Month: November 2022

वेदी राय टोला में रंगदारी नहीं मिलने से गुस्साए युवक ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने धर दबोचा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर के वेदी राय टोला में रंगदारी नहीं मिलने के बाद हत्या की नीयत से फायरिंग कर रहे युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा है. युवक के पास से ग्रामीणों ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी छीन लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया. जबकि पुलिस ने मौके से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक पश्चिम भीठा निवासी राहुल कुमार है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है. उसने काफी पहले विद्यानंद को एक जमीन की बिक्री करने का समझौता किया था. विद्यानंद ने युवक को पैसे भी दिए थे लेकिन इनदिनों जमीन का मूल्य काफी […]

Noimg

इंग्लिश शराब की डिलीवरी करने जा रहे युवक को पुलिस ने शराब के साथ बालू टोला से किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – कदवा ओपी थाना क्षेत्र के पकरा बासा से कचहरी टोला मोटरसाइकिल से शराब की डिलीवरी करने जा रहे एक युवक को पुलिस ने बालू टोला के पास गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक कदवा के पकरा बासा निवासी आलोक कुमार उर्फ पंकज कुमार है. पुलिस ने पंकज के पास एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक बिन्डोलिया, 750 एमएल शराब की कुल चार बोतल, 375 एमएल शराब की एक बोतल बरामद किया है. जबकि पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. नवगछिया पुकिस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि […]

Noimg

आश्रयहीन 50 बच्चों को मुफ्त शिक्षा और रहने, खाने की सुविधा देंगे नवगछिया के सुरेंद्र सुमन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन और यहां के जाने माने समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सुमन ने 50 आश्रयहीन बच्चों को मुफ्त शिक्षा और रहने खाने की घोषणा एक प्रेस वार्ता में सोमवार को की है. उन्होंने कहा कि वैसे बच्चे जिनके माता – पिता या दोनों में से एक का देहांत हो गया है, वैसे बच्चों के लिये वे अच्छी शिक्षा और रहने – खाने का इंतजाम दशवीं कक्षा तक करेंगे. उन्होंने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के वे बच्चों के साथ अनुबंध करेंगे. नवगछिया अनुमंडल के नगर परिषद क्षेत्र सहित नवगछिया के किसी भी प्रखंड में रहने वाले बच्चे इस योजना का लाभ ले सकते हैं. बच्चों के चयन के लिये पहले आओ, पहले पाओ का नियम रखा […]

खरीक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर तीन दिवसीय नाइट बल्ड सर्वे का शुभारंभ || GS NEW

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड के तुलसीपुर गाँव में तीन दिवसीय नाइट बल्ड सर्वे (रात्रि रक्तपट्ट संग्रह) शिविर शुरू हो गया। जिसका उदघाटन पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह एवं पंचायत के मुखिया उमेश यादव ने संयुक्त रूप से किया.पीएचसी प्रभारी ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक 20 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का फाइलेरिया जाँच के लिए मेडिकल टीम द्वारा सैंपल लिया जाएगा.एक भी व्यक्ति छूटे नहीं, इसको लेकर आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर सैंपलिंग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस दौरान लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए फाइलेरिया के कारण,लक्षण एवं उपचार की भी जानकारी दी जाएगी. DESK 04