नवगछिया : अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की ईंट से कूंच कर हत्या || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में बुधवार को अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की ईंट से कूच कर उसके पति और गोतनी ने मिल कर हत्या कर दी है. मृतिका महिला पकड़ा निवासी मंटू राय की पत्नी मानो देवी है. ईंट से पति और उसकी भाभी द्वारा हमला कर दिए जाने के बाद महिला मानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. मानो देवी की चचेरी बहन पकड़ा की ही पूजा देवी ने उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर मायके वालों को सौंप दिया है. मामले की प्राथमिकी मृतिका की चचेरी बहन पूजा देवी […]

नवगछिया : 25000 रंगदारी की रकम नहीं देने पर गोलीबारी करने का आरोप

नवगछियाभागलपुरB BABUL0

25000 प्रति माह रंगदारी की रकम नहीं देने पर हरवे हथियार के साथ लैस होकर घर पर चढ़कर गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बारे में नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खा तकिया निवासी पीड़ित रतन कुमार ने तीन लोगों पर नामजद एवं चार पांच अज्ञात लोगों पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में रतन कुमार ने बताया है कि पिछले शुक्रवार की शाम को जब मैं घर पर था. तभी धोबिनिया निवासी राणा यादव, धन्ना यादव एवं रजकुमरा यादव  उर्फ सोनू के अलावे चार पांच अज्ञात लोग हथियार से लैस होकर आ धमके और मुझे आवाज देकर बुलाया. आवाज सुनने के बाद मेरी मां राजा यादव के सामने में आई तो गाली गलौज करते हुए राणा […]

नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में 260 किशोरों को लगा वैक्सीन GS NEWS

कोरोनानवगछियाBarun Kumar Babul0

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में 260 किशोरों 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया। इंटरस्तरीय हाईस्कूल नवगछिया में टीकाकरण केंद्र का उद्धाघटन अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, पीएचसी प्रभारी डॉ. बरूण कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। टीकाकरण केंद्र लूरी दास टोला, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा, साहु परवत्ता, जमुनिया, नवगछिया पीएचसी, टीका एक्सप्रेस, नवगछिया स्टेशन, हाइस्कूल नवगछिया, रूंगटा बालिका हाइस्कूल नवगछिया में टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।

गोपालपुर में उम्मीदवारों के प्रतीक चिन्ह वितरण के साथ ही 24 पद के उम्मीदवार निर्विरोध घोषित ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के उम्मीदवारों के प्रतीक चिन्ह वितरण के साथ निर्विरोध उम्मीदवारों का घोषणा किया गया जिसमें कुल 24 पद के उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किए गया है। जिसमें पुरुष के 9 उम्मीदवार एवं महिला के 15 महिला निर्विरोध घोषित किया गया है। आरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी वीना कुमारी चौधरी ने बताया कि गोसाई गांव पंचायत में एक पद पंच का रिक्त रहा वही गोसाई गांव पंचायत में तीन पद पंच का वार्ड संख्या सात, आठ एवं नो का उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किए गए। मकंदपुर पंचायत में तीन पंच उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किया गया। जिसमें वार्ड संख्या एक चार एवं छह हैं। अभिया पंचगछिया पंचायत में दो पंच पद के उम्मीदवार निर्विरोध […]

Noimg

झपटमारो ने डीआईजी कार्यालय के पास एक महिला के गले से चैन छीन कर हुआ फरार, मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,एक तरफ जहां बिहार सरकार सुशासन की बात करती है वहीं दूसरी ओर पूरे बिहार में अपराध चरम सीमा पर है ताजा मामला भागलपुर के डीआईजी कार्यालय के समीप का है जहां एक महिला अपने बच्चों के साथ अपने घर जा रही थी इसी दौरान दो मोटरसाइकिल झपट मारो ने उसके गले से चेन छीन कर फरार हो गया वहीं यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया पुलिस तहकीकात में जुटी है वहीं दूसरी ओर महिला. मिक्की कुमारी ने बताया मैं अपने घर से निकलकर जीरो माइल जा रही थी इसी क्रम में यह घटना हुई है यह सोने की चेन 43735 रुपए का था वहीं पीड़ित महिला पुलिस से गुहार लगाते हुए किसी तरह चैन वापस हो […]

Noimg

बोले विधायक गोपाल मंडल – लालू यादव का दिमाग सठिया गया है वह अब किसी काम के लायक नहीं है , राहुल नहीं, प्रधानमंत्री बनेंगे तो नीतीश कुमार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

जनता दल यूनाइटेड के विवादित बयान देने वाले बढ़बोले नेता गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने फिर एक विवादित बयान दे दिया है उन्होंने लालू यादव को साफ तौर पर कहा कि उनका दिमाग सठिया गया है वह किसी काम के लायक नहीं जब से उसकी किडनी बदली गई है तब से वह दिमाग से पूर्ण रूपेण सठिया गए हैं उनका दिमाग अब काम नहीं करता साथ ही. उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर वह काफी गुस्से में आ गए उन्होंने कहा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी, मुंबई में हुई बैठक के दौरान लाल यादव ने राहुल गांधी को बिहारी स्टाइल का मीट बनाने […]

Noimg

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला को बदनाम करने का आरोप, साइबर थाने में आवेदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अज्ञात लोगों पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील गाने, आपत्तिजनक शब्द एवं फोटो अपलोड करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। मामला सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराध से जुड़ा होने के कारण पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि 12 सितंबर 2025 को उसके तथा उसके पति के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई। उक्त फर्जी आईडी से लगातार स्टोरी और पोस्ट अपलोड किए जा रहे हैं, जिनमें अश्लील गाने लगाए जाते हैं तथा पीड़िता की तस्वीरों पर आपत्तिजनक और गलत शब्द […]

नवगछिया में आईपीएस विकास वैभव का होगा युवा संवाद कार्यक्रम // GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत नवगछिया के बाल भारती सभागार पोस्ट ऑफिस रोड में दिन रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार के आईपीएस आईजी विकास वैभव के अलावा दिल्ली के एंबीशन लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक आलोक कुमार रंजन नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, असीम कुमार दास सुपरिटेंडेंट मायागंज अस्पताल भागलपुर भी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत विशेषकर बिहार के युवाओं को प्रेरित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा एक विशेष स्तंभ है जिसके तहत पूरे बिहार में शिक्षा दान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के वंचित दलित एवं […]

भागलपुर में सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के प्रयास में पलटा टोटो, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र के कटियाम के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक टोटो (ऑटो) पर सवार आठ से नौ लोग जगदीशपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटियाम के पास अचानक एक बच्ची सड़क पार करने लगी। बच्ची को बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में राजू ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके फुआ का बेटा, जो उसी ऑटो में सवार था, को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल संतोष कुमार ठाकुर को भागलपुर मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज […]

रंगरा : मारपीट को लेकर 4 के विरुद्ध रंगरा थाने में मामला दर्ज ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में आपसी रंजिश में मारपीट को लेकर एक पक्ष के द्वारा 4 लोगों के विरुद्ध रंगरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। घटना के विरुद्ध दिए अपने आवेदन में सुवलाल यादव ने कहा है कि 12 जुलाई के रात्रि के 9 बजे मेरे दरवाजे से होकर मोटरसाइकिल ले जाने के दौरान कैलाश यादव, राहुल यादव, कौशल यादव, और सोनी देवी साकीन भवानीपुर थाना रंगरा से विवाद हो गया। विवाद के दौरान हीं इन लोगों के द्वारा मेरे ऊपर लाठी डंडा से मारपीट कर मुझे घायल कर दिया। साथ ही मेरे शर्ट के जेब में रखे 2 हजार रुपया भी छीन लिया। मारपीट कर सभी आरोपित व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गया और जाते जाते […]