July 17, 2022
बोल बम के जयकारों से गूंज रहा ब्रजलेश्वरधाम ,सोमवारी को लेकर सभी तैयारी पूरी ||GS NEWS
नवगछियाDESK 04बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है. करीब दो साल के बाद श्रधालु शिवभक्त महादेव व मां पार्वती को जलार्पण कर रहे हैं.अल सुबह से शिवभक्त भोले नाथ ,मां पार्वती ,मां काली ,विश्वकर्मा बाबा ,बजरंग बाबा ,ठाकुर जी एवं नंदी जी महाराज को जल अर्पण कर रहे हैं. सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है.महंत स्थान चौक ,सहोडी मोड ,मड़वा मोड ,इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप समेत अन्य जगहों पर दस पदाधिकारियों समेत मेला परिसर में पचास से अधिक पुरुष व महिला पुलिस बलों की तैनाती की है।करीब पांच वाहन पार्किंग स्थल बनाए […]