Month: November 2022

मनोज झा बनें गोपालपुर प्रखंड जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगांव के पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज झा को सर्वसम्मति से पंचायत समिति गोपालपुर प्रखंड के जैव विविधता प्रबंधन समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। यह जानकारी गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनोनीत किया गया।पंचायत समिति सदस्या रागिनी देवी व चांदनी कुमारी को महिला सदस्या, मनोज रविदास,मो तेतर,दीपक कुमार सदस्य मनोनीत किये गये।जबकि बीडीओ गोपालपुर वीणा कुमारी चौधरी सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगी। DESK 04

ग्राम स्तरीय गंगादुत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के विशनपुर गॉव में सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,भारत सरकार के तत्वाधान मे नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर द्वारा ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला नाथनगर तथा नारायणपुर प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत विशनपुर के पंचायत भवन में आयोजित की गई।जिसमे नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी नमामि पीयूष वाजपई,मुखिया कैलाश कुमार भारती,सरपंच नीरज मंडल,जल विशेषज्ञ कुमार गौतम,निशांत घोष,सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा नेता हैप्पी आनंद राज,गंगा प्रहरी,स्काउट गाइड सिकंदर मंडल आदि उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी ने नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्य के विषय में चर्चा किया तथा वीडियो प्रेजेंटेशन द्वारा नमामि गंगे परियोजना के कार्यों को दर्शाया गया।मुखिया एवम सरपंच द्वारा प्रतिभागियों को आम जन मानस को साथ लाने हेतु प्रयास […]

शराब नशे में धुत चौकीदार को बिहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहपुर। बिहार में पुर्ण रुप से शराबं बंदी है। इसके बावजूद लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन सोमवार को एक मामला सामने आया जहां कोई आम आदमी नही बल्कि एक चकिदार ही शराब के नशे में धुत पता गया। घटना बिहपुर प्रखंड के नन्हकार गांव में शराब के नशे धुत एक चौकीदार को शराब पीकर हंगामा करना मंहगा पड़ गया। नशे में हंगामा करने की सूचना पर बिहपुर पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया गिरफ्तार चौकीदार अजय कुमार है। वहीं गिरफ्तार चौकीदार को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेज दिया गया। DESK 04

ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर बैठक का होगा आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर आगामी मंगलवार को एक बैठक का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक के द्वारा रखा गया है। प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक के द्वारा निकाले गए पत्र में वीडिओ वीरेंद्र कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्य, मुखिया के अलावे सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की गई है । ताकि ग्राम पंचायत से संबंधित योजनाओं को चिन्हित कर उनका क्रियान्वयन किया जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रंगरा चौक प्रखंड प्रमुख के अनुशंसा पर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति हेतु बैठक का आयोजन (कल मंगलवार) रखा गया है। DESK 04

Noimg

रंगरा में फाइलेरिया रोग जांच हेतु लिया जाएगा ब्लड सैंपल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मदरौनी और तीनटंगा दियारा में (कल मंगलवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा फाइलेरिया रोग जांच हेतु ब्लड सैंपल लिया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार मंगलवार से लेकर शनिवार तक पांच दिवसीय फाइलेरिया रोग जांच हेतु ब्लड सैंपल कलेक्ट करने का अभियान चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मदरौनी और तीनटंगा दियारा में स्वास्थ्य कर्मीयों के द्वारा दोनों गांवों से कुल 6 सौ लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाना है। DESK 04

Noimg

स्काउट-गाइड से मिलती है अनुशासन की सीख || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवोदय में स्काउट गाइड शिविर समारोह पूर्वक संपन्न नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का विविध कार्यक्रमों के द्वारा सोमवार को संपन्न किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार एवं नवोदय के प्राचार्य रोशन लाल के द्वारा सामूहिक रूप से द्विप प्रज्वलित कर किया गया। संबोधन में मुख्य अतिथि प्राचार्य दिपक कुमार ने कहा की स्काउट गाइड बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाता है इससे बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ चरित्र निर्माण में भी काफी बदलाव आता है। जहानाबाद जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर ने बताया की जीवन जीने की कला तथा अनुशासन और सेवा की भावना ही संस्था पैदा […]

भ्रमरपुर में महिला कॉलेज व हाईस्कूल के संस्थापक के प्रतिमा का समारोह पुर्वक हुआ अनावरण || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के ललित नारायण बालिका माध्यमिक उच्च विद्यालय एवं ललित नारायण भोखर झा महिला कॉलेज इंटर एवं डिग्री शाखा का संस्थापक सह सचिव अवकाश प्राप्त आरक्षी अधीक्षक के पुण्य तिथि पर सोमवार को दुर्गा मंदिर परिसर ठकुड़बारी के समीप सड़क किनारे उनके प्रतिमा का मुख्य अतिथि राजस्थान के प्रभात विश्व विधालय के सेवानिवृत्त कुलपति डा.उग्रमोहन झा के द्वारा अनावरण कर पुष्प अर्पित कर समारोह पुर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्रा के स्वागत गान से शुभारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.प्रभात रंजन ठाकुर एवं संचालन प्रो.सत्यनारायण झा के द्वारा किया गया। संबोधन में विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव डा.शंभू दयाल खेतान एवं सीनेट सदस्य डा.मृत्यूंजय सिंह गंगा ने स्वागताध्यक्ष के रूप में उदगार व्यक्त […]

ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से चालक की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी ट्रैक्टर चालक विवेका पासवान की मौत ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से घटनास्थल पर ही हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चालक विवेका पासवान स्पर संख्या पांच के निकट खेत की जुताई कर तटबंध पर ट्रैक्टर को चढा रहा था।इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गया।जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गया। जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस के द्वारा तत्काल ड्राइवर विवेका को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया। जहां पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। तथा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया।उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान […]