Month: July 2022

सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर के नाथनगर आयुर्वेदिक कॉलेज का किया निरीक्षण और समस्याओं को जाना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन आज भागलपुर के नाथनगर आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण किया है। और यहां की समस्याओं को जाना। वही मंत्री ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज को बेहतर बनाने के लिए पिछले कैबिनेट में उनके द्वारा चर्चा की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री के द्वारा इसे अगली कैबिनेट में लाने की बात कही हैं। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज के लिए एक सौ पचीश करोड़ का एस्टीमेट बनकर तैयार है और इसे जल्द ही कैबिनेट में पास करा लिया जाएगा। वही इस आयुर्वेद कॉलेज को राज्य और बगल के राज्य झारखंड के अन्य आयुर्वेद कॉलेजों से अच्छा बनाने का दावा किया है। वहीं उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज के बगल की […]

लोकसभा चुनाव 2009 के आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र हुए पहुचे कोर्ट ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

कोर्ट में आज गवाही होनी थी लेकिन एक व्यक्ति के हाजिर नहीं होने के कारण डेट बढ़ा आगे भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कोर्ट पहुंचे। जहां परवाल दत्ता एडीजे वन की कोर्ट में आज 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान नवगछिया के बीहपुर झंडापुर में चुनाव के दौरान एक पान की गुमटी में सैयद शाहनवाज हुसैन और इंजीनियर शैलेंद्र का कैलेंडर बरामद किया गया था। जिसको लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। जिस मामले में आज कोर्ट में गवाही होनी थी। लेकिन एक व्यक्ति के हाजिर नहीं होने के कारण आज गवाही नहीं हो पाई और इसे अगले डेट पर रख दिया गया है। वही […]

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर को दिए कई सौगात, कहा – बिहार में उद्योग के लिए जमीन 80 फ़ीसदी तक होगी सस्ती ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

अब बियाड़ा के जमीन की 90 वर्ष की लीज दरों में प्रति एकड़ 7 करोड़ तक की होगी छूट बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का भागलपुर के गौशाला प्रांगण में हुआ भव्य स्वागत व अभिनंदन भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बिहार के सभी औद्योगिक क्षेत्र के भूमि की दर में 20 से 80% तक की कमी करने के उपलक्ष में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का आज भागलपुर के गौशाला परिसर में अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया। इस अभिनंदन कार्यक्रम में उन्हें कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, साथ ही साथ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रेसवार्ता मे भागलपुर में उद्योग मंत्रालय द्वारा दिए गए सौगात के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा बिहार के उद्योग के […]

मिरजाफरी गांव में सोमवार की देर शाम हंगामा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने दोनों पक्षों के साथ की बैठक || GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

खरीक थानाक्षेत्र के मिरजाफरी गांव में सोमवार की देर शाम हंगामा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने दोनों पक्षों के साथ बैठक किया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार भी मौजूद थे। बताया कि जनाजा रखकर नमाज पढ़ने व आरएसएस के सदस्यों के द्वारा व्यायाम करने की बात को लेकर दोनो पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की घटना हुई थी। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने बताया कि व्यायाम करने वाले मात्र 15 से 20 बच्चे हैं। सभी 20 वर्ष के आयु के अंदर के ही सभी बच्चे हैं। अगर बच्चे ने जाने-अनजाने में गलती कर भी दिया तो दुसरे पक्षों ने किसी जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी क्यों नहीं दी। जबकि, दुसरे पक्ष का कहना है […]

तिनटंगा करारी बुद्धूचक गांव के पास हथियार के साथ पुलिस ने दो को दबोचा || GS NEWS

अपराधगोपालपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी बुद्धूचक गांव के पास सोमवार की देर रात हथियार के साथ पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित तिनटंगा बालू टोला के अजय कुमार शर्मा, नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव के अजय कुमार सिंह हैं। आरोपित के पास पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस,एक खोखा एक मोटरसाइकिल व इ रिक्सा बरामद किया हैं। बताया गया कि रात्रि में बुद्धुचक गांव के पास रात्रि पुलिस गश्ति गाड़ी को देखकर तीन युवक भागने लगे। दो युवक बाइक व तीसरा इ रिक्सा से। पुलिस ने खदेर कर दो आरोपित को गिरफ्तार किया। तिसरा आरोपित भागने में सफल रहा। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज […]

पूर्व पंचायत समिति सदस्य को जान से मारने की धमकी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के नगरपारा दक्षिण पंचायत पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो ग्यास अली को नारायणपुर निवासी ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिया.पीङित समिति सदस्य ने बताया कि मेरे भतीजे का नारायणपुर निवासी रिश्तेदार है भतीजे और भाई से पूराना विवाद है कोर्ट वारंट पर भवानीपुर पुलिस ने दो लङके मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो नारायणपुर निवासी ने कहा मेरे रिश्तेदार के यहाँ पुलिस भेजतो हो मोबाइल पर धमकी दिया. भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि आवेदन आया है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. DESK 04

महाविद्यालय के जमीन पर दबंगों का कब्जा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय 15 एकड से ऊपर जमीन पर  दबंगो का कब्जा होने के कारण किसान व पूर्व मुखिया  बैरिस्टर सिंह मंगलवार के दोपहर महाविद्यालय में आवेदन दिया .महाविद्यालय विधालय के प्राचार्य दीपक कुमार किसी काम से पटना गये हुए थे उन्होंने ने फोन के माध्यम से कहा कि गुरूवार के दिन काँलेज आने के बाद मामले को लेकर नारायणपुर सीओ अजय सरकार से बातचीत किया जायेगा. इधर पूर्व मुखिया ने बताया कि सोमवार के दिन हमलोगों ने साढे पन्द्रह लाख में जमीन का डाक बोलकर लिया अगर हमलोगों को पूरा जमीन दबंगों के द्वारा नहीं दिलाया जाता है तो उस हिसाब से पैसा काट के लिया जाए. बता दें कि 1991 ई. में […]