Month: July 2022

बभनगामा में दिवंगत सेना के जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई ,अंतिम यात्रा में शामिल हुये हजारों लोग ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – गुरुवार को बभनगामा में  दिवंगत आर्मी के जवान मोहम्मद हसनैन को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।उनके अंतिम यात्रा में  हजारों की संख्या में  लोग शामिल हुये.ज्ञात हो की  बुधवार को सेना के जवान मोहम्मद हसनैन की मौत ससुराल जाने के दौरान खरीक के तेलघी में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।जवान की बाइक पोल से टकरा गई थी. जिस कारण जवान की मौत मौके पर हो गई थी.जवान लखनऊ में  पोस्टेड था।मंगलवार की रात वह घर आया था। गुरुवार को सुबह 9बजे बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर से आये सेना के सात जवानों ने हवाई फायरिंग के सलामी दिया.वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और एएसआई सतेंद्र सिंह ने भी दिवंगत जवान को सलामी दिया.जवान अपने पीछे पत्नी […]

राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित हुए बिहपुर के घनश्याम को बिहपुर डाकबंबला परिसर में किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित हुए बिहपुर के घनश्याम को बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र ने गुरूवार को बिहपुर डाकबंबला परिसर में अंवस्त्रम देकर सम्मानित किया।विधायक ने कहा कि घनश्याम जैसे युवा ही हमारे विस की पहचान होने चाहिए।बिहपुर विस का शैक्षणिक,बौद्धिव व खेल प्रतिभा का डंका राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर यूं ही बजता रहे।ज्ञात हो कि बीते 26 जून को मध्यप्रदेश के इंदौर मैरीओट फाईवस्टार होटल में बिहपुर निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम समेत देशभर के कुल 110 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया था।घनश्याम के द्वारा ग्रामीण शिक्षा के उपर अपने विचार व सुझाव को रखा था। और धनश्याम ने ग्रामीण शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अपने सोच […]

नवगछिया स्टेशन पर सवारी गाड़ी से गिरकर ग्रामीण चिकित्सक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया स्टेशन पर सवारी गाड़ी से गिरकर ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा खरीक स्टेशन निवासी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल के पुत्र वकील कुमार मंडल हैं। परिजनों ने बताया कि वकील कुमार मंडल नवगछिया बाजार से दवाई खरीद कर खरीक जा रहे थे। गाड़ी स्टेशन से खुल चुकी थी। चलती हुई गाड़ी में चढ्ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह गिर गए। सर के पीछे चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का अंतपरीक्षण होने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। विनोद कुमार मंडल अपने पीछे दो लड़की नम्रता कुमारी, साक्षी कुमारी, एक […]

अनुसूचित जाति जनजाति के नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में रंगरा प्रखंड के बनिया गांव में अनुसूचित जनजाति के लोगो ने महामहिम राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू होने की खुशी में उनके तस्वीर के साथ शोभा यात्रा निकाली एवम मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस निर्णय का लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला जिला अध्यक्ष विनोद मंडल,जिला प्रवक्ता रवि कुमार रंजन, सुशील पंडित, जितेंद्र साह, अनंतलाल पंडित, उमेश चंद्र पटेल, भोला सिंह, दिनेश सिंह, नरेश मंडल, अंबिका सिंह एवम कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी नवगछिया द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में रंगरा प्रखंड के बनिया गांव में. अनुसूचित जनजाति के लोगो ने महामहिम […]

नवगछिया में धानुक कुर्मी समाज की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के खादी भंडार प्रांगण में गुरुवार को धानुक कुर्मी समाज का बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन जदयू नेता चिरंजीवी राय ने किया। बैठक में रंगरा सहायक थाना के साधोपुर में हुई घटना को लेकर विचार वमर्श किया गया। इस बैठक के बारे में विनोद मंडल ने बताया कि साधोपुर में जो घटना हुई है उस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो। इस घटना में निर्दोष लोगों पर या गर्भवती वह बाहर रहने वाले लोगों पर प्राथमिकी में नाम दिया गया है। ऐसे लोगों पर नवगछिया पुलिस कार्रवाई बंद करें। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर के हम लोगों ने एक कमेटी बनाकर डीआईजी से […]

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अनुमंडल इकाई नवगछिया का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बनें शंकर, सचिव बनें चंदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अनुमंडल इकाई नवगछिया का चुनाव संपन्न। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अनुमंडल इकाई नवगछिया का अनुमंडल चुनाव इंटर स्कूल नवगछिया में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष- शंकर कुमार, सचिव- डॉ कुमार चंदन, उपाध्यक्ष- नीलेश कुमार राय,विनीता राय, कोषाध्यक्ष- मिथलेश कुमार,संयुक्त सचिव- धरबेन्द्र कुमार शर्मा,रजनीश कुमार, आशीष कुमार सिंह, प्रबीन कुमार, ललन कुमार, जिला कार्यकरणी अरबिंद पासवान, रंजीत कुमार, परीक्षा सदस्य केशव कुमार, कुमार शशि आदि ने अपनी जीत दर्ज की। DESK 04

भागलपुर DM से मुलाकात कर ढोलबज्जा बाजार को अतिशीघ्र अतिक्रमणमुक्त करवाकर की मांग ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा ग्राम कचहरी के सरपंच सुशान्त कुमार ने भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मुलाकात कर आवेदन देकर ढोलबज्जा बाजार को अतिशीघ्र अतिक्रमणमुक्त करवाकर पुनः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। ढोलबज्जा के सरपंच ने डीएम को बताया कि बिहार के सीमावर्ती तीन जिले भागलपुर, पूर्णिया एवं मधेपुरा का ढोलबज्जा एकलौता स्थायी बाजार है। जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीददारी व अन्य जरूरी कार्यों से आते हैं। लेकिन सड़क किनारे अतिक्रमण की वजह से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। 23 जनवरी 1987 ई० में यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसे यहां के […]