Month: July 2022

जिस विश्वविद्यालय के कुलपति दिनकर हुआ करते थे, आज वह विश्वविद्यालय स्थाई कुलपति की बाट जोह रहा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ और युवा राजद के कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में आज भी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां बद से बद्तर, छात्रों को हो रही काफी परेशानियां, विश्वविद्यालय बना प्रदर्शनकारियों का अड्डा भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। लगातार तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के साथ साथ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ और छात्र राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदर्शन जारी है। एक तरफ जहां बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने बीते दिनों अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखा है वही दूसरी ओर युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में तालाबंदी […]

भागलपुर : सुल्तानगंज के गनगनियां गांव के नदी किनारे से पुलिस नें किया एक युवती का शव बरामद || GS NEWS

अपराधभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिले से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है.जहाँ सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनियां गांव के समीप गंगा नदी किनारे से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक युवती का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया है। गंगा नदी किनारे से युवती का शव बरामद होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे।इधर घटना की बाबत बताया जा रहा है कि उक्त युवती गंगा स्नान करने गई थी।तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गई। स्थानीय लोगों द्वारा डूबे युवती को गंगा नदी से बाहर निकाला।इधर गांव में इस बात की भी चर्चा हैं कि घरेलू विवाद के कारण उक्त युवती की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने […]

अजगैबीनाथ धाम मे चंडीगढ़ के कलाकार ममता के द्वारा बाबा भोलेनाथ के गीतों पर झुमे कांवरिया ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम के जहाज घाट मे बने नमामि गंगे घाट पर उदघाटन स्थल पर सावन के पहली सोमवारी को महाअरती के कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर चंडीगढ़ के कलाकार ममता के द्वारा संगित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान कलाकार ममता के द्वारा बाबा भोलेनाथ के गीतों कि प्रस्तुति करने पर पुरा वातावरण भक्ति मय होने पर कांवरिया नाचते झुमते देखे गये। कलाकार मामता के द्वारा बाबा भोलेनाथ के गीतों को सुनने के लिये थानाध्यक्ष लाल बहादुर, सीओ शंभुशरण राय,विडिओ मनोज कुमार मुर्मू, भाजपा नेता नवीन कुमार बन्नी,विकास कुमार कर्ण,भाजपा नेत्री डॉ.अलका चौधरी, जदयू अभीनेत्री रुबी देवी,नीलम देवी सहित कई पदाधिकारी एवम सैकड़ों कांवडिया मौजुद थे। DESK 04

अवैध रूप से 5 तरह के सांपों का कर्तव्य दिखाने वाले सपेरा को गिरफ्तार कर भेजा जेल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया वन विभाग के द्वारा अवैध रूप से पांच तरह के सांपों का कर्तव्य दिखाने वाले सपेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया रेंज पदाधिकारी पी एन सिंह को सूचना मिलाकर खरीक थाना क्षेत्र में सपेरा के द्वारा सांप का कर्तव्य दिखाया जा रहा है। जो गैरकानूनी है। इसकी सूचना पर रेंज पदाधिकारी के द्वारा छापेमारी किया गया। जिसमें खरीक के मिर्जापुरी में सपेरे को हिरासत में लेकर सांप को जप्त किया। रेज पदाधिकारी ने बताया कि सपेरा से जो जप्त सांप है उसमें से सभी को जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें धामिन, सुग्गा एवं बुआ सांप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को लेकर के पीएन सिंह ने बताया […]

नवगछिया के ढोलबज्जा पंचायत के भगवानपुर गांव में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन || GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के भगवानपुर गांव में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिये किसान चौपाल में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से खेती करने का मंत्र दिया गया व विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को लेने के लिए प्रेरित किया गया। ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का आगाज किया गया। खरीफ चौपाल के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिये बीज रोपण से लेकर उर्वरक यूरिया के जगह नैनो यूरिया के इस्तेमाल की विधि और उसकी मात्रा इस्तेमाल करने की जानकारी दी। नाटक के दौरान कलाकारों ने फसल अवशेष के जलाने के दुष्प्रभाव को समझाया और इसे नहीं जलाने को लेकर जागरूक भी किया। इसके साथ खेतों में […]