भागलपुर: टीबी को कोरोना ने रोकी खत्‍म करने की राह, वर्ष 2025 तक था लक्ष्‍य, यक्ष्‍मा की जांच कम हो गई GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर:  यूं तो कोरोना ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया है, लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य सरकार ने रखा था, लेकिन कोरोना ने इस पर ब्रेक लगा दिया है। इन दिनों लक्ष्य की ओर बढऩा तो दूर, टीबी मरीजों की पहचान तक नहीं की जा रही है। कोरोनाकाल में टीबी मरीजों की जांच और इलाज बाधित होने से अन्य लोग भी टीबी के शिकार हो सकते हैं। इससे डॉक्टर भी इन्कार नहीं कर रहे। आधे से कम हो रही टीबी मरीजों की जांच जिला यक्ष्मा विभाग और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के टीबी विभाग में टीबी मरीजों की जांच आधे से भी कम हो गई है। […]

भागलपुर: पूर्वोत्तर भारत की हाइटेक रेल सुरंग में गुजरेगी ट्रेनें 2021 से , काम पूरा 60 फीसद GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: अब इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने वाली है। मालदा रेल मंडल के जमालपुर में बन रहे हैं नए रेल सुरंग के निर्माण में काफी तेजी आ गई है। पूर्वोत्तर भारत का यह हाइटेक रेल सुरंग में 2021 के अप्रैल महीने से ट्रेनें गुजरने लगेंगी। अभी सुरंग का निर्माण 60 फीसद से ज्यादा हो गया है। डिजाइन और नक्शा की स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की पूरी टीम निर्माण में जुट गई है। निर्माण में किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए कई तरह की मशीनें निर्माण स्थल पर पहुंच गई है। इंजीनियरिंग विभाग की टीम अपने काम को निपटाने में लग गए हैं। 820 मीटर लंबा बन रहा सुरंग दूसरे नए रेल सुरंग की लंबाई […]

पटना: हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का किया घेराव मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं राज्य में पिछले 56 दिनों से फार्मासिस्ट और एएनएम तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डंटे हुए है। फार्मासिस्ट ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के घर का घेराव किया है। ये लोग मंगल पांडे के घर के आगे धरने पर बैठ गएं और जमकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। इनका आरोप है कि सरकार कोरोना संक्रमण में इन से लगातार काम ले रही है लेकिन इनका मानदेय नहीं बढ़ा रही है। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में सभी जी जान से ड्यूटी कर रहे थे लेकिन अब भी इन्हें महज 14 हजार मानदेय दिया जा रहा है। वहीं […]

बिहार बोर्ड में स्क्रूटिनी के बाद उत्तीर्ण हुए छात्र इंटर में नामांकन के लिए 7 से करेंगे रजिस्ट्रेशन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के उन छात्र और छात्राओं को इंटर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका दिया है, जो फेल हो गए थे। लेकिन स्क्रूटिनी के बाद उनके अंक बढ़े और वो मैट्रिक उत्तीर्ण हो गए हैं। ऐसे छात्र इंटर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन सात से 12 अगस्त तक कर पाएंगे। चूंकि ये छात्र पहले इंटर नामांकन को ओएफएसएस में नामांकन नहीं कर पाये थे। लेकिन अब उत्तीर्ण होने के बाद बिहार बोर्ड अलग से इन्हें मौका दे रहा है। छात्र बिहार बोर्ड के www.ofssbihar.in पर जाकर विभिन्न कॉलेजों का कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। इसके बाद अपने प्राप्तांक के अनुसार कॉलेज या स्कूल का चयन कर सकते हैं। एक छात्र कम से कम दस और अधिक […]

Noimg

नारायणपुर: बच्चे को जन्म देने के बाद माता की मौत GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – पीएचसी नारायणपुर में मंगलवार की रात्रि बलहा निवासी देवनारायण सिंह की पुत्री शोभा कुमारी ने एक बच्चे को जन्म दिया.जन्म देने के बाद रक्तस्त्राव ज्यादा होने के कारण बच्चे की मॉ की मौत हो गई.पीएचसी के चिकित्सक संजय कुमार ने बताया कि महिला ने बच्चे को जन्म दिया रक्तस्त्राव ज्यादा होने पर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया.परिजन महिला को लेकर भागलपुर के लिए निकला ही था कि बलाहा पहुंचते ही उनकी मौत हो गई. उनके साथ उनके पति गोगरी जमालपुर निवासी राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। महिला पहले से कमजोर थी ज्यादा रक्त श्राव होने से स्थिति नाजूक हो गया.बच्चा पुरी तरह से सुरक्षित है.महिला को दाहसंस्कार के लिए सुबह गोगरी जमालपुर ससुराल […]

Noimg

नवगछिया: गंगा नदी की बाढ से प्रखंड मुख्यालय इस्माइलपुर का सडक संपर्क भंग,यातायात हेतु नाव ही सहारा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

.गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय आने वाली सभी सडकों पर पानी बहने के कारण संपर्क भंग हो गया है.हालाँकि यातायात बहाल रखने हेतु ईंट का टुकडा डाला जा रहा था. परन्तु जलस्तर में वृद्धि होने के कारण सडक पर पानी बहने लगा. सडक संपर्क भंग होने के कारण नाव ही इस्माइलपुर प्रखंडवासियों के आवागमन का साधन नाव ही रह गया है. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने ततकाल सूखा राशन व नाव उपलब्ध करवाने की मांग की.

नवगछिया: गुटखा लूट कांड में शामिल अपराधी अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

अपराधियों के निशानदेही पर लूट की गई चार बोरा गुटखा बरामद 22 जुलाई को ट्रक चालक व खलासी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट की घटना को दिया अंजाम फोटो भी है नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के खरीक टोल प्लाजा मदहतपुर के पास 22 जुलाई को अपराधियों द्वारा गुटखा व पान मसाला लदे ट्रक के लूट में शामिल अपराधी को नवगछिया पुलिस ने हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस कार्रवाई मे चार बोरा गुटखा व पान मसाला को भी भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. लूट कांड में गिरफ्तार हुए आपरधी नवगछिया थाना क्षेत्र के मीलटोला निवासी मिथुन सिंह उर्फ मृत्युंजय सिंह को गिरफ्तार किया है. मालूम हो […]

Noimg

नवगछिया: मवेशी को पानी से निकलने गए वृद्ध की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : इस्माइलपुर में गंगा नदी के बाढ़ का पानी चारो तरफ पानी पानी हो गया है. बुधवार की संध्या समय बाढ़ के पानी से अपने भैंस को पानी से निकलने गए किसान की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से हो गई है. मृतक किसान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा ज्योत गोविंद निवासी लखन मंडल 60 वर्ष है. मृतक के परिजनों ने बताया कि गंगा नदी का बढ़ अनजाने के कारण उनकी भैंस पानी मे चली गई थी. पानी से अपने भैंस को निकालने के लिए पानी मे गया. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. वृद्ध के डूबने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से […]