Month: August 2022

तीन नंबर ठोकर के पास मिला कुर्सेला के आशीष का शव ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर गंगा घाट पर स्नान के क्रम में डूबे कुर्सेला के आशीष का शव एनडीआरएफ की टीम ने तीन नंबर ठोकर के पास शुक्रवार को बरामद कर लिया है. नदी से शव बरामद होने के बाद इस्माइलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू कर चुकी है. मालूम हो कि गुरुवार को स्नान के क्रम में अपने ममेरे भाई को बचाने के क्रम में आशीष नदी में डूब गया था. आशीष कुर्सेला का रहने वाला है और उसका ननिहाल इस्माइलपुर के फुलकिया गांव में है. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन मंडल समेत अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से मुआवजे की मांग की है । […]

मेरे राखी का मतलब है प्यार भैया , नवगछिया में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

शुक्रवार को  नवगछिया अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण इलाके में  हर्षौल्लास के साथ भाई – बहन के पावन प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया.इस दौरान बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर से बने रंग -बिरंगी राखी  बांधी व भाई की आरती उतार कर उन्हें मंगल टीका लगाया एवं मिठाई खिलाई ।वहीं भाइयों ने भी अपने बहन की सदा रक्षा का संकल्प लेते हुये ,प्यार से उपहार भी दिया. वहीं दुर रहने वाले बहनों ने डाक से राखी भेजी थी।जिसे भाइयों ने अपने कलाइयों पर धारण किया.इस दौरान पूरे अनुमंडल के सभी प्रखंड में उत्सवी माहौल रहा.वहीं घरों में भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना ,राखी धागों का त्योहार ,हम बहनों के लिए […]

अनुमंडल परिसर में भाजपा ने दिया धरना, मोटरसाइकिल पर निकाला तिरंगा जुलूस ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – राज्य में जदयू की सहभागिता से महागठबंधन की सरकार बनने पर नवगछिया अनुमंडल परिसर में भाजपा ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में धरना दिया है. भाजपा नेताओं ने जनादेश के साथ विश्वासघात बताते हुए राजद और जदयू के शीर्षस्थ नेताओं पर जम कर हमला बोला. पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब जब नीतीश कुमार बीमार पड़ते हैं, वे बिहार को बीमार करते हैं. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश जी ने नई पार्टी क्यों बनाई, निश्चित रूप से राजद के जंगलराज के खात्मे के लिए बनाई थी. श्री हुसैन ने सवाल किया कि नीतीश जी को बताना चाहिए कि राजद वाले तब ठीक थे या अब […]

बड़ी मकंदपुर के समीप ओटो पलटने से चार लोग हुए घायल

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर 14 नंबर रोड के पास तीनटंगा घाट से सवारी लेकर आ रहे ओटो जो नवगछिया मकनपुर चौक जाती. वो ओटो बकरी को बचाने के चक्कर में ओटो पलट गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए. घायलों में खैरपुर कदवा निवासी धनराज शर्मा के पुत्र आकिश कुमार, ओटो चालक पकड़ा गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र बबलू राय, धनराज शर्मा के पत्नी बबीता देवी और बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के रहने वाले मो मकबूल घायल हुए थे, सभी लोगों को गोपालपुर पुलिस ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. DESK 04

नवगछिया एसपी ने कहा – अब एसबीसी से होगा क्राइम कंट्रोल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ए – एरेस्टिंग बी – बेल आउट वेरीफिकेशन सी – चेकिंग नवगछिया एसपी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों को “एबीसी” का सूत्र दिया है. एसपी ने क्राइम मीट में स्पष्ट करते हुए कहा कि ए – एरेस्टिंग बी – बेल आउट वेरीफिकेशन, सी – चेकिंग, पर खास ध्यान देना है. नवगछिया एसपी ने कहा कि अगर तीन चीजों पर पुलिस ध्यान दे दे तो निश्चित रूप से क्राइम कंट्रोल की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा. एसपी ने कहा कि अपराध होने के बाद पुलिस तुरंत दोषियों को गिरफ्तार करें, इसका समाज मे सकारात्मक असर पड़ता है और लोग अपराध से तौबा करते हैं. बेल […]