Month: July 2022

नवगछिया एवं बिहपुर स्टेशन पर भागलपुरी सिल्क के वस्त्र एवं परिधान बिक्री स्टाल का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

पुर्व मध्य रेलवे के कटिहार बरौनी रेल खंड पर रेलवे के द्वारा प्रमुख स्टेशनों में शामिल नवगछिया थाना बिहपुर एव काढ़ागोला स्टेशन का चयन भारतीय रेल मंत्रालय के द्वारा स्थानीय स्वदेशी वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत नवगछिया एवं बिहपुर स्टेशन पर भागलपुरी सिल्क के वस्त्र एवं परिधान की बिक्री का स्टाल का शुभारंभ किया गया है। इस स्टाल का शुभारंभ एक दो दिन में होना है। नवगछिया के रेलवे वाणिज्य पदाधिकारी के पी सिंह ने बताया कि नवगछिया थाना बिहपुर एवं काढ़ागोला स्टेशनों पर वहां के स्थानीय उत्पादों को लेकर स्टेशन पर स्टाल बनाने का निर्णय लिया गया है । नवगछिया एवं थाना बिहपुर स्टेशन पर भागलपुरी सिल्क परिधान वह इसके साथ […]

नवगछिया स्टेशन पर शुद्ध पेयजल के आपूर्ति के लिए वॉटर एटीएम लगाने की स्वीकृति ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओ में बढ़ोतरी करते हुए नवगछिया स्टेशन पर शुद्ध पेयजल के आपूर्ति के लिए वॉटर एटीएम लगाने की स्वीकृति दी गई है।वही नवगछिया माल गोदाम पर गुडस साइडिंग एवं श्रमिक विश्रामकक्ष एवं शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल मंत्रालय के द्रारा करीब तीस लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वही नवगछिया के समपार सं 11 और 12 पर रबराइज्ड सड़क बनाने की स्वीकृति दी गई है और टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही दोनों कार्य की शुरुआत की जाएगी। DESK 04

3 हज़ार किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, 31 तक एनपीसीआई एवं ईकेवाईसी का निर्देश || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड के लगभग 3000 किसानों के खाते में सरकारी राशि का लाभ किसानों के द्वारा नहीं उठा पाएंगे। इसका मुख्य कारण है एनपीसीआई एवं ईकेवाईसी समय पर नहीं करने के कारण उनकी राशि बंद कर दी जा रही है। ऐसे कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा इसे किसानों को तत्काल 31 जुलाई तक एनपीसीआई समय पर करा कर कार्यालय को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। वहीं की ईकेवाईसी अपने प्रखंड व पंचायत क्षेत्र के सीएससी सेंटर पर जाकर आधार लिंक से जुड़ने का निर्देश जारी किया गया है। गोपालपुर इस्माइलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड में एनपीसीआई के 500 से अधिक किसान है वही ईकेवाईसी के तहत 1650 की […]

नवगछिया : हथियार का भय दिखाकर कपड़ा व्यवसायी से 2 लाख 79 हजार की लूट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना के कलबिलया धार के पास अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कपड़ा व्यवसायी से सोमवार की देर शाम में दो लाख 79 हजार रूपये लूट लिया। पीड़ित भागलपुर जिला के मधुसुदनपुर थाना के गनोरा निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय रजक हैं। बताया गया कि भागलपुर कपड़े के सिद्धी क्रिऐशन थोक विक्रेता हैं। सिद्धी क्रिऐशन में संजय रजक सेल्स मेन के रूप में कार्य करते हैं। दुकान की उधारी वसूल कर लाते हैं। बताया गया कि कुर्सेला बाजार स्थित कपड़े की दुकान व नवगछिया बाजार में पांच कपड़े की दुकान से रूपया उधारी वसूल कर बाइक से वापस भागलपुर जा रहे थे। अपराधियों ने नवगछिया व परवत्ता थाना के सीमावर्ती क्षेत्र कलबलिया धार के पास 14 नंबर रोड […]

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 का आयोजन बिलासपुर छत्तीसगढ़ में ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 का आयोजन बिलासपुर छत्तीसगढ़ में किया गया यह कराटे प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के तहत करवाया गया इस टूर्नामेंट में कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के सचिव रजनीश चौधरी (हरियाणा), इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के उपाध्यक्ष कुलदीप वत्स, छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री, सीआरपीएफ की टीम एवं छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने इस प्रतियोगिता में शिरकत किया,प्रतियोगिता में कुल 2200 खिलाड़ियों एवं 300 कोच एवं ओफिसियल ने भाग लिया! इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिले से तीन खिलाड़ी एक कोच एवं एक ओफिसियल का चयन राज्य में किया गया था जिसमें से आदित्य घोष सीनियर कैटेगरी में +84 किलो भार में सीआरपीएफ के खिलाड़ी से हारेप्रणव ज्योति कैडेट-57 किलो भार […]

सावन की पहली सोमवारी पर जगतपति नाथ महादेव का भव्य श्रृंगार पूजा ||G NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर गोपाल गौशाला में सावन की पहली सोमवारी पर सोमवार की देर रात तक भगवान भोलेनाथ के जगतपति महादेव रूप का भव्य श्रृंगार पूजन किया गया । मौके पर मंदिर के पंडित रंजन बाबा ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण व वैदिक विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना की गई वहीं मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज के कई कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई । मौके पर श्री श्री 108 श्री महा शिवरात्रि कमेटी के सदस्य मौजूद थे उक्त जानकारी कमेटी के सदस्य ने दी है। DESK 04

एक युवक को धारदार चाकू सहित नशीली पदार्थ के साथ के पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक था नशे में धुत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जोकसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक कुछ अलग ही कारनामा करते दिखा। मानो उसे प्रशासन का कोई खौफ नहीं ।खुलेआम हाथ में चाकू लिए वह बेधड़क नशे की हालत में सड़कों पर नजर आए। एक तरफ सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही है जिसमें अरबों रुपए खर्च कर रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर युवा नशे में धुत थे। शायद इस युवक को शायद प्रशासन का कोई खौफ नहीं । ताजा मामला जोक सर थाना क्षेत्र का है। बताते चलें कि सड़कों पर एक युवक धारदार चाकू हाथ में लेकर कचहरी चौक से मनाली चौकी की ओर बेधड़क जा रहा था। इसी क्रम में मनाली चौक पर तैनात पुलिस […]

नवस्थापित जिला स्कूल में प्रशिक्षण लिए अभ्यर्थियों ने सातवें चरण के शिक्षक नियोजन में रिक्तियों को लेकर किया हंगामा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

अभ्यर्थियों का कहना है भागलपुर में 4000 रिक्तियां की जगह 1866 ही क्यों भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के नवस्थापित जिला स्कूल में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया उनका कहना है सभी जिले से बिहार सरकार ने रतिया मंगाई थी सभी जिले से भेज दी गई परंतु भागलपुर से 4000 में मात्र 18 से 66 की हीरी किया को लिया जा रहा है जबकि छठा चरण का भी कुछ शिक्षक इसमें मौजूद है प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बताया कि हम लोगों के साथ उचित कार्य किया जाए, जो पत्र में निर्गत है उसे ही किया जाए वही जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कितने विद्यालय में कितने शिक्षक नियुक्त होंगे उस पर 22 जुलाई को […]

एक अधेड़ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास के समीप का, मृतक करता था गार्ड का काम || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं। ताजा मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास के बिशनपुर जीछो के समीप का है।भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो बाईपास के समीप तड़के सुबह सुबह ट्रक से टकरा कर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान रसुलगंज के निवासी अनिल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विशनपुर जिछो स्थित आर बी प्लाजा में गार्ड का काम करते थे। वह अपने घर से साईकिल से काम करने जा रहे थे तभी बाईपास चौराहा से आगे ट्रक से टक्कर लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आनन फानन […]