Month: July 2022

नवगछिया जेल के जर्जर भवन को किया जायेगा ध्वस्त || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया उपकारा में जिस भवन में कैदी आत्महत्या किया था उस जर्जर भवन को ध्वस्त किया जायेगा। जर्जर भवन को ध्वस्त करने के लिए भवन निर्माण विभाग के जुनियर इंजीनियर व अमीन ने जायजा लिया। नवगछिया उपकारा में जर्जर भवन हैं। वह रहने लायक नहीं हैं। भवन निर्माण विभाग ने उस भवन का रिजेक्ट कर दिया था। ज्ञातव्य हो कि नो जुलाई को उसी जर्जर भवन के रेेलिंग में कैदी ने गमछा से फांसी का फंदा लगा लिया था। मृतक खरीक थाना के माररडीह निवासी उमेश ऋषिदेव के पुत्र सन्नी ऋषिदेव हैं। सात जुलाई को खरीक थाना की पुलिस ने सन्नी ऋषिदेव को नवालिग लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लड़की ने नवगछिया कोर्ट […]

मिरजाफरी में दो पक्षों के बीच पथराव से तनाव, पुलिस रात में कर रही है कैंप ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

खरीक – खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव में दो पक्षों बीच विवाद के बाद जम कर पथराव होने की सूचना है. मामले की जानकारी मिलते ही खरीक पुलिस मौके पर पहुँची.काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया.इसके बाद नवगछिया एसपी एसके सरोज,एसडीओ यतेन्द्र पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार iनवगछिया, बिहपुर, झंडापुर, ढोलबज्जा समेत अन्य थाने की पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पहुँचे.जहाँ माइकिंग कर दोनों सम्प्रदायों द्वारा लगाया गया भीड़ को हटाया, इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुआ. DESK 04

सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,हर- हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंजा ब्रजलेश्वरधाम   ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभारतDESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात ब्रजलेश्वरनाथ धाम मेंं पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव एवं मां पार्वती को जल चढ़ाने आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.सोमवार की अहले सुबह से ही ब्रजलेश्वरधाम    हर -हर महादेव व बोलबम के जयकारे गूंजने लगे।शिवभक्तों ने इस दौरान मां काली , विश्वकर्मा बाबा , बजरंग बाबा , ठाकुर जी एवं नन्दी महराज को जल अर्पित किया.वहीं सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ,पंसस विमल शर्मा ,गोपाल चौधरी , चंदन चौधरी ,आशुतोष चौधरी व डब्लू राय ,संजय राय, मुकेश झा ने बताया की यहां पांच  हजार डाकबम सहित तीस  हजार शिवभक्तों ने महादेव को जल चढ़ाया.बाबा को जल चढ़ाने का सिलसिला शाम तक […]

अमरपुर में राजद का मिलन समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित कई लोग राजद में हुए शामिल नवगछिया – रविवार की देर शाम प्रखंड लत्तीपुर उत्तर पंचायत के अमरपुर गांव में राजद का मिलन समारोह आयोजित हुआ. मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भागलपुर लोस के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल शामिल हुए. इस मौके पर अमरपुर के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजीव सनगही एवं बिहपुर पूरब भाग दो के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह नवगछिया पुलिस जिला भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीवरंजन उर्फ घंटु सिंह, लत्तीपुर उत्तर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बमबम सनगही समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों व युवाओं ने राजद की सदस्यता लिया. सभी को माला पहनाकर व सदस्यता पर्ची देकर पूर्व सांसद बूलो मंडल में सम्मानित […]

13 अगस्त को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में किया जाएगा लोक अदालत का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अगले महीने 13 अगस्त को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए व्यवहार न्यायालय नवगछिया के एसडीजेएम सह विधिक सेवा समिति के सचिव रविरंजन ने कहा कि लोक अदालत में सुलहनीय वादों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमती से किया जाएगा. श्री रविरंजन ने कहा कि लोक अदालत का फायदा अधिक से अधिक लोग ले सके इसके लिये व्यापक पैमाने पर जनजगरूता अभियान चलाने की अपील की गयी है. उन्होंने कहा कि ऋण वाद से संबंधित मामले में बैंकों के प्रतिनिधियों को लचीला रवैया रखने की अपील की गयी है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत की तैयारी व्यापक पैमाने पर की जा रही है. DESK 04

नाग पंचमी के मौके पर नवगछिया में बारिश के लिए किया गया विशेष पुजा अर्चना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया में पहली सोमवारी और नाग पंचमी को लेकर अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. नवगछिया में गौशाला स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई. वही नवगछिया छोटी ठाकुरवाडी रोड स्थित मनसा विषहरी मंदिर में नाग पंचमी पर विशेष पुजा अर्चना की गई. पुजा समिति के अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार ने बताया कि सावन के शुरुआत होने के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों मे काफी मायूसी है. नाग पंचमी के पावन मौके पर नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के लिए माता रानी से आराधना की गई है. बताया कि नवगछिया अनुमंडल के लोग नाग पंचमी सहित बिहुला विषहरी पुजा धूमधाम से मनाते हैं जिसकी […]

महाविद्यालय की कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती साढ़े पन्द्रह लाख रूपया में हुआ ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय नगरपारा का कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती सोमवार को सीओ अजय सरकार व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो दीपक  कुमार व प्रो ब्रजेश कुमार  के नेतृत्व में हुआ. बंदोबस्ती में सात लोग ने हिस्सा लिया.जिसमें खुला डाक में उच्च बोली पूर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह ने साढ़े पन्द्रह लाख रूपया का लगाकर कराया.मुख्य रूप से बोली विवेकानंद सिंह व पूर्व मुखिया में रहा.मौके पर प्रो राजेश कुमार,प्रो रवि कुमार,प्रो रघुनंदन कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह, थाना के एएसआई मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04