4
(4)

नवगछिया स्टेशन पर सवारी गाड़ी से गिरकर ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा खरीक स्टेशन निवासी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल के पुत्र वकील कुमार मंडल हैं। परिजनों ने बताया कि वकील कुमार मंडल नवगछिया बाजार से दवाई खरीद कर खरीक जा रहे थे। गाड़ी स्टेशन से खुल चुकी थी। चलती हुई गाड़ी में चढ्ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह गिर गए।

सर के पीछे चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का अंतपरीक्षण होने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। विनोद कुमार मंडल अपने पीछे दो लड़की नम्रता कुमारी, साक्षी कुमारी, एक लड़का नतीन व पत्नी को पीछे छोड़ गए हैं। बताया गया कि वकील मंडल गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक के रूप में पैक्टीस करते थे। ग्रामीण चिकित्सक के मौत से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: