Month: November 2022

Noimg

अनुमंडल स्थापना दिवस पर स्टेट बैंक ने लगाया बचत खाता खोलने का तीन दिवसीय शिविर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

पहले दिन 30 लोगों ने खुलाया खाता नवगछिया। अनुमंडल स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की नवगछिया बाजार शाखा द्वारा मंगलवार को शिविर लगा कर 30 नए बचत खाता खोले गए। मौके पर शाखा प्रबंधक शुभम कौशिक ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस (24 नवंबर) के मौके पर तीन दिवसीय बचत खाता खोलने का शिविर लगाया गया है। इस मौके पर मंगलवार को पहले दिन युवाओं की भागीदारी ज्यादा रही। सभी नए खाता धारकों के एटीएम और चेकबुक सुविधा युक्त खाता खोला गया और मौके पर ही पासबुक निर्गत कर दिया गया। इसमें एसके दत्ता, श्वेता कुमारी, स्वप्नदीप आनंद ने काफी सहयोग किया। शाखा प्रबंधक शुभम कौशिक ने यह भी बताया कि बचत खाता खोलने का यह […]

ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर होने वाली बैठक स्थगित || GS NEWS

कोसीनवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर बीते मंगलवार को होने वाली बैठक का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण स्थगित करना पड़ा। उक्त बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक के द्वारा रखा गया था। वीडिओ वीरेंद्र कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्य, मुखिया के अलावे सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की गई थी। ताकि ग्राम पंचायत से संबंधित योजनाओं को चिन्हित कर उनका क्रियान्वयन किया जा सके। परंतु इस बैठक में 2:00 बजे तक पंचायत समिति सदस्य के अलावे प्रखंड क्षेत्र के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अल्प उपस्थिति के कारण स्थगित कर दीया गया। इस संबंध में रंगरा […]

रंगरा पुलिस ने लूट कांड में वांछित शातिर अपराधी को कटिहार जिले से किया गिरफ्तार, भेजा जेल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

-कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के अमीराबाद गांव से लूट कांड मामले में वांछित शातिर अपराधी मुरली निवासी राजकुमार उर्फ हीरालाल को रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छपेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरफ्तारी की सूचना देते हुए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि लूट कांड के मामले को लेकर रंगरा पुलिस की लगातार दबिश होने के बाद लंबे समय तक उक्त आरोपी कटिहार जिले में छिपकर रह रहा था। मालूम हो कि उक्त आरोपी के गिरोह ने इसी वर्ष दो जून से लेकर तीन जून तक नवगछिया पुलिस जिले के खरीक, नवगछिया और गोपालपुर में तीन लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था। तीन जून को लूट की घटना को अंजाम दे […]

Noimg

11.7 किलो गाँजा के साथ युवक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को 11.7 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है की सोमवार को सुबह करीब 5:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि खरीक थाना क्षेत्र गणेशपुर निवासी बालेश्वर साह का पुत्र पमपम साह उर्फ अमर साह, अपने घर मे गाँजा रखकर बेचने का कारोबार करता है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष खरीक के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम के द्वारा दण्डाधिकारी की उपस्थिति में पमपम साह के घर की तलाशी के क्रम में घर से 11.7 कि०ग्रा० गांजा बरामद किया गया। खरीक थाना में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पमपम […]

Noimg

नवोदय में बाल वैज्ञानिकों ने तैयार किए कई परियोजनाएं || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में मंगलवार कोदो दिवसीय तीसवां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का सफलतापूर्वक आयोजन प्राचार्य रौशनलाल के नेतृत्व में किया गया। विभिन्न जिलों के 21 नवोदय के बच्चों के बीच कशमाकश की स्थिति में निर्णायक मंडलों के द्वारा बेगूसराय के रंजन कुमार एवं मानव कुमार को प्रथम स्थान से नवाजा गया। नवोदय विद्यालय नगरपारा की सुरभि कुमारी एवं गौतम कुमार को द्वितीय।तृतीय स्थान पर नवोदय विद्यालय किशनगंज के मो फराज एवं मो नोमान अख्तर रहे। निर्णायक मंडल में बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक पवन कुमार शरण, संयुक्त संयोजक संजीव कुमार ,तिलकामांझी विश्वविद्यालय के जंतु शास्त्र के प्रोफेसर डीएन चौधरी थे। शिक्षक एस के दुबे ने बताया की नवोदय विद्यालय नगरपारा में कुल 21 नवोदय विद्यालय […]

Noimg

कायाकल्प ने पीएचसी नारायणपुर का किया निरीक्षण बताया बेहतर || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभारतDESK 040

नारायणपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर का मंगलवार को कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी नारायणपुर की सुविधा को बेहतर बताया। टीम में डीसीक्यूए एडीएचएस भागलपुर से डॉक्टर प्रशांत कुमार,रेफरल अस्पताल पीरपैंती के बीपीएम डॉ प्रणव सिंह, डीटीएल केयर भागलपुर के डॉक्टर निंकुश कुमार थे। टीम ने सभी जगहों का निरीक्षण करते हुए हर्बल गार्डन को बढ़िया बताया। पुराने भवन में सुसज्जित तरीके से रोगियों का इलाज हर व्यवस्था के साथ किया जा रहा है जिसे बढ़िया बताते हुए कहा कि यहां सुविधा अच्छी है। प्रसव कक्ष सहित साफ सफाई और अन्य जगह का पीएचसी नारायणपुर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, डॉ दीपक यादव,डॉ अंकित कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान, रोशन कुमार […]

Noimg

नगर परिषद के स्वच्छता एम्बेसडर बने संजीव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नवगछिया के जाने-माने पत्रकार संजीव चौरसिया को वर्ष 2022 – 2023 के लिए ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया है।श्री चौरासिया के स्वच्छता सम्बन्धी ब्रास एम्बेसडर घोषित किये जाने से नवगछिया में खुशी का माहौल छा गया है। बाजार के समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव,निवर्तमान पार्षद मुन्ना भगत, व्यसाई बालकृष्ण पंसारी, मुकेश राणा,अजय कुशवाहा,निर्भय झा, कौशल जयसवाल,शाहजहां सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खुशी का इजहार किया है और कहा है कि ऐसे व्यक्ति के चयन होने से नवगछिया नगर परिषद में स्वच्छता के मामले में चार चांद लगेगा।वही सोमवार को नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने ब्रांड एम्बेसडर संजीव चौरसिया को अंग वस्त्र देंकर सम्मानित किया […]