5
(1)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 35 वर्षीय कन्हैया साह की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार वह अचानक बेहोश होकर मूर्छित हो गए, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही थी। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत चिंताजनक थी और तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता थी। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार एवं उनकी टीम ने बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया।

करीब एक घंटे तक लगातार चले उपचार और चिकित्सकीय प्रयासों के बाद डॉक्टरों की टीम मरीज की स्थिति को नियंत्रित करने में सफल रही। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और सभी उसकी सलामती की दुआ कर रहे थे।

डॉ. मनीष कुमार एवं उनकी टीम की तत्परता और सूझबूझ से कन्हैया साह को पुनः सामान्य स्थिति में लाया गया। प्राथमिक उपचार और स्थिति स्थिर होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर इलाज और डॉक्टरों की मेहनत से कन्हैया साह की जान बच सकी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: