Month: November 2022

एसआर केस के मामले में एसपी ने नवगछिया सर्किल के सभी थानों का गोपालपुर थाना में किया समीक्षा ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियानवगछिया नगर परिषद चुनाव 2022बिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शनिवार को गोपालपुर थाना परिसर में एसआर केस के लंबित मामले को लेकर एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह के साथ समीक्षा किया.इस समीक्षा में पांच थाने के अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्ष ने भाग लिया.इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह भी मौजूद थे.एसपी ने बताया कि गोपालपुर थाना में एसआर केस की संख्या 40 था . जिसे सभी अनुसंधानकर्ता को उसे जल्द से जल्द लंबित मामले निष्पादन करने के लिए आदेश दिया. रंगरा थाना में 38 ,परबत्ता थाना में 24 ,ढोलबज्जा थाना में आठ एवं कदवा थाने में 12 मामले लंबित हैं. समीक्षा के बाद उन अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए गये. एसपी ने बताया कि गोपालपुर थानाकी समीक्षा के बाद वहां मौजूद अधिकारियों को लूट […]

राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया जीआरपी ने बरामद किया तीन बैग में गांजा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में देर रात गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह ने विशेष सर्च अभियान के तहत बी थ्री कोच में सीट संख्या 42 एवं 43 सीट के नीचे तीन बैग से लगभग 37 किलो 176 ग्राम गांजा बरामद किया. इस मामले की प्राथमिकी जीआरपी थाना मानसी में दर्ज कराया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस से गाजा जा रहा है.सूचना मिलते ही तत्काल टीम गठित कर छापेेमारी करवाया गया.उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग 3 लाख 71हजार 760 रुपया है. यात्री मौके पर मौजूद नहीं मिले यात्री की पहचान को लेकर के इसका डिटेल निकाला […]

Noimg

धूमधाम से मनाया गया विभिन्न जगहों पर पूर्व पीएम स्व इन्दिरा गांधी का जन्मदिन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.गौशाला रोड नवगछिया स्थित कैंप कार्यालय में भागलपुर जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में मनाई गयी.इस अवसर पर श्री निषाद ने उनके व्यक्तित्व व कृतत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हौंने बैंकों का सरकारीकरण व बंग्लादेश नामक नये राष्ट्र का निर्माण किया. लत्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्ष ता में कार्यक्रम आयोजित किया गया.सैदपुर में स्वतंत्रता सेनानी बाबू अच्युतानंदन सिंह के दरवाजे पर वरिष्ठ कांग्रेसी शंकर प्रसाद सिंह अशोक के नेतृत्त्व में समारोह पूर्वक जन्मदिन मनाया गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में भर्त्ती मरीजों के बीच […]

Noimg

रंगरा में पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का समापन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया :-  रंगरा प्रखंड के मध्य विद्यालय रंगरा के प्रांगण में दिव्य जागृति संस्थान  द्वारा बीते मंगलवार से आयोजित  श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का  शनिवार को समापन हो  गया।            श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ के समापन के मौके पर दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्य स्वामी  यादवेंद्रानंद जी ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों    श्रोताओ एवं धर्म प्रेमियों  को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मानव जीवन को प्रभुमय बनाना चाहते है, जीवन की सार्थकता व सफलता को सिद्ध करना चाहते है, नर से नारायण की ओर प्रस्थान करना चाहते है एवं अपने वर्तमान और भविष्य को सुंदर बनाना चाहते तो प्रत्येक नर नारियों का यह परम कर्तव्य है कि वो अपने जीवन […]

Noimg

अधिवक्ता का निधन, शोक सभा का किया गया आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भ्रमरपुर निवासी अमित कुमार झा का निधन हो गया है. उनके निधन पर अधिवक्ता संघ भवन में एक शोक सभा का आयोजन कर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की. जानकारी दी गयी है कि श्री झा का निधन ब्रेन हेमरेज होने के कारण 18 नवंबर को देर रात हो गयी. वे वर्ष 2004 से अधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे थे. वे अपने पीछे दो पुत्रों और एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि अमित कुमार झा काफी सरल स्वभाव और मिलनसार प्रकृति के व्यक्ति थे. उनका असामयिक चले जाना अधिवक्ता […]

Noimg

पुस्तक मानव जाति का सर्वोत्तम मित्र: प्राचार्य || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का आयोजन सोमवार तक किया जा रहा है शुभारंभ प्राचार्य रोशन लाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.उन्होंने पुस्तक को मानव जाति का सर्वोत्तम मित्र बताया एवं सभी छात्र छात्राओं से पुस्तकों से दोस्ती करने की सलाह दी .विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन लेखन, पुस्तक समीक्षा, निबंध लेखन, स्वरचित कविता एवं कहानी लेखन जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. श्री कुमार ने बताया ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन बच्चों को उपलब्ध कराया जा रही है. प्रदर्शनी में ज्ञानवर्धक कहानियां, प्रतियोगी पुस्तकें, मनोरंजक कहानियां, विश्वकोश,शब्दकोश, रोजगार परक पुस्तकें,संगीत से संबंधित पुस्तकों के साथ […]