Month: January 2023

Noimg

शराब तस्कर सहित तीन पियक्कड़ गिरफ्तार ,9लीटर शराब के साथ ग्लेमर बाइक जब्त || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

बिहपुर।  मंगलवार की शाम  छापेमारी के क्रम में बिहपुर पुलिस की वाहन रामनागर सोनवर्षा बांध पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक सवार कुछ युवक भागाने लगे। कुछ दूरी पर पुलिस ने भाग रहे नशे में  धुत्त युवक को पकड़ लिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार शराबी राकेश चौधरी साकिन छोटी कठेला, थाना खरीक, मो मुन्ना एवं मो रजी अली दोनो  साकिन विक्रमपुर दोनो थाना-बिहपुर। जब तीनों से सख्ती से पूछताछ किया गया उसी आधार पर उन्हे शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर सुमन कुंवर  साकिन सोनवरषा को एक हीरो ग्लेमर और कुल 09 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं इस छापेमारी में बजरा प्रभारी भी मौजूद थे। DESK 04

Noimg

सड़क दुर्घटना में कार चालक बुरी तरह जख्मी,काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया कार चालक,एक घंटा जाम रहा एनएच || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

बिहपुर। बुधवार की सुबह महंत स्थान चौक से आगे मड़वा गांव के समीप एनएच 31 पर बालू लदे ट्रक ने एक मारुति स्विफ्ट कार में  जोरदार टक्कर मारी जिस कारण गाड़ी गड्डे में चली गई। कार का अगला हिस्सा पूर्णतः क्षतिग्रस्त  हो गया और ड्राइवर कर में फंस गया। वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार एवं 112 के जमादार तारानंद रविदास घटना स्थल पर पहुंच। इस दौरान एन एच 31पर जाम की स्थिति बन गई थी। ओपी प्रभारी ने जेसीबी मंगा कर काफी मशक्कत से ड्राइवर को बाहर निकाला गया।  जोरदार टक्कर में ड्राइवर का बयां पैर टूट गया। उसके बाद फौरन एंबुलेंस से मायागंज इलाज को भेजा गया। वहीं चालक की पहचान बेगूसराय निवासी […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के लिपिक के तबादला के बाद विदाई समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल लिपिक विधानचंद्र झा के भागलपुर जिला स्थापना शाखा में तबादला के बाद बुधवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस डी ओ उत्तम कुमार ने कहा कि हमारे कार्यालय में लिपिक के तौर पर इनका कार्यशैली काफी अच्छी रही इन्होंने अपने दायित्वों के अलावा जरूरत के समय अन्य कर्मियों का भी सहयोग करते थे जो काफी सराहनीय था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी जी आर ओ विनय कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विधानचंद्र के कार्यकाल को काफी […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी सफलता : आधा दर्जन अपराधी के साथ पिस्टल,दोनाली बंदुक,दबिया,मोबाईल नगदी के साथ भारी मात्रा में जिंदा गोली बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नारायणपुर – नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता कर नवगछिया पुलिस की बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए आधा दर्जन अपराधी के साथ पिस्टल,दोनाली बंदुक,दबिया,मोबाईल और भारी मात्रा में जिंदा गोली बरामद किया है। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एसटीएफ की मदद से भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास से दो बाईक पर सवार अपराधि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन निवासी नीतीश कुमार उर्फ सत्यम सिंह एवं बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के. फुलमल्लिक निवासी गोलू कुमार उर्फ अभिजान सिंह एवं नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा निवासी गौरव कुमार उर्फ छोटू सिंह को एसटीएफ की मदद से वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस […]

किसान को गोली मारकर घायल कर देने की प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – दयालपुर निवासी किसान रोहित सिंह ने गोली मारकर कर घायल कर देने मामले को लेकर झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराया है.जिसमें उसने खरीक के बगडी निवासी अजय यादव ,लुचो यादव ,मिट्ठू यादव ,मदन यादव ,मंटू यादव ,पारीस यादव उर्फ प्रिंस यादव व विलोचन यादव को नामजद आरोपी बनाया है।अपने आरोप में बताया की मैंने चकरधा बहियार में निजी व बटाईदारी खेती करता हूं। जिस कर केला का फसल लगाया हुआ है। कुछ लोग केला को काट रहे थे।मुझे देखकर भागने लगा तो उसी एक व्यक्ति पकड़ा गया। उसे सामाजिक आधार पर छोड़ दिया गया।जब दो दिन बाद 15 जनवरी को खेत देखने गया तो उपरोक्त नामजदों ने मेरे ऊपर गोली चलाना शुरू कर दिया।करीब दस राउंड फायरिंग […]

Noimg

झल्लूदास टोला से एक दो नाली बंदूक बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने गुप्त सूचना के आधार पर झल्लूदास टोला में छापेमारी कर घनश्याम मंडल के घर से एक दो नाली बंदूक बरामद किया है। जबकि पुलिस ने मौके से ही घनश्याम मंडल के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हथियार की चमक ऐसी थी कि शुरूआती समय में पुलिस यह तय नहीं कर पा रही थी कि बंदूक कंट्री मेड है या रेगुलर। हालांकि बाद में पुलिस पक्के तौर पर इस बात पर पहुंच गयी थी कि हथियार कंट्री मेड ही है। एसपी ने कहा कि देखने से लग रहा है कि रेगुलर है लेकिन नंबर घिसा हुआ है, पुलिस मामले की जांच कराएगी। एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि रंगरा पुलिस […]

Noimg

भगवान पेट्रोल पंप के पास बाइकरों से 400 चक्र जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया |भवानीपुर नारायणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में भवानीपुर पुलिस ने दो बाइक पर सवार तीन अंतर राज्यीय हथियार तस्करों से पुलिस ने चार सौ चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और 35 हजार रुपये की नकदी भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव के निवासी नीतीश कुमार उर्फ सत्यम कुमार, बेगुसराय जिला के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के फूलमरी निवासी गोलू कुमार सिंह उर्फ अभिजान, नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा निवासी गौरव कुमार सिंह उर्फ छोटू है। नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया पुलिस कार्यालय में एक प्रेस […]

विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | विद्युत चोरी मामले में लगातार शिकायत मिलने के बाद नवगछिया विद्युत विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है । जहां गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग के द्वारा एक टीम गठित कर गोपालपुर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई । जिसमें डुमरिया गांव में रुपेश मंडल जो आटा मिल चक्की चलाता था। अवैध रूप से बिजली लेकर आटा चक्की मिल चला रहा था। मौके पर टीम द्वारा छापेमारी की गई तो बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन लाख 21 हजार ₹674 का जुर्माना किया गया। वहीं अन्य लोगों पर घरेलू बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता वरुण कुमार ,शशि […]

Noimg

नारायणपुर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी से फायरिंग कर रुपये लूटने का प्रयास || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव में बुधवार को अरोहण माइक्रोफाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार से बलाहा गांव के संतोष रविदास द्वारा फायरिंग कर हथियार के बल पर चालीस हजार रूपये लूटने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ीत फाइनेंस कर्मी कहलगॉव केबुद्धूचक निवासी उमेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार ने भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर कार्यवाई की मॉग की है।आवेदन में बताया गया है की पीड़ीत नीतीश अरोहण माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करता है। जो बुधवार को जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या एक में महिलाओं के ग्रुप मधुरापुर टू में बैठक कर ऋण का रुपया वसूली करने के लिए गया था। बैठक चल ही रही था। ऋणधारी द्वारा रुपया भी लगभग चालीस हजार जमा […]

Noimg

अधिकारी भी अब सैंडिस कंपाउंड के जिम का नहीं उठा पाएंगे लाभ ,लटक जाएगा ताला || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी स्मार्ट सिटी के नाम पर चल रहा बंदरबांट, इसकी शिकायत करूंगा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से- भागलपुर सांसद अजय मंडल भागलपुर सांसद आज काफी तेवर में दिखे उन्होंने कहा भागलपुर स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ पैसों का बंदरबांट हो रहा है साथ ही उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी के नाम पर राजस्व की सिर्फ और सिर्फ बर्बादी हो रही है गौरतलब हो कि स्मार्ट सिटी का कार्य भागलपुर में कई महीनों से चल रहा है इसी बाबत आज भागलपुर सांसद अजय मंडल ने सैंडिस कंपाउंड में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्विमिंग पूल, ओपन थिएटर ,स्टेडियम, वॉलीबॉल ग्राउंड, जीम बच्चों के खेलने का पार्क के साथ-साथ अन्य जगहों का निरीक्षण […]