Month: November 2022

Noimg

लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नारायणपुर के द्वारा झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बापू द्वार चौक मधुरापुर में मनाया गया . अभाविप के नगर मंत्री ने बताया कि भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्र संग्राम वीरांगना थी . लक्ष्मीबाई ने आखिरी दाम तक अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी इनकी वीरता की कहानी आज भी प्रचलित है . वही पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई ने. अंग्रेजों के दांत खीट्टे किये . रानी लक्ष्मीबाई अपनी मातृभूमि के लिए जान न्यौछावर के कर अपनी मातृभूमि का मान रखा. मौके पर वार्ड सदस्य मुकेश शर्मा , प्रेम जी संतन स्वामी, कुंदन राज पोद्दार ,प्रेम कुमार ,प्रदीप कुमार , TMBU पूर्व महासचिव अंकुश राज, […]

Noimg

खबर छपी तो प्रशासन की खुली नींद : तीनटंगा जहाज घाट पर हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने की छापेमारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नई बात ने अवैध बालू खनन का किया था खुलासा, सफेद बालू बेचकर माफिया कमा रहे हैं काला धन नवगछिया | खबर छपने के बाद पुलिस-प्रशासन जगा और शनिवार को सफेद बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर शनिवार दोपहर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गोपालपुर थाने की पुलिस और नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर तीनटंगा जहाज घाट पहुंची और करवाई शुरू किया। बालू माफियाओं को पुलिस के आने भनक पहले हीं लग चुकी थी, और सभी मजदूर और टैक्टर मौके से फरार हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने कुछ दूरी पर खड़ी एक संदिग्ध टैक्टर और उसके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बता दें कि नई बात […]

बलाहा में दो पक्षों में मारपीट || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव में शुक्रवार की रात्रि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया है।ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया है वहीं घटना को लेकर बलाहा निवासी जख्मी जवाहर शर्मा एवं जख्मी अनिल देव झा ने एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानुनी कार्यवाई की मॉग की है।वहीं मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है। DESK 04

Noimg

मनुष्य के जिन्दगी का महत्वपूर्ण हिस्सा पुस्तक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

पुस्तकें पढ़ कर ज्ञान वर्धन बनें नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में शनिवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का शुभारंभ प्राचार्य रोशन लाल ने द्वीप प्रज्वलित कर संबोधन में पुस्तक को मानव जाति का सर्वोत्तम मित्र बताया एवं सभी छात्र छात्राओं से पुस्तकों से दोस्ती करने की सलाह दी है ।विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन लेखन, पुस्तक समीक्षा, निबंध लेखन, स्वरचित कविता एवं कहानी लेखन जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। श्री कुमार ने बताया ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन बच्चों को प्रदान की जा रही है। प्रदर्शनी में ज्ञानवर्धक कहानियां, प्रतियोगी पुस्तकें, मनोरंजक कहानियां, विश्वकोश,शब्दकोश, रोजगार परक पुस्तकें,संगीत से संबंधित पुस्तकों […]

Noimg

राज्यस्तरीय सीनियर कुश्ती में सिल्वर मेडल लानें वालें खिलाड़ी सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज़्ज़ा पंचायत के भगवानपुर में सम्मान समारोह का आयोजन कर सिल्वर मेडल लानें वाले 18 वर्षीय खिलाड़ी रविश कुमार को ढोलबज़्ज़ा पंचायत के सरपंच सुशान्त कुमार ने सम्मानित किया। अत्यंत गरीब किसान परिवार में जन्मे रविश के पिता किसान एवं माता आंगनबाड़ी में सहायिका हैं। सरपंच सुशान्त कुमार ने कहा कि रविश होनहार लड़का हैं पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अव्वल दर्जा प्राप्त हैं जिस तरह से इन्होंने पंचायत सहित ज़िले का मान बढ़ाया हैं। हमलोग भी इनके लिए आर्थिक मदद हेतु सदैव तत्पर हैं बेहतर प्रशिक्षण के लिए रवीश को प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा इसमें जो भी सहयोग होगा हमलोग मिलकर करेंगे।आर्थिक तंगी को इनके राह में रोड़ा बनने नही […]

रंगरा में लगा जनता दरबार चार मामले का हुआ निष्पादन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

रंगरा थाना परिसर में शनिवार को रंगरा चौक अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी के अलावे रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल भी उपस्थित थे। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कुल 9 मामले अंचलाधिकारी के सामने लाया गया। भवानीपुर, सधुआ रंगरा, तीनटंगा दियारा आदि जगहों से इस जनता दरबार में मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग पहुंचे थे। इस संबंध में अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 9 मामले में से कुल 4 मामले का दोनों पक्षों के बीच सुलह कराते हुए निष्पादन कर दिया गया। DESK 04