Month: August 2022

भवानीपुर पुलिस ने गश्ती दौरान तीन बाइक सवार को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के पहाङपुर ढाला पर बुधवार की देर रात भवानीपुर पुलिस ने गश्ती दौरान तीन बाइक सवार युवक को हथियार देशी कट्टा लोडेड व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का खेप डिलीवर होने वाला जिसको लेकर दो तीन टीम बनाकर पहाङपुर गांव में गये. ढाला पर पहुंचने पर पैंकात की ओर से एक बाईक पर तीन सवार युवक डेसम कुमार पिता उमेश शर्मा,नीतीश कुमार पिता सुबोध शर्मा दोनों बालिक तथा सुजीत कुमार पिता बौकु तांती नाबालिग तीन पहाङपुर निवासी था. बाईक को रोक पूछताछ करने पर युवक इधर उधर करने पर जांच किया तो एक देशी कट्टा लोडेड व एक कारतूस बरामद किया. बोला हम […]

बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के लिये खिलाडियों की नीलामी 26 को ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – 9 से 11 सितंबर तक प्रथम बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन नवगछिया व भागलपुर के विभिन्न मैदानों पर बिहार राज्य बाल संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के द्वारा आयोजित होगा.बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने गुरूवार को बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे इस बाल बैडमिंटन प्रीमियर लीग में सिर्फ चार टीमों को खेलने की अनुमति दी गई है .इस प्रीमियर लीग के बुधवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं  ए,बी व सी कैटगरी में चयनित संभावित खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी करते हुए बताया कि सेंटर के लिए बादल […]

स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन में सुधार को लेकर हो रही है परेशानी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों चल रही स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर छात्र काफी परेशान हो रहे हैं. विश्वविद्यालय ने अपनी सारी कम्प्यूटर व्यवस्था यूएमआईएस को दे रखी है. जिसके माध्यम से ही विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. जहां इस समय भी अधिकांश कॉलेजों में काफी सीटें खाली पड़ी हैं और छात्र नामांकन के लिए कॉलेजों का चक्कर काट रहे हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार तीसरी मेधा सूची का नामांकन भी अंतिम चरण में है.  इसके साथ ही नामांकन के लिए आवेदन करने से छूट गए छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है. इसके साथ ही जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन किया था, लेकिन उनका नाम […]

गंगा नदी में कटाव से तीन दर्जन से अधिक घर गंगा नदी में समाये, कटाव पीड़ितों की नहीं ली सुध आला अधिकारियों ने ||GS NEWS

कटावगंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

पलायन को मजबूर तिनटंगा दियारा के विस्थापित परिवार , दहशत में है विस्थापित परिवार     गोपालपुर :-रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी में जल स्तर घटने के बावजूद कटाव एक बार फिर से तेज हो गया है . बीते  एक माह में  लगभग चालीस से पचास महादलित परिवारों का घर कटाव की भेंट चढ़ चुका है . कटाव से विस्थापित सभी परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं .विस्थापित सभी परिवार खुले आसमान के नीचे नारकीय जीवन जीने को विवश हैं .ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन से लाख गुहार लगाने के बावजूद  अब तक किसी भी प्रकार का राहत मुहैया नहीं कराया गया है. प्रशासन अब तक  कुंभकर्णी अवस्था में है. विस्थापित परिवारों का हाल बेहाल […]

भागलपुर जीरोमाइल स्टैंड किरानी के गुर्गे की पिटाई से जख्मी || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

ऑटो चालक ने एसपी को प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन खरीक प्रतिनिधि भागलपुर जीरोमाइल स्टैंड किरानी के गुर्गे की पिटाई से जख्मी ऑटो चालक नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी वार्ड नंबर 13 निवासी मुकेश कुमार पोद्दार ने बरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गुरुवार को भागलपुर एसपी को आवेदन दिया है.एसपी को दिए आवेदन में पीड़ित ऑटो चालक ने स्टैंड किरानी के गुर्गे भागलपुर निवासी मंटू यादव और तीन चार अज्ञात अपराध कर्मियों पर मारपीट करने, जान मारने की नियत से गला दबाने, ₹26000 मूल्य का गले से सोने का चक्ति छीनने, पॉकेट से ₹2000 निकाल लेने और नाक पर फाइट मारकर लहूलुहान करने का आरोप लगया है. जख्मी ऑटो चालक ने भागलपुर एसपी से आरोपित लोगों पर […]

प्रतिमा विसर्जन के साथ दो दिवसीय विषहरी पूजा संपन्न || GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK 04 B0

नवगछिया – नवगछिया में बिहुला चौक पर चल रहे विषहरी मेला प्रतिमा विसर्जन के साथ गुरूवार को समाप्त हो गया. विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. भक्तों ने जयकारों के साथ पास ही के पोखर में विभिन्न प्रतिमाओं का विसर्जन किया. जगह-जगह पर पुलिस की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. इसके लिए सभी चौक चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. देर शाम विसर्जन में पूजा समिति के विमल किशोर पोद्दार, मुकेश राणा, अजय सिंह कुशवाहा, विष्णु गुप्ता, कौशल जायसवाल, अनीस यादव सलिल कसेरा अभिनंदन प्रेम कुमार समेत कई सदस्य व्यवस्था में लगे रहे. इधर हड़िया पट्टी में स्थापित प्रतिमा का भी देर रात विसर्जन किया गया. DESK 04 B