Month: May 2023

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जदयू नेताओं का किया गया जोरदार स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – कामाख्या से पटना जाने के क्रम में नवगछिया जनता दल यू के राष्ट्रीय सचिव सह विधान परिषद सदस्य रविंदर सिंह, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रमंडलीय प्रभारी परमहंस एवं मनोरंजन गिरी का नवगछिया स्टेशन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने माला एवं अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया है. इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती , जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता कुमार मिलन सागर ,जदयू महासचिव विमल देवराय ,जदयू जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, जिला सचिव सुनील सिंह, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष इफ्तेखार आलम, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव दीपक कुमार साह, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश राय, जिला सचिव सुभाष चौधरी विभूति भूषण, संजीव अजय, कन्हैया सिंह , जानसक सिंह, प्रीतम कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

एसबीसी में ताईक्वांडो शिविर प्रारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हाई स्कूल लत्तीपाकर धराहरा मैदान में आरंभ हुआ. ताइक्वांडो कोच सह मिडिया प्रभारी विकाश चौरसिया ने बताया की 10 दिवसीय शिविर ताइक्वांडो कोच संजय सिंह एवं मोनी कुमारी के देखरेख में आयोजित की जा रही है. भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शिविर में बच्चों को स्वस्थ रहने के तरीके, आत्मरक्षा की कला एवं ओलपिंक खेल ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं. इस अवसर पर स्कूल की प्रचार्या कुमारी विजया सिन्हा, शिक्षक मनोज कुमार, संजीव कुमार, ब्रजेश झा, शैलेन्द कुमार, राजाराम पंडित, बाबूराम पंडित, मंजीत कुमार, कनकलता, निधी कुमारी, सविता कुमारी, बबिता कुमारी आदि उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

नवगछिया के श्रीयांस ने यूपी अंडर 19 प्री स्टेट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 16 मई से 19 मई तक संपन्न हुए यूपी अंडर 19 प्री स्टेट चैंपियनशिप में नवगछिया के श्रीयांस ने सिल्वर मैडल हासिल किया है. मालूम हो कि श्रीयांस शूटिंग का नेशनल खिलाड़ी है और वह उत्तरप्रदेश से खेलता है. श्रीयांस नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी देवी और उपसभापति प्रतिनिधि अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव के पुत्र हैं और नवगछिया के चर्चित समाजसेवी अरुण कुमार यादव उर्फ केडी यादव के पोते हैं. जानकारी मिली है कि उक्त खेल में उत्तर प्रदेश से कुल 216 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में श्रीयांस ने दो चरण में शूटिंग की. पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रीयांस ने फाइनल में अपना […]

Noimg

पति के दीर्घायु जीवन की कामना को ले सुहागिन महिलाओ ने किया वट सावित्री पूजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर प्रखंड में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने पति के लम्बी उम्र की कामना को लेकर वट सावित्री का पूजन किया.इस खुशनुमा माहौल में महिलाओ ने पूजा- अर्चना व प्रसाद वितरित किया तथा अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की। प्रतिवर्ष सुहागिन महिलाओं द्वारा ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है.इस व्रत मे महिलायें वट वृक्ष की पूजा करती है एवं सती सावित्री की कथा सुनने व वाचन करने से सौभाग्यवती महिलाओ को अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है. मालूम हो की वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित किया था.तब से यह व्रत वट सावित्री के नाम से जाना जाता है।इसमेंं वट वृक्ष की पूजा होती है.महिलाएं अखंड […]

Noimg

एक परिवार पिछले 6 महीनों से अपने ही घर मे है कैद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के बारसुलीगंज में एक पिता अपनी पत्नी एवं अपनी तीन बेटियों के साथ कैद की जिंदगी जीने को विवस है…. आप तस्वीरों मे साफ देख सकते है कैद मे रह रहे इस परिवार को…दरअसल इलाके के ही कुछ दबंगो ने इनकी एक नाबालिग बेटी को 6 महीने पहले घर से उठा कर फरार हो गया था…. जिसके बाद इनके पिता ने बबरगंज थाना में अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, एक अपहरणकर्ता के गिरफ्तार होने के बाद से ही गिरफ्तार अपहरणकर्ता के साथी एवं उनके रिश्तेदारों के द्वारा बबलू तांती के परिवार वालों को जान से मारने की एवं तीनो बेटियों को घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहे है […]

Noimg

भागलपुर में ऑटो और कार में भीषण टक्कर दो घायल तीन की हालत गंभीर ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में तेज रफ्तार की चपेट में आने से एक और सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल बायपास पीओपी अंतर्गत बाउंसी बांका रोड स्तिथ बैजनी के पास एक कार और ऑटो में भीषण टक्कर हुई जिसमें ऑटो में बैठे सवारी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस घटना में कुल पांच लोग जख्मी हुए है जिसमें तीन महिला एक पुरुष और एक किशोर घायल हैं। घायलों का नाम कोल्हा नारायणपुर निवासी सुभाष प्रसाद सिंह, पूनम देवी, विकास कुमार, सुलोचना देवी बताया जा रहा है। मामले को लेकर घायलों ने बताया कि वे लोग भागलपुर से जगदीशपुर की तरफ जा रहे थे ‌ तभी तेज रफ्तार से आ रही कार मैं ऑटो में टक्कर मार दी जिससे वे लोग […]

Noimg

पहले सिर से मां पिता का साया उजड़ा फिर सगे चाचा ने किया अनाथ को बेघर ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप स्ताब्ध हो जाएंगे, पहले तो दो बच्चे के मां पिता का साया उसके सर पर से उजड़ जाता है वह बिल्कुल अनाथ हो जाता है वहीं दूसरी ओर उसके सगे शराबी चाचा ने सारा जमीन औने पौने भाव में बेच दिया साथ ही सर छुपाने के लिए एक घर था वह भी बेच दिया घर से बेघर दोनों बच्चे इधर उधर भटक रहे हैं, कहां जाएं कहां खाए कहां क्या करें यह भी उसे नहीं मालूम। ताजा मामला भागलपुर के ईसीपुर बाराहाट का है जहां विनोद मुर्मू के बेटे जितेंद्र मुर्मू और उसका छोटा भाई अपने हक की लड़ाई के लिए भटक रहा है वह आज भागलपुर के […]

Noimg

शनि जयंती आज, शनि देव पर सरसों तेल चढ़ा कर हो रही पूजा-अर्चना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।आज देश भर में न्याय के देवता शनि देव की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है, हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का त्यौहार मनाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्याय के देवता भगवान शनि का जन्म हुआ था, शनि जयंती के अवसर पर पूजा, स्नान और दान करने का विशेष महत्व है, इस दिन भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सरसों तेल से स्नान करवाया जाता है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनि देव की. पूजा करने से जातकों पर शनिदेव की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है और शनि दोष से छुटकारा भी मिलता है, भागलपुर के सीसी मुखर्जी रोड […]

Noimg

शहर में हो रहे जल संकट को लेकर मेयर ने कई वार्डों का किया निरीक्षण,कहा – शहरवासियों को जल्द जल संकट से मिलेगा निजात ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।एक तरफ जहां तपती गर्मी है जिसके चलते भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में जल स्तर काफी तेजी से नीचे जा रहा है वहीं दूसरी तरफ शहर के कई वार्डों में जल संकट छाया हुआ है लोग पीने वाले पानी के लिए तरसते दिख रहे हैं इसको लेकर आज भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल अपनी पूरी टीम के साथ कई वार्डों का निरीक्षण किया साथ ही 13 वार्डों में सप्लाई. वाटर वर्क्स से मिलने वाले जो पानी बंद है उसे जल्द से जल्द शुरू करने की कवायद करते हुए वहां काम कर रहे अधिकारियों और कर्मियों से वार्ता की। डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा शहर वासियों को बहुत जल्द जल संकट से निजात मिलेगा हर जगह पानी […]

Noimg

जल ही जीवन है कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी ने शहरवासियों तक पेयजल पहुंचाने का लिया संकल्प ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। भीषण गर्मी के चलते जलस्तर काफी नीचे जाता जा रहा है जिसके चलते भागलपुर के कई क्षेत्रों में पेयजल का अभाव हो गया है लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं इसी बाबत आज स्थानीय गौशाला परिसर से भारतीय जनता पार्टी भागलपुर द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के भाव के साथ इस भीषण गर्मी में कोई प्यासा न रह जाए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जल ही जीवन है कार्यक्रम के तहत शहर के हर क्षेत्र में पिकअप वैन से जल मुहैया कराई जायेगी जिसका निवर्तमान भागलपुर विधानसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय के कर कमलों से उद्घाटन कर शुभारम्भ किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि हमारी पार्टी राजनीतिक दायित्व का निर्वहन तो कर ही […]