Month: November 2022

Noimg

प्रमुख ने विक्रेताओं को किसानों से उर्वरक का सही रेट लेने का दिया निर्देश || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक प्रखंड मुख्यालय के कृषि कार्यालय में शुक्रवार को प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव ने शुक्रवार को कृषि पदाधिकारी एवं खाद्य विक्रेताओं के साथ बैठक की.बैठक में बीएओ महेंद्र राय एवं कृषि सलाहकार समेत अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों के अलावा प्रखंड के विक्रेताओं ने भाग लिया. मौके पर बीएओ ने सभी विक्रेताओं को साफ शब्दों में कहा कि जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत सरकारी दर के अनुसार ही सभी प्रकार के उर्वरक और कृषि समाग्री का विक्रय करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. प्रमुख शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या नहीं होनी चाहिए. सही रेट पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाय. शिकायत मिलने पर विक्रेताओं पर […]

Noimg

साहू उच्च माध्यमिक विद्यालय साहू परबत्ता के प्रभारी प्रधानाध्यापक व निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की अनुशंसा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुरजिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा भागलपुर ने साहू उच्च माध्यमिक विद्यालय साहू परबत्ता के जिला परिषद शिक्षक राजीव रंजन गुप्ता बिना आवेदन के अनुपस्थित थे.परन्तु विद्यालय प्रधान द्वारा निरीक्षी पदाधिकारी को देखकर आकस्मिक अवकाश उनके काॅलम में दर्ज कर दिया गया.जो कि विद्यालय प्रधान के मनमानेपन एवं उद्दंडता का द्योतक है.दो अतिथि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लिया जा रहा था. छात्रों की उपस्थिति काफी कम व पठन पाठन की दयनीय स्थिति के आरोप में निरिक्षण की तिथि का पारिश्रमिक दो हजार रुपये मात्र विद्यालय प्रधान के वर्त्तमान माह के वेतन से कटौती एवं विद्यालय प्रधान का एक वार्षिक असंचयात्मक रुप से काटने की अनुशंसा तथा अनुपस्थित जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक राजीव रंजन गुप्ता का वेतन काटने एवं दोनों की […]

Noimg

तथ्य छुपाने पर आरा मिल में पुनः पड़ा ताला || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – एन एच 31 के किनारे एक आरा मिल में मालिकाना हक जमाने को लेकर आपसी विवाद हुआ. मामले को लेकर पीड़ित ने डी.एफ.ओ के पास शिकायत किया. जाँचॊंपरीरांत पाया गया कि बलाहा निवासी दिवंगत मिल मालिक जगदीश शर्मा ने पावर ऑफ रिटर्न में काग़ज़ी देख रेख का जिम्मा अपने पुत्र अरुण शर्मा को दिया था. उक्त कागज़ में य़ह भी दर्शाया गया है कि उनके सभी पुत्रों का मिल पर समान हक है. लेकिन अरुण शर्मा तथ्य छुपा कर मिल पर खुद का हक जता रहा है. जबकि अन्य भाई भी समान हकदार हैं. इस मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर पी एन सिंह ने मिल में ताला जड़ दिया है. ताला बंदी की कार्रवाई […]

Noimg

घटिया नाला निर्माण में अनियमितता || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या चौदह में पंचायत की योजना से नाला निर्माण का कार्य हो रहा है लेकिन नाला निर्माण में अनियमितता से ग्रामीण परेशान के साथ आक्रोशित है।ग्रामीण आसो यादव ने बताया कि नाला निर्माण में वृहद पैमाने पर घटिया ईट का प्रयोग किया जा रहा है और सीमेंट की मानक मात्रा कम है। ग्रामीण बताते हैं कि योजना से संबंधित कोई भी शिलापट्ट नहीं लगा है लेकिन यह जरूर जानते है यदि योजना पंचायत से है तो योजना से संबंधित शिलापट्ट भी अभी तक क्यों नहीं लगाया गया है।मामले के बारे में मुखिया रंजीता कुमारी कहती है कि काम बढ़िया और गुणवत्तापूर्ण हो रहा है जबकि मामले को लेकर ग्रामीण ने […]

20 नवंबर को होगा जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | जनता दल यूनाइटेड बिहार का सांगठनिक चुनाव प्रदेश भर में चल रहा है। नवगछिया संगठन के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि नवगछिया नगर और पांच प्रखंड में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये हैं। वहीं नवगछिया और बिहपुर प्रखंड में चुनाव रद्द कर दिया गया जिसका फैसला प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे। जदयू जिलाध्यक्ष के चुनाव में सभी प्रखंड से अध्यक्ष समेत 15-15 डेलीगेट्स चुने गए हैं जो जिलाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 20 नवंबर को गोपाल गौशाला, नवगछिया में सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रकिया प्रारंभ होगी। तत्पश्चात मतपत्रों की जांच होगी और अभ्यर्थियों को नामांकन वापसी का अंतिम मौका भी दिया जाएगा। मत विभाजन की स्थिति में दोपहर 1 बजे […]