Month: August 2022

सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विश्वासघात करने पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनादेश से विश्वासघात को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किये।इस कार्यक्रम का नेतृत्व नवीन कुमार बन्नी ने कि ।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विश्वासघात करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुये कहा कि बिहार में विकास कि गंगा बहनेवाले थे।लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विश्वासघात करने पर बिहार के विकास कि धारा को. अवरोध किये।इसके लिये बिहार कि जनता माफ नहीं करेगी आनेवाले 2024 के चुनाव में बिहार कि जनता कड्डा जबाब देगी।भाजपा के विरोध मे चुनाव लडने पर दो सीट मिली थी।अब 2024 के चुनाव मे बिहार कि जनता जबाब देगी।लगता हैं इस बार एक भी सीट एंव खाता […]

तीसरी बार भागलपुर ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाया कीर्तिमान ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भारत का सबसे बड़ा 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज भागलपुर के लाजपत पार्क में फहराया गया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने कार्यक्रम के संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, आजादी के 75 वर्ष पर 75 मीटर लंबा तिरंगा को 75 स्वतंत्रता सेनानियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश मैदान के लाजपत पार्क में वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेम्प्ट के लिए भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बताते चलें कि पहली बार 2019 में शहर के सैंडिस कंपाउंड में मन में बापू कार्यक्रम के अवसर पर जिले के 5000 से अधिक स्कूली बच्चों ने गांधीजी की वेशभूषा में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड […]

2022 का तीसरा लोक अदालत आज हुआ संपन्न,भागलपुर में बनाए गए थे 25 बेंच, सैकड़ों केसों का हुआ निष्पादन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी इस साल के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएससी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया भागलपुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर आज पूरे भारतवर्ष में इस साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया गया उसी बाबत का भागलपुर व्यवहार न्यायालय में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भागलपुर के व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवकुमार मिश्र, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साल का यह तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। एक तरफ जहां देश आजादी के 75 में […]

दो प्यार करने वाले जोड़े को इसाकचक थाना के पुलिसकर्मी ने मेल मिलाप कर करवाई शादी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

परिजन भी आपस में मिलजुल कर खुशी खुशी वर वधु को दिया आशीर्वाद भागलपुर/ निभाष मोदी कहां जाता है जोड़ियां ऊपर से ही बनकर आती है, यह चरितार्थ हुआ भागलपुर के इसाकचक थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में, भागलपुर के ईशाकचक थाने में प्रेमी युगलों का शादी पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में कराया गया। दरअसल झारखंड के गोड्डा की रहने वाली आशा कुमारी को बांका जिले के रजौन के रहने वाले रविंद्र कुमार के बीच दो हजार अट्ठारह में प्रेम हुआ था। जिसके बाद प्रेमी के द्वारा शादी करने से लगातार इनकार किया जा रहा था और 2 दिन पहले लड़की के जिद करने पर प्रेमी लड़की को शादी करने के लिए भागलपुर बुलाया था। लेकिन यहां भी टालमटोल […]

15 अगस्त को सैंडिस कंपाउंड मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर 15 अगस्त को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी लगातार जोरों पर की जा रही है। इसको लेकर आज जिलाधिकारी सुब्रत सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के द्वारा सैंडिस कंपाउंड में 15 अगस्त को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। वहीं जवानों के द्वारा किए जा रहे पैरेड की तैयारी का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है और यहां पर अच्छे से कार्यक्रम किया जाएगा। वही वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंगा नियंत्रण बल के साथ-साथ एनसीसी और जिला बल के द्वारा लगातार पैरेड की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सारी […]

स्कूली बच्चों से भरा टेंपो जीरोमाइल में हुआ घटनाग्रस्त, दो की हालत नाजुक ,बांकी का चल रहा मायागंज अस्पताल में इलाज ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, कुछ दिन पहले नवगछिया में स्कूली बच्चों के निजी ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में दर्जनों बच्चे घायल हुए थे, आज भागलपुर के कैंप जेल के पास अनियंत्रित ट्रक और स्कूली बच्चों के भरे ऑटो की जोरदार टक्कर से कई बच्चे फिर सड़क हादसा में घायल हो गए। कैंप जेल के पास सुबह स्कूल के समय में स्कूल जाने के क्रम में स्कूली बच्चों से भरा टेंपो को जीरोमाइल की ओर से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें माउंट एसीसी स्कूल के लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए घायलों का इलाज भागलपुर के जेएलएनएमसीएच अस्पताल में […]

आचार संहिता मामले में भागलपुर विधायक अजीत शर्मा को न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर / निवास मोदी विधायक अजीत शर्मा ने गिरफ्तारी वारंट को बताया गलत कहा वारंट नहीं बेल्ट टूटी हुआ है, मां के निधन के कारण मैं उपस्थित नहीं हो पाया था भागलपुर| मंत्रि पद के शपथ ग्रहण से पहले ही कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा पर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट का नोटिस किया जारी। हो सकती है जल्द गिरफ्तारी , एमएलए चुनाव के दौरान पीरपैंती में आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले मे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था, जिसको लेकर कोर्ट ने उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी कर दिया है, जिसका केस नंबर (874/09) है, यह जानकारी एसीजेएम वन एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के […]

ट्रेन के शौचालय के समीप बोरे में बन्द मिले युवक की शव की पहचान || GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

बरौनी से समस्तीपुर जानेवाली सवारी गाड़ी के शौचालय के समीप बोरे में बन्द मिले युवक की शव की पहचान हुई। मृतक युवक की पहचान नेपाल देश के बरा जिला के थाना मुसहरवा के बिसरामपुर निवासी मोतीलाल पटेल के पुत्र राजकुमार पटेल के रूप में हुई हैं। बताया गया कि युवक की हत्या आठ अगस्त को ही हो गई थी। नौ अगस्त को इस संबंध में मुसहरवा थाना में में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी। नेपाल पुलिस ने हत्यारे को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है।रेल एसआरपी संजय कुमार भारती ने बताया कि घटना के बाद स्टेशन के सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। नेपाल से जुड़े वाट्सअप ग्रुप में भी शव का फोटो और मिले कपड़े का […]

बभनगामा में मामूली बात पर चाचा को भतीजे ने गोली मार किया जख्मी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर पांच शर्मा टोला में एक मामूली बात पर चाचा ने गोली मार कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया.गोली लगने से घायल हुये वेदानंद शर्मा ने बताया की विधान शर्मा के पुत्र हिमांशु शर्मा मेरे पोते को काला -काला कह रहा था.इस पर मेरे पोते ने हिमांशु को गाली दे दिया।इस पर उसने मेरे पोते को तीन -चार थप्पड़ जड़ दिया.में उसकी मां से  से  बात कर रहा था.इसी बात पर उग्र होकर हिमांशु देशी कट्टा लेकर आया और पीछे से  बाएं कंधे में गोली मार कर फरार हो गया. वहीं लोगों ने इस गोलीकांड की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दिया। वहीं परिजन घायल वेदानंद शर्मा बिहपुर थाना लाया. जहां […]

नौका रेस में दिलीप ने मारा हैट्रिक, लगातार तीसरी बार किया खिताब पर कब्जा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – चैती दुर्गा मंदिर रंगरा के  प्रांगण नौका रेस और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमें कुल 7 टीमों ने भाग लिया. प्रतिभागी  डोमी मंडल, घुटर मंडल, दिलीप मंडल, महेन्द्र मंडल, बोधी मंडल, मंटू मंडल, और मनोज मंडल थे. प्रथम विजेता दिलीप मंडल जो  की 3 साल से लगातार प्रथम स्थान  पर  रहे हैं. उन्हें गोल्डन कुमार वार्ड पार्षद 06 रंगरा के द्वारा ट्रॉफी दिया गया. द्वतीय विजेता घुटर मंडल हुए जिसे कमलेश्वरी मंडल जी के द्वारा ट्रॉफी दिया गया और तृतीय विजेता बोधी मंडल रहे, जिसे गजेन्द्र मंडल ओर नवल किशोर मंडल जी के द्वारा दीवाल घड़ी दिया गया. वही तैराकी में प्रथम स्थान पर कुल 15 प्रतियोगी में  मोनू कुमार मंडल पिता मंटू मंडल रहे. जिसे […]