Month: May 2022

नवगछिया : चार पंचायतों में स्थापित होगा कचरा प्रबंधन इकाई || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड के चार पंचायतों में वर्ष 2021 – 2022 में बेहतर कचरा प्रबंधन के लिये चयनित किया जाएगा. चयनित पंचायतों में जगतपुर, तेतरी, पकरा और ढोलबज्जा पंचायत है. इस योजना के तहत प्रत्येक घरों को गीला और सूखे कचरे के लिये दो कूड़ेदान दिए जाएंगी. प्रत्येक वार्ड में एक ठेले की खरीददारी होगी और वार्ड स्तर से एक सफाई कर्मी भी नियुक्त किये जायेंगे. इसके अलावा प्रत्येक पंचायत में एक कचरा प्रबंधक यूनिट की स्थापना की जाएगी, जहां प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने की व्यवास्था होगी तो दूसरी तरफ अन्य कचरे से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया की जाएगी. चयनित पंचायतों में साफ सफाई का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है. लोहिया सदस्यता अभियान के प्रखंड समन्वयक सत्यप्रकाश […]

बिहपुर के मड़वा में युवक को कट्टा के बट से मारकर किया घायल, गोली भी चलाया|| GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर- गुरुवार की रात करीब आठ बजे वार्ड नंबर नौ निवासी प्रीतम भास्कर (38 वर्ष ) को गांव के ही एक युवक ने देशी कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिया.यह मारपीट की कैलू चौधरी के दरवाजे के समीप हुआ।वही बगल में एक शादी समारोह चल रहा था .घायल युवक प्रीतम भास्कर ने बताया की वह कैलू चौधरी के दरवाजे पर एक गेस्ट के साथ बैठा था.उसी समय गांव के ही वार्ड नंबर 13 निवासी रमण राय पिता संजय राय ने मुझे बुलाया तो मैने कहा अभी नही जाऊंगा।वह एक गोली दिखाते चला गया .उसके थोड़ी देर बाद ही वह आया और मारपीट करने लगा.उसने कट्टा निकाल कर गोली मारने का प्रयास किया. मैने बचाव किया तो कट्टा के […]

गंगोत्री जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने डीआईजी को अंगवस्त्रम और बुके देकर किया सम्मानित|| GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – गंगोत्री जागरण के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन कुमार और पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि राज कुमार मंडल ने डीआईजी भागलपुर विवेकानंद कुमार को अंग वस्त्र और बुके से सम्मानित किया है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए गंगोत्री जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि श्री विवेकानंद का कार्यकाल आम जनता और कानून पसंद लोगों के लिए अच्छा रहेगा. इस अवसर पर अभिनेता अजेश साहू, भीम शर्मा, जुगनू साहू, लोकप्रिय समाजसेवी सुबोध मंडल, कवि त्रिलोकनाथ दिवाकर समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04 B

नारायणपुर निवासी 103 वर्षीय किसान सह समाजसेवी का निधन // GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर निवासी एक सौ तीन वर्षीय प्रसिद्ध किसान समाजसेवी धूसर प्रसाद यादव का निधन हुआ। इनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। किसान रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में समाज सेवा किया है। इनके निधन पर नारायणपुर जिला पार्षद उषा मिश्रा, नारायणपुर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, नगरपारा उत्तर पंचायत मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाल यादव, सरपंच देवेंद्र यादव आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। DESK 04 B