Month: May 2023

Noimg

नवगछिया अनुमंडल के विकास से संबंधित बैठक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के विकास से संबंधित एक बैठक का आयोजन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित किया गया. बैठक का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार कर रहे थे. बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी पंचायती राज पदाधिकारी और लोहिया स्वच्छता अभियान के समन्वयक समेत अन्य भी मौजूद थे. प्रधान मंत्री आवास योजना के लिये भूमि उपलब्धता को लेकर तेज गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया. एसडीओ ने बताया कि बिहपुर और इस्माइलपुर में भूमिहीनों को आवास मुहैया कराया जाना है. एसडीओ ने कहा कि जो लोग भूमिहीन हैं और उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में है, उन्हें मुख्यमंत्री बास योजना के तरत सरकार द्वारा भूमि क्रय करके दिया जाएगा. […]

Noimg

तीन दिवसीय रामधुन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलाहा हनुमान मंदिर से तीन दिवसीय रामधुन को लेकर मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं व लड़कियों ने भाग लिया.शोभा यात्रा बलाहा हनुमान मंदिर से शिवाजी चौक होते हुए बलाहा गंगा घाट पहुंची. जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 251 कलश में गंगा जल भरा गया. यात्रा पुन: रामधुन स्थल पर पहुंचा. जहां राम सीता लक्ष्मण व हनुमान की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर लोक कल्याण के लिए मंडली द्वारा रामधुन आरंभ किया गया.मौके पर दिलीप कुमार सिंह, समाजसेवी किशोर पंडित, वार्ड सदस्य अजय ठाकुर, समाजसेवी अजय कुमार उर्फ छेदी सिंह, लाल सिंह, कृपा सिंधू सिंह, परशुराम पंडित,कौशल मिश्रा , सुबोध यादव सहित अन्य लोग उपस्थित […]