Month: November 2022

टोटो लूट मामले में एक युवक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर श्रीपुर गांव के पास से अपराधियों द्वारा टोटो लूट मामले में एक और सफलता मिली है, नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश नवटोलिया निवासी मनोरंजन कुमार है। मालूम हो कि बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर श्रीपुर गांव के पास से 14 नवंबर को देर शाम सफारी सवार अपराधियों ने पकरा बासा, कदवा निवासी टोटो चालक पूरण कुमार को बंधक बना कर टोटो ले भाग गए थे और कुछ नगदी की भी छिनतई कर ली थी। चालक को अपराधियों ने सफारी पर बैठा कर पसराहा ले कर चले गए और हाथ पैर बांध […]

Noimg

अभिया में फाइलेरिया नाइट ब्लड सेंपलिंग कार्यक्रम || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | फाइलेरिया उन्मूलन के तहत फाइलेरिया नाइट ब्लड सैंपल कार्यक्रम का उद्घाटन अभिया गांव के मुखिया राघवेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मंडल , चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुधांशु कुमार, अस्पताल प्रबंधक आतिश कुमार राय ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया। जिनमें पंचायत के 300 लोगों का फाइलेरिया को लेकर नाइट ब्लड टेस्ट किया गया। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि गोसाई गांव पंचायत में भी मनरेगा भवन में 300 लोगों का ब्लड टेस्ट किया जाएगा। वही चिकित्सा प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार ने बताया कि हर लोगों को फाइलेरिया के टेस्ट करवानी चाहिए।यह टेस्ट रात में होता है क्योंकि फाइलेरिया के जीवाणु रात में ही क्रियाशील रहते हैं। DESK 04

फर्जी तरीके से BPL कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं लाभ लेने का लगाया आरोप, दिया आवेदन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी गोपीनाथ झा के पुत्र प्रभात रंजन ने गांव के हीं अशोक कुमार झा पर फर्जी तरीके से बी. पी. एल कार्ड बना कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आरोप लगाते हुए। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन दिया है। प्रभात रंजन में बताया की अशोक कुमार झा पिछले 14 वर्षों से लगभग फर्जी तरीके से कागजात जमा कर के फर्जी बी. पी. एल कार्ड बना कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे है। मैने पूर्व मे प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया । लेकिन कार्यवाही नही हुई। उन्होंने ये भी कहा की अशोक कुमार झा पूर्व मे भी फर्जी तरीके से वृद्ध पेंशन लेने के आरोप में जेल जा चुके है। […]

Noimg

सिमुलतला के पीटी प्रवेश परीक्षा में सोनी प्रिया ने मारी माजी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

रंगरा प्रखंड के सहौरा के सुनील यादव की बेटी सोनी प्रिया ने बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित सिमुलतला प्रवेश परीक्षा 2023 में छात्रा ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। सोनी प्रिया के सफल होने पर अभिभावक के अलावे अन्य लोगों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है। वहीं सोनी प्रिया ने बताया की हमारे सफल परिणाम के लिए ज्ञान वाटिका विद्यालय के शिक्षकों सहित अभिभावक के सहयोग से पूर्ण किया है मौके पर सुनिल यादव (आर्मी), शिक्षक राजकुमार विवेक सर, विकास कुमार , प्रवीण यादव ,श्रीमंतकुमार ,पूर्व मुखिया अशोक कुमार, शुभम यादव, मिथलेश यादव सहित अन्य ने छात्रा के सफल होने पर बधाई दिया || DESK 04

घर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन तार हटाने के लिए छः महीने से बिजली विभाग कार्यालय की चक्कर काट रहे ग्रामीण || GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत भरोसा सिंह टोला में गणेश साह के घर के ऊपर से हीं बिजली की 11000 हजार वोल्टेज वाली हाईटेंशन तार ठाकुरजी कचहरी टोला की ओर ले जाया गया है। जिसके कारण गणेश साह के घर की निर्माण कार्य रूका हुआ है। घर के ऊपर से बिजली की वह हाईटेंशन तार हटवाने के लिए अब गणेश साह करीब छः महीने से बिजली विभाग भागलपुर व नवगछिया की चक्कर काट रहे हैं. लेकिन कोई अधिकारी उसके सुनने वाले नहीं हैं। गणेश साह ने तार हटवाने के लिए बीते 22 मई को एक लिखित आवेदन पर वहां के मुखिया नरेश सिंह, जिला पार्षद नंदनी सरकार, सरपंच सिराज साह वार्ड सदस्य राजकपूर उर्फ […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर लगा जाम, रेंगती रही गाडियां || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | शादी विवाह का महीना शुरू होते हीं नवगछिया सहित विक्रमशिला सेतु एक बार फ‍िर जाम हो गया है। सोमवार शाम से शुरू हुई यह जाम मंगलवार शाम तक लगी रही और जाम के कारण नवगछिया की ओर गाडि़यों की लंबी कतार लग गई है। यही स्थिति भागलपुर की ओर भी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में घंटो तक एम्बुलेंस फंसे दिखे, मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पैदल हीं पुल पार करते देखे गए। लोगों ने बताया की नवगछिया एवं विक्रमशिला पुल पर जाम की समस्या आम हो गई है। नवगछिया से भागलपुर जाने पहले कई बार सोचना पड़ता है। […]