5
(1)

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनगछिया गांव निवासी वासुदेव मंडल के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार दो दिन पूर्व ही अपने ननिहाल नवगछिया के नवादा गांव घूमने आया था। शनिवार की शाम वह घर के बाहर खड़ी एक कार के सामने खड़ा था। बताया जाता है कि कार में स्थानीय परिवार के सदस्य बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक कार स्टार्ट हो गई और सामने खड़े आशीष को जोरदार टक्कर लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद आशीष घायल होकर गिर पड़ा। इसके बावजूद उसने साहस दिखाते हुए स्वयं को वाहन की चपेट से बाहर निकाला और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गए।

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: