Month: November 2022

Noimg

झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति भागलपुर द्वारा अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर झुग्गी झोपड़ी संघर्ष समिति के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। इन लोगों का कहना है कि पिछले 35 सालों से सरकार से मांग कर रहे हैं और इसको लेकर लगातार धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। लेकिन ना तो सरकार इस पर ध्यान दे रही है और जिला प्रशासन के द्वारा भी कोई कदम अभी तक नहीं उठा रहा है। लोगों का कहना है कि भीखनपुर एक नंबर गुमटी पर यह लोग रेलवे की जमीन पर रह रहे हैं। वहां भी रेलवे के द्वारा नोटिस जारी कर खाली करने का आदेश दिया है। इन लोगों का कहना है कि अब यह लोग कहां जाएंगे, अगर प्रशासन विस्थापितों को जमीन मुहैया […]

Noimg

शराबबंदी की पोल खोल की तस्वीर, एक शराबी युवक ने जमकर प्रशासन को किया गाली गलौज || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,शराबबंदी को लेकर जहां कई राजनेता सवाल उठा रहे हैं वही अब इसको लेकर पुलिस वालों का भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज ऐसा ही एक वाकया हुआ शहर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर दो स्थिति तीन मूर्ति चौक के पास एक घंटे से भी अधिक समय से एक व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों के द्वारा उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया था। वहीं पुलिस लाइन के एक सिपाही वहां पहुंचे और उसे पहले लात मारकर उठाने प्रयास किया। वही जब वह व्यक्ति नहीं उठा तो पुलिसकर्मी गुस्से में आकर सरकार को गाली देते हुए कहने लगा के घर घर शराब मिल रही है और हम लोगों को परेशान किया […]

Noimg

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पिलदौरी विंद टोला गाँव में जमीन विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल | वही इस मामले में घायल व्यक्ति गब्बर विंद ने बताया कि हमारे पिता कपिलदेव विंद के नाम से नौ कट्टा जमीन है | जो जमीन का बट्टवारा आपसी पिता के भाईयों में हो चुका है| जो हमारे जमीन पर पडोसी के द्वारा गाय माल रख रहे थे| जो मना करने पर राम बाल विंद,इनके पत्नी मिरा देवी और इनके, पुत्र दिवाना कुमार, बजरंगी विंद ने इट्ट पथ्थर एंव लोहे का रड से हमला कर दिया है जो सीर में एंव पुरे शरीर चोट लगने पर लहुलुहान हो गये और हमारे पुत्र देवराज कुमार को भी ईट्ट […]

Noimg

एसडीओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण , दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर,नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार ने शुक्रवार को गोपालपुर प्रखंड के दो विद्यालय का निरीक्षण किया। पहले मौधा यादव टोला मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया । पठन-पाठन से संबंधित कार्य को देखा। वहां पर बच्चों और शिक्षकों से विस्तृत जानकारी लिए। वहीं जांच के बाद बड़ी मकनपुर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां सबसे पहले बच्चों को बुलाए और सामान्य ज्ञान विषयों की जानकारी ली। एसडीओ बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि भोजन ठीक मिल रहा है। खाना बनने से पहले रसोईया चख कर खिलाती है। एसडीओ ने शिक्षिका को कहा कि आप भी भोजन को चख लीजिए। उसके बाद बच्चों को खिलाइए। बच्चों का अटेंडेंस, विद्यालय के अन्य कई अभिलेख की […]

Noimg

भागलपुर में लगी एक कपड़े की दुकान में भीषण आग ,लाखों की हुई क्षति, काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर में आग लगने कि लगातार घटना हो रही है, अभी 48 घंटे भी नहीं बीते हैं कि आगजनी की दूसरी घटना भागलपुर में फिर से सामने आ रही है ,कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत शाह मार्केट में शॉर्ट सर्किट से साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना और फायर बिग्रेड की टीम. मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया । जानकारी के लिए आपको बता दें कि शहर के पॉश इलाके में आग लगी की घटना लगातार सामने आ रही है। जब तक दमकल की गाड़ी आती तब तक […]

परवत्ता पुलिस ने विक्रमशिला सेतु पर 8.1 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना पुलिस ने विक्रमशिला सेतु पर वाहन जांच अभियान के क्रम में 8.1 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में नवादा गांव निवासी रामप्रसाद और प्रकाश है. जानकारी मिली है कि दारोगा राहुल छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे. इसी क्रम में दोनों धंधेबाज एक टोटो रिक्शा से शराब की तस्करी करने के फिराक में थे. मामले की प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. DESK 04

Noimg

देशी शराब के साथ उपकरण बरामद, आरोपी फरार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक पुलिस ने गुरूवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के माररडीह गाँव निवासी बाबन ऋषिदेव के घर से 01 लीटर देशी शराब, दो बड़ी और एक छोटा तसला, नोजल पाइप समेत शराब बनाने वाली अन्य उपकरण बरामद किया. कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. इस कार्रवाई में एएसआई भृगुनाथ यादव एवं एलटीएफ प्रभारी चंदन कुमार समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे.थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित पीएचसी के समीप से कदवा प्रतापनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. DESK 04