Month: July 2022

नवगछिया की शैफु बन गयी दारोगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – शैफु कुमारी का दरोगा के लिए चयन हुआ हैं. दरोगा के मैरिट लिस्ट में शैफु कुमारी का भी नाम हैं. शैफु की मां सोनी देवी कहती हैं कि मेरा सपना था बेटी वर्दी पहनाने का आज पूरा हो गया. मेरी बेटी का चयन दरोगा के लिए हुआ हैं. मैं अक्सर सोचती थी कि वर्दी पहन जब बेटी घर आए तो मैं उसकों सैल्यूट करूं. वह दिन आ गया हैं. मेरी दो बेटी ने शैफु कुमारी, स्नेहा कुमारी ने दरोगा की परीक्षा दी थी. फाइनल मैरिट लिस्ट में स्नेहा एक अंक से पीछे रह गई. शैफु की सफलता पर काफी खुश हूं. पिता विपिन बिहारी कहते हैं कि पुत्री की सफलता से काफी खुश हूं. शैफु सबसे बड़ी पुत्री […]

जेल में बंदी द्वारा आत्महत्या की घटना को लेकर आजाद हिंद मोर्चा करेगा आंदोलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – आजाद हिंद मोर्चा के द्वारा खरीक प्रखंड के अंतर्गत माररडीह गांव के सनी ऋषिदेव की जेल में हुई मौत के खिलाफ माररडीह गांव में जाकर बैठक की गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, छात्र, नौजवान शामिल हुए. नेतृत्व आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे. इस अवसर पर सर्वसम्मति से सनी की जेल के अंदर हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग करते हुए सरकार से ₹50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की गई. साथ ही साथ साधोपुर की घटना की सीबीआई जांच कर छात्र राजीव मंडल को लगी गोली के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई. पुलिस द्वारा किए गए मुकदमे में निर्दोष लोगों को राहत देते […]

अजगैबीनाथ धाम मे गृहमंत्रालय के द्वारा आंतकी हमले की एडवाइज जारी होने पर एसएसपी बाबुराम ने किये गांगा घाट सहित कच्ची कांवरिया पथ का निरक्षण ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी मेले में सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने एवं अनजान चेहरों से पूछताछ करते हुए शक होने पर हिरासत में लेने का दिया गया है आदेश भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला तीसरे दिन गृहमंत्रालय के द्वारा आतंकी हमला कि एडवाइज जारी करने पर भागलपुर एसएसपी बाबुराम ने दल बल के साथ नमामि गंगे जहाज घाट,अजगैबीनाथ गंगा घाट सहित कच्ची कांवरिया पथ का निरक्षण करते हुये सभी जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती करते हुये सभी पुलिस पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए गतिविधियों पर पैनी नजर रखने एंव अनजान चेहरों को पुछताछ करते हुये हिरासत में लेने का निर्देश दिये हैं। इस दौरान एसएसपी बाबुराम ने बताया कि गंगा घाट सहित कच्ची कांवरिया पथ […]

भागलपुर के गंगा घाटों से कल कांवरिया जल भरकर बासुकीनाथ के लिए होंगे रवाना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

नगर निगम द्वारा गंगा घाट की ना तो सफाई कराई गई है ना ही कोई बैरिकेडिंग भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के गंगा घाटों से कल कावरिया जल उठाकर बासुकीनाथ और आसपास के शिवालयों में गंगा जल अर्पित करेंगे लेकिन भागलपुर नगर निगम के द्वारा गंगा घाटों की ना तो सफाई कराई गई है और ना ही गंगा घाटों पर बेरीकेटिंग लगाई गई है,जिससे कांवरियों को बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। देखना यह है कि कल समय रहते हुए क्या नगर निगम प्रशासन इन सारी व्यवस्थाओं को पूरा कर लेती है या शिव भक्त अपनी इस समस्याओं के साथ शिव के लिए गंगाजल भरकर शिवालय तक जाएंगे। इसी संदर्भ में जब नगर आयुक्त डॉ योगेश कुमार सागर से […]

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा निर्मित काँवर भजन आज एस-सीरिज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले जारी की गई ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

आज मोजाहिदपुर स्थित एस-सीरिज फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के कार्यालय में धूमधाम व भक्ति भाव से “नाचता काँवरिया करके शोर” कैसेट का लोकार्पण किया गया।अल्बम के बोल “नाचता काँवरिया करके शोर” जिसे अपनी मधुर स्वर से सजाया है गायक राजू राजा ने।इस दौरान मौके पर उपस्थित भागलपुर नगर निगम के भावी महापौर प्रत्याशी कुणाल सिंह ने कहा कि अंग क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है बस उसे सही प्लेटफॉर्म की. रेशम नगरी भागलपुर भी फ़िल्म इंडस्ट्री का हब बन सकता है.एस-सीरिज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस पिछले डेड़ दशक से भागलपुर में स्थापित है.मौके पर निर्माता/निर्देशक सह जदयू नेता संजीव सुमन, राजू राजा, आलोक चौधरी, अब्दुल जैकी, सरजी शर्मा, नवीन, राहुल, काजल, प्रीति आदि दर्जनों कलाकार उपस्थित थे. DESK 04

बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार )का हुआ तीसरा सम्मेलन आयोजित, वर्तमान सरकार पर सबों ने जमकर साधा निशाना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आंबेडकर विचार विभाग व समाज कार्य विभाग में बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार)का तीसरा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में संपूर्ण सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने व शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मणवादी कॉर्पोरेट एजेंडा लागू करने , अवैध निजी करण व ठेका पर नौकरी की नीति, कॉलेज विश्वविद्यालय परिसर में. लोकतंत्र के खात्मे व छात्र युवा आंदोलन के बर्बर दमन और एससी एसटी व ओबीसी के आरक्षण पर जारी हमले के खिलाफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अंबेडकर विभाग के विभागाध्यक्ष विलक्षण रविदास, रिंकू, रामानंद पासवान, गौतम कुमार प्रियतम ,सोनम राव के अलावे विभिन्न जगह से छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वर्तमान सरकार को कोसते हुए कई […]