Month: July 2022

भागलपुर के दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का 10वीं और 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन || GS NEWS

बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

सीबीएसई द्वारा 12वीं और10 वीं का परिणाम घोषित किया गया। दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल सबौर , भागलपुर के अधिकांश बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय की गरिमा को बढ़ाया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के निदेशक संजय कुमार एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी और जीवन मे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा एवम आशीर्वाद दिया और वार्ता के दौरान बताया कि 10वी एवम 12वीं के परिणाम ने हमे और मजबूती दी है। दीक्षा परिवार के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी। विदित हो कि दीक्षा के कुल 251 बच्चों ने 12वीं तथा 345 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमे 195 बच्चों ने 12वीं में अच्छे अंकों के साथ सफलता का परचम लहराया एवम 10वीं में 343 बच्चों […]

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बाल भारती विद्यालय का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह प्रशासक डी पी सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के 10 छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक अर्जित किए। आदर्श सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जयदीप कुमार ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान एवं रोहन भारती ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 90% से ज्यादा अंक लाने वाले दूसरे छात्र-छात्राओं में अवंतिका कुमारी 94 प्रतिशत, अभिनंदन 94 प्रतिशत, सुंदर कुमार93.8 प्रतिशत, सिंपल कुमारी 93.4 प्रतिशत, मीठी कुमारी 91.6 प्रतिशत, मोहित मानस 91.6 प्रतिशत, राकेश कुमार 90.1 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय के 45 छात्र छात्राओं ने 80% से ज्यादा […]

अजगैबीनाथ धाम मे जिला प्रशासन के निर्देश पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर घुड़सवार पुलिस मुस्तैद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर कांवडियों कि सुरक्षाओ को लेकर 24 घंटा घुड़सवार पुलिस कि नियुक्ति कि गई हैं।इस दौरान घुड़सवार पुलिसकर्मी चन्द्रकिशोर मंडल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कांवरिया मार्ग मे कांवरियों कि सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग की जा रही हैं।जो सुलतानगंज अजगैबीनाथ धाम से कांवरिया पथ तक 24 घंटे मुस्तैदी से सुरक्षा कार्य मे लगे हुये हैं।इस दौरान कई घुड़सवार पुलिस कर्मी मौजुद थे। DESK 04

मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के गिरधारी साह हटिया से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा। मोटरसाइकिल चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन वहां के स्थानीय लोगों उस मोटरसाइकिल चोर को पुलिस के हवाले नहीं किया। वहां के स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने कहा कि यहां से लगातार मोटरसाइकिल की चोरी होती है तकरीबन 20 मोटरसाइकिल 1 महीने में चोरी हो गई है। साथी वहां के लोगों ने बताया की यहां पर जितने भी गाड़ी चोरी हुई है पुलिस को हमलोगों ने बताया लेकिन प्रशासन कभी भी कुछ नहीं करती ।इसी कारण इस चोर को हमलोग अपने तरीके से सजा दे रहे हैं। कुछ देर तक यह […]

छात्र संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के बंदी में छात्र राजद को दिया समर्थन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। छात्र संघर्ष मोर्चा ने आज भागलपुर के स्थानीय होटल में एक विशेष बैठक रखी। विश्वविद्यालय के चरमराई स्थिति को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता की गई, साथ ही साथ संगठन का भी विस्तार किया गया । संगठन विस्तार में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव के अलावे कई पदाधिकारियों को नियुक्त करने की बात हुई साथ ही इस बैठक में छात्र संघर्ष मोर्चा ने विश्वविद्यालय के बदहाली को लेकर एक अहम फैसला लिया । उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के चरमराई स्थिति को देखते हुए छात्र राजद ने 7 दिनों से लगातार तालाबंदी कर रखा है ।आज से हम छात्र संगठनों का भी पूर्णरूपेण समर्थन है ।हमलोग भी इस चरमराई स्थिति का पुरजोर विरोध करते हैं और हमारी मांग है […]

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया का शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम रहा । विद्यालय के प्राचार्य के के सिंह नें बताया कि सावित्री पब्लिक स्कूल के शिवम झा 94.2%, सौरव कुमार 93.6%, सोनू कुमार 92%, स्नेहा भारती 91.8%, हिमांशु राज 90.6%, काजल कुमारी 85.2 %, कुमार दिव्यदीप 88.6%, अनिकेत यादव 85.6%, आयुष कुमार 85.6%, प्राची सिंह 82.2%,रोशनी खातून 81.8%,वंदना कुमारी 81.8%,जैनब फरीदी 83%,सुशांत सागर 80.2% अंक प्राप्त किया हैं । वही मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि सावित्री पब्लिक स्कूल के लगभग सभी छात्र छात्राएं सफल रहे वह सभी सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं वही मौके पर शिक्षक सुरेश सिंह नवरत्न गुप्ता दिवाकर […]

विश्वविद्यालय में लगातार सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी, सभी विभागों में लटके रहे ताले ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी प्रदर्सनकारियो ने भैंस के गले में मुख्यमंत्री,राज्यपाल एवं कुलपति हनुमान पांडे का फोटो लगाकर बीन बजाकर किया प्रदर्शन भागलपुर।तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय मे जहां कुलपति रामधारी सिंह दिनकर हुआ करते थे आज वह विश्वविद्यालय 8 महीने से कुलपति बिहीन है, विश्वविद्यालय मानो स्थाई कुलपति के लिए बाट जोह रहा हो। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 8 महीने से कुलपति नदारद हैं। प्रदर्शनकारी कभी इश्तेहार चिपकाकर, कभी टॉर्च के लाइट से उन्हें खोजने का काम कर रहे हैं ,कभी ढोल नगाड़े झांज बजाकर खोजने का काम कर रहे हैं। बताते चले कि विश्वविद्यालय में 8 महीने से कुलपति नहीं रहने के चलते 8000 डिग्रियां फाइल की शोभा बढ़ा रही है। सारी डिग्रीया धूल फांक रही हैं। पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई […]

ईडी के द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को बार बार प्रताड़ित करने को लेकर कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

मोदी सरकार को तानाशाह और बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नेशनल हेराल्ड मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी द्वारा बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। ईडी द्वारा सोनिया गांधी से बार-बार बेवजह पूछताछ की जाने से कांग्रेसियों में काफी आक्रोश है। सोनिया व राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश के कई जगहों में प्रदर्शन किया साथ ही केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। इसी बाबत भागलपुर समाहरणालय परिसर के सामने आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया । भागलपुर कांग्रेसियों की ओर से प्रवेज जमाल ने जमकर खरी-खोटी […]

बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बागबाड़ी के एक यूवक पर अपराधियों ने चलाई गोली, बाल बाल बचे ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे एसएसपी कार्यालय, अगर नहीं मिली सुरक्षा तो कर लेंगे आत्मदाह भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बबरगंज थाना क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी बागवाडी के रहने वाले अमरेंद्र कुमार सिंह के घर पर 3 जून को संध्या में उनके घर पर कुछ अपराधियों के द्वारा धावा बोलकर उनके ऊपर गोली चलाई गई थी। लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे जिसके बाद उन्होंने थाने में कारू यादव नामक व्यक्ति के खिलाफ गोली चलाने का आरोप लगाया था। लेकिन आज तक पुलिस उनके घर पर जांच करने भी नहीं पहुंची और गोली का खोखा उनके घर में ही पड़ा हुआ है। वही आज फरियादी ने पुलिस को मदद कर कारू यादव को गिरफ्तार भी करवाया। लेकिन थाने से उसे बॉन्ड भरा कर […]

अजगैबीनाथ धाम मे रिमझिम बारिश होने पर 66 हजार कांवडिया देवघर के लिए हुये रवाना, ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

बोलबम के जयकारों से अजगैबीनाथ धाम हुये गुंजायमान। भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे श्रावणी मेला के आठवें दिन रिमझिम बारिश होने पर 66 हजार कांवडिया देवघर बाबा बैधनाथ धाम के लिये रवाना हुये।बोल बम के जयकारों से अजगैबीनाथ धाम सहित कच्ची कांवडिया पथ हुये गुंजायमान हो गये थे।वहीं बात कर रहे सरकारी आंकड़ों कि तो पुरुष डाक बम 750 महिला डाक बम 6 समान्य कांवडिया टोटल 65,058 अजगैबीनाथ धाम से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर देवघर बाबा बैधनाथ धाम के लिये रवाना हुये। इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह पुलिस बल एंव महिला पुलिस बल सहित सभी सेंक्टरो पर मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति कि गई थी।कांवडियों को किसी भी प्रकार परेशानी नहीं हो इसके स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह जगह […]