Month: July 2022

सुलतानगंज मे भारत के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के बनने पर विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशीयाँ मनाएं ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज मे विधायक डॉ.ललित नारायण मंडल के आवास पर विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने भारत के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के बनने कि खुशी मे अबीर गुलाल लगाकर मिठाई बांटी।इस दौरान विधायक डॉ.ललित नारायण मंडल ने मिडिया को बताया कि गरीब महिला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नवनिर्वाचित भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बनाने पर प्रधानमंत्री एंव भारत के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय द्रोपती मुर्मू को बधाई दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि सुलतानगंज का नाम अजगैबीनाथ. धाम होने के लिये विधानसभा में भी आवाज उठाएं हैं।बहुत जल्द अजगैबीनाथ धाम का नाम करण होगा।श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने के लिये प्रयास किया जा रहा हैं।सुलतानगंज को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिये भी प्रयास कर रहे हैं।और […]

जगदीशपुर सलेमपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बद से बदतर स्थिति में, सभी बीमारियों की एक ही दवा- विटामिन बी कॉन्प्लेक्स ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

मात्र 2 घंटे के लिए खुलता है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वह भी सप्ताह में मात्र 3 दिन भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।एक तरफ जहां सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए अरबों रुपए खर्च किए जाते हैं, कई योजनाएं बनाए जाते हैं, कई छोटे-छोटे गांव में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवनों को तैयार किया जाता है ।हर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाते हैं जिससे गांव के लोग प्राथमिक उपचार करा सके और स्वस्थ रह सके, वहीं दूसरी ओर जगदीशपुर के सलेमपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रबैया काफी उदासीन है । यहां डॉक्टर साहब तो छोड़िए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स भी घड़ी देखकर 2 घंटे के लिए आती हैं और अगर आपको किसी भी […]

मनरेगा में चल रहा जमकर लूट खसोट, भागलपुर में मर चुके 150 इंसान का मनरेगा से अभी तक उठ रहा पैसा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। बिहार के भागलपुर में मर चुके 150 इंसान मनरेगा में काम कर सरकार से पैसे ले रहे हैं। सरकारी पैसे के लूट खसोट जैसी हैवानियत वाला खेला 2016 से जारी है। मामला भागलपुर ज़िले के गोराडीह प्रखंड में मुरहन पंचायत की है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल मनरेगा में जमकर लूट खसोट मचा हुआ है। जाब कार्ड के नामों का आकलन करने पर भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के मुरहन गांव से ग्रामीणों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड के जरिए मजदूरी राशि में हुए भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मनरेगा एक्ट के तहत किसी भी परिवार के एक ही सदस्य को जॉब कार्ड आवंटित किया जाना है। लेकिन गोराडीह प्रखंड में गजब का खेला […]

 ट्रैक्टर के घक्के से रेलवे फाटक टूटा  || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के पूरबी रेलवे समपार पर गुरूवार के सुबह आठ बजे गंगा नदी के किनारे से मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने  रेलवे फाटक में ठोकर मार फाटक तोड़ दिया.जिस समय फाटक टूटा उस वक्त इंटरसिटी ट्रेन नारायणपुर स्टेशन पहुंच गया था. जिनके कारण बडा हादसा टल गया.जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर ट्रैक्टर के ड्राइवर व मालिक का पता लागया जा रहा है.टैक्कर को कब्जे में लेकर जीआरपी व आरपीएफ जांच में जुटी है.ग्रामीण ने बताया कि टैक्कर मिट्टी लेकर गंगा किनारे से मधुरापुर बाजार की ओर जा रहा था. DESK 04

पोखरिया के पास सड़क पर फिसलन कर कारण कई लोग हुए दुर्घटना के शिकार ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – मकंदपुर चौक गोपालपुर सड़क पर फिसलन के कारण गुरुवार को कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए. सड़क पर एक बाइक सवार नवदम्पत्ति भी दुर्घटना का शिकार हो गए. जबकि दिन भर कई लोग और वाहन चालक सड़क पर दुर्घटना का शिकार होते देखे गए. स्थानीय राजीव कुमार ने बताया कि इस रास्ते से ट्रक और टेलर से मिट्टी की ढुलाई की जाती है जिसके कारण सड़क पर मिट्टी गिर जाती है. गुरुवार को बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गयी जिसके कारण यह सड़क सौ मीटर तक फिसलन की स्थिति हो गयी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में पहल करने की मांग की है. DESK 04

स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों द्वारा 7 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग छिनतई का मामला निकला फर्जी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर के स्वर्ण व्यवसायी राजीव पोद्दार से  बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे सात लाख रुपये के जेवर छिनतई का मामला फर्जी निकला.पीड़ित व्यवसायी राजीव ने बिहपुर पुलिस  को सात लाख ज्वेलरी से भरा बैग बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा छीन लेने की सूचना दिया था.जिस पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सोनवर्षा से अमित व चंदू को हिरासत में लिया था.वहीं पुलिस ने जब इस छिनतई की घटना की बारीकी से पड़ताल किया तो कहीं से भी घटना का नही होना पता चला.पुलिस ने बाजार में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पर कही से घटना की सत्यता नही सामने आई और घटनास्थल के आसपास भी लोगों ने  ऐसी किसी प्रकार की घटना होने से अनभिज्ञता जताया.नवगछिया […]

मकंदपुर चौक पर स्थित होटल में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी का खुलासा ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर होटल राज पैलेस में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्त्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक व दो युवतियों को होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया. गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दो -तीन महीने से सूचना मिल रही थी कि उक्त होटल में जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार किया जा रहा है. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर होटल की निगरानी की जा रही थी. गुरुवार को पक्की सूचना मिलने पर एसडीपीओ साहब के नेतृत्त्व में की गई छापेमारी में होटल के अलग -अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों व दो कॉलेज की छात्राओं […]

बिहपुर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर मनाया जश्न  || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर-  गुरुवार को जैसे -जैसे राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत के रुझान आने लगे वैसे ही भाजपाइयों ने जीत का जश्न मानना शुरू कर दिया.इसी कड़ी में बिहपुर डाकबंगला परिसर में बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अबीर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.उन्होंने कहा मुर्मू जी ने गरीबों ,दलितों को शशक्त बनाने में  जीवन समर्पित कर दिया. उनके पास समृद्व प्रशासनिक अनुभव है.उनका कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ रहेगा. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ,मुखिया मनोज लाल ,संजय राय ,गोपाल चौधरी ,प्रो गौतम आदि कई मौजूद थे. DESK 04