड़े पर दिया था. वर्तमान में वे टुनटुन दिल्ली […]

नवगछिया: इंसाफ नहीं मिला तो करूंगा आत्महत्या GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी टुनटुन पोद्दार  ने गांव के ही शंभु पोद्दार के विरूद्ध इकरनाम तोड़ने, विरोध करने पर जान मारने की धमकी देने और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया है. टुनटुन पोद्दार का आरोप है कि नवगछिया के हरियापट्टी स्थित दुकान एग्रीमेंट पर 10 साल के लिए दिया था. लेकिन तय सीमा समाप्त होने के बाद भी आरोपी दुकान खाली करने को राजी नहीं है. जब वे लोग दुकान खाली करने कहते हैं उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, और धक्का मुक्की करके भाग दिया जाता है. टुनटुन का कहना है कि विपत्ति की स्थिति में दुकान भाड़े पर दिया था. वर्तमान में वे टुनटुन दिल्ली […]