Month: July 2022

भवानीपुर गांव में लगी आग, तीन घर जल कर राख ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए. पीड़ित लोगों में दिनेश यादव, भागो यादव और दिलीप यादव है. मौके पर पहुंचे भवानीपुर गांव के मुखिया मुकेश शर्मा ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. हालांकि दमकल के पहुंचने तक तीनों घरों के सामान जल कर राख हो गए थे. दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू किया गया. भवानीपुर मुखिया मुकेश शर्मा, पेक्स अध्यक्ष मुकेश यादव, सीताराम यादव और इंदल यादव, संतोष यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत व मुआवजा देने की मांग की है. DESK 04

अजगैबीनाथ धाम मे श्रावणी मेला उदघाटन मे कलाकार हंसराज के शिव भक्ति गानों कि प्रस्तुति से श्रोता हुये सराबोर ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उदघाटन उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के द्वारा होने के बाद कलाकार हंसराज रघुवंशी के द्वारा शिव भक्ति गीत कि प्रस्तुति की गई ।जो रात भर प्रोग्राम होने पर श्रोताओं ने शिव के भक्ति मे सराबोर होता दिख रहा था। इस कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद,मंत्री राम सुतर कुमार, ,बांका सांसद गिरधारी यादव,विधायक डॉ.ललित नारायण मंडल,जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन,एसएसपी बाबुराम, सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात,सहित दिग्गज नेता व जिला एंव प्रखंड के तमाम पदाधिकारियों ने हंसराज के कार्यक्रम कि सराहना करते हुये उन्हें सम्मानित किये। इस दौरान तमाम विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारी मौजुद थे। वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार […]

अजगैबीनाथ धाम मे कांवरियों कि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी अजगैबीनाथ धाम मे सावन मास कि शुरुआत होते ही ।जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वहीं स्थानीय पंडितों ने बताया कि सावन मास मे अजगैबीनाथ गंगा घाट एंव जहाज घाट मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टावर चौक बनाएं जाते थे।लेकिन इस बार अजगैबीनाथ गंगा घाट एंव जहाज घाट मे एक भी टावर चौक नहीं लगाए गए हैं। गंगा घाटों मे पुलिस बल,महिला पुलिस बल कि भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही हैं।शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा,पुलिस बल ,महिला पुलिस बल कि तैनाती देखी जा रही हैं।कांवरियों कि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद देखे जा रहे ।कच्ची कांवरिया पथ में भी जगह जगह पुलिस बल कि तैनाती कि गई […]

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2022 का हुआ भव्य उद्घाटन, डिप्टी सीएम व अन्य कई मंत्रियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया मेले की शुरुआत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2022 का उद्घाटन डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया। इस दौरान कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उद्घाटन कार्यक्रम सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद कांवरिये बम भोले के नारे लगाते हुए सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर स्थित बाबा धाम के लिए रवाना होंने लगे। सुलतानगंज अजगैविनाथ धाम गंगा घाट से सावन और भादो महीने में लाखों लाख श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम जल अर्पण करने के लिए सुल्तानगंज से जल भरते हैं। बीते 2 वर्षों से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष लगने वाले […]

भागलपुर का शाहजंगी तालाब अब टूरिस्ट स्पॉट के रूप में होगा विकसित ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव ने शाहजंगी तालाब का किया निरीक्षण भागलपुर।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के साथ शाहजगी तालाब का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि तालाब अब टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित होगा। इसका डिजाइन तैयार हो गया है इसके लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा, और सौंदर्य करण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव के साथ आर्किटेक्ट को भी लाया गया था। जिन्होंने पहले से इस तालाब और आसपास के एरिया को विकसित करने का डिजाइन तैयार कर रखा था। तालाब को विकसित करने के साथ-साथ इसमें वोटिंग, […]

अजगैबीनाथ धाम मे सावन मास के पहले दिन ही शिव भक्तों कि उमडी भीड़, भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा सुल्तानगंज ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी हजारों हजार की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए हुए रवाना भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले कि शुरुआत हो गई। अभी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का प्रशासनिक तौर पर विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है कि कांवरिया हजारों हजार की संख्या में सुल्तानगंज अजगैबीनाथ घाट से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए प्रस्थान करने लगे हैं। सावन के पहले दिन सुबह से ही अजगैबीनाथ धाम मे बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा पहुचकर गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ धाम मे बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग मे गंगा जल अभीषेक कर पुजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ बाबा बैधनाथ धाम […]

अब कांवरियों के लिए गीत गाकर ठुमका लगवाएंगे मास्टर साहब,मिली नई जिम्मेदारी || GS NEWS

बिहारसरकारी योजनासावनBarun Kumar Babul0

बांका : गुरुजी को मिलने वाली ड्यूटी अक्सर चर्चा का विषय बनती है। जनगणना, मतगणना, पशुगणना अब उनका पुराना काम हो गया है। शराबी पकड़वाना, खुले में शौच वालों की निगरानी करना भी उनकी काम में शामिल हो चुका है। बांका जिला प्रशासन ने शिक्षकों को अब एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुजी को श्रावणी मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कांवरियों का मनोरंजन करना होगा। गुरुजी गायन और वादन के माध्यम से कांवरियों से नृत्य करवाएंगे, ताकि उनकी थकान कम हो सके। इसके लिए हाईस्कूल के दो दर्जन से अधिक संगीत शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उनका आडिशन बुधवार को हुआ । इसके बाद शिक्षकों की टीम बनाकर उन्हें प्रशासन कांवरिया पथ पर भेजेगा। […]