Month: August 2022

आपसी विवाद में मारपीट कर गोलीबारी, चार लोग घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनियां गांव में देर रात को आपसी विवाद को लेकर हुए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी में चार लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में मनोज यादव के पुत्र अमित कुमार, जयदेव यादव के पुत्र गौरव कुमार, राजदेव यादव के पुत्र जितेंद्र यादव, खगड़िया जिला के मानसी के विरो यादव के पुत्र सुरज कुमार है. परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने सभी लोगों का प्राथमिक उपचार किया. नवगछिया थाना अध्यक्ष भरत भूषण ने बताया है कि दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया गया है. प्राथमिक दर्ज की जाएगी. थाना अध्यक्ष ने कहा कि घायल हुए सभी लोगों को […]

नवोदय में शिक्षक अभिभावक बैठक संपन्न ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

 नारायणपुर :- जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक- अभिभावक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. बच्चों के द्वारा स्वागत गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्राचार्य श्री रोशनलाल भागलपुर के सभी क्षेत्रों से आए हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की बेहतरी के लिए क्या क्या किया जा रहा  है सिलसिलेवार ढंग से बताए.उन्होंने कहा आप अपने बच्चों के लिए सजग रहें हम लोग बच्चों को उच्च शिखर की ओर ले जाने के लिए सदा प्रयासरत रहते हैं. अभिभावक और शिक्षक यदि मिलकर कार्य करें तो बच्चों का चतुर्दिक विकास संभव है.हर दूसरा शनिवार को शिक्षक अभिभावक बैठक सुनिश्चित किया गया है. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आर् एन ठाकुर एवं पी […]

शाहनवाज के सारथी बने शैलेन्द्र, बिना हेलमेट के ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

तिरंगा यात्रा में नहीं था किसी भी भाजपा नेता के पास हेलमेट खुद बुलेट चला रहे थे बिहपुर विधायक, पीछे बैठे थे शाहनवाज, दोनों बिना हेलमेट के थे नवगछिया – खरीक प्रखंड में मोटरबाइक से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा में किसी भी कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहना था. यात्रा में बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेंद्र खुद बुलेट चला रहे थे और पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बैठे थे लेकिन दोनों में से किसी के पास हेलमेट नहीं था. यह तिरंगा यात्रा सोसल मीडिया में देखते ही देखते वायरल हो गया और सत्ताधारी दल के लोग दोनों नेताओं पर सवाल उठाने लगे. यह तिरंगा यात्रा तुलसीपुर काली मंदिर से शुरू किया गया था. […]

लोक अदालत में किया गया ₹2,45,75217 का सेटलमेंट, ₹1,60,67,117 की हुई राजस्व प्राप्ति ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया न्यायालय में किया गया लोक अदालत का आयोजन नवगछिया प्रतिनिधि – नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में शनिवार को ₹24575217 का सेटलमेंट किया गया जबकि ₹1,60,67,117 की हुई राजस्व प्राप्ति हुई है. जानकारी मिली है कि एमएसीटी केसेस के मामले में भी 20 लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया है. जानकारी मिली है कि लोक अदालत के सफलतापूर्वक निष्पादन के लिए कुल छः बैंच बनाये गए थे जिसमें सबसे अधिक बैंक ऋण से संबंधित कुल 474 मामलों का निष्पादन किया गया. बीएसएनएल के कुल 33 मामलों का निष्पादन हुआ. जबकि कुल 102 आपराधिक मामलों में समझौते के आधार पर मामले का निष्पादन किया गया. लोक अदालत में एडीजे फर्स्ट नरेंद्र पाल सिंह, एसीजेएम वन फिरोज अकरम, एसीजेएम […]

नेपाली युवक का शव नवगछिया पुलिस ने नेपाल पुलिस को किया सुपुर्द ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया – कटिहार बरौनी पैसेंजर ट्रेन से बरामद  23 वर्षीय युवक का शव नवगछिया रेल थाना पुलिस ने नवगछिया पहुंची नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. मालूम हो कि युवक की पहचान 13 वर्षीय राजकुमार ठाकुर के रूप में की गयी है. जबकि युवक का घर नेपाल के बारा डिस्टिक के विश्रामपुर थाने के टोल इतियाही गांव का निवासी है. बात सामने आयी है कि नेपाल में ही युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ट्रेन पर रख गया था. रेल एसपी संजय भारती ने बताया कि नेपाल पुलिस ने उक्त हत्या के मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. नवगछिया पहुंची नेपाल पुलिस के साथ युवक के परिजन भी शामिल थे. […]

अजीत शर्मा ने किया अरेस्ट वारंट का खुलासा, कहां- जो भी अफवाह उठ रही हैं सारा सारी गलत है ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने गिरफ्तारी वारंट से जुड़े आरोपों का किया खंडन ।अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया । अजीत शर्मा ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि आचार संहिता मामले में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाले जाने वाली बात में कोई सच्चाई नहीं है। शर्मा ने बताया कि उनके खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है ना ही बेलटुटटी वाली बात है । अपने आवास पर प्रेसवार्ता में अजीत शर्मा ने बताया कि 11 अगस्त को तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन उस दौरान बिहार में सियासी भूचाल चल रहा था और बिहार में महागठबंधन की सरकार लगभग बन चुकी थी उसमें […]

सावन के बाद नए रूप में नवगछिया का SUNDRAM हैं तैयार, Veg – Nonveg का लेना हो आनंद, चले आइये SUNDRAM

उपलब्धिनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

सावन मास के भक्तिमय माहौल के बाद नवगछिया का सुप्रसिद्ध सुंदरम रेस्टोरेंट पुनः नए रूप में तैयार हैं । इस बाबत संचालक श्रीजीत सुंदरम ने बताया की सावन मास की व्यवस्था पूरे वर्ष से अलग होती है । सावन मास के पूर्णिमा के बाद सुंदरम नए रूप में तैयार है जहां Veg और Non Veg अलग-अलग टेस्ट में उपलब्ध हैं । मौके पर संचालक ने बताया की सुंदरम एक नए रूप में 3D सेलिब्रेशन हॉल के साथ तैयार हैं । जिसमें मटन देहाती और चिकन देहाती का स्वाद लोगों को खूब बहुत भा रहा है । भागलपुर के ब्लॉगर ने इस संबंधित इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है । लोग Non veg के लिए ज्यादा पहुंचते हैं । चिकन मटन […]

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए कांग्रेसियों ने निकाला आजादी का गौरव यात्रा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा के तहत भागलपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूली बच्चों व कई संस्थानों के लोगों ने हाथ में तिरंगा लिए इस गौरव यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए वंदे मातरम के नारे के साथ आगे बढ़ते दिखे । यह कार्यक्रम परवेज जमाल की अगुवाई में की गई । परवेज जमाल ने बताया कि यह कार्यक्रम कांग्रेस के द्वारा पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है और यह 75 साल ही नहीं यह हर साल मनाया जाता है । DESK 04