Month: May 2023

Noimg

गंगा नदी के विपरीत मिट्टी कटिंग का प्रस्ताव बाढ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता ने भेजा प्रस्ताव ||GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इस्माईलपुर-बिंद टोली के स्पर संख्या छह व ज्ञानी दास टोला में नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर-बिंंद टोली व ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी में इस वर्ष जल स्तर बढ़ने के बाद कटाव ना हो इसके लिए कटाव निरोधी कार्य के अलावे गंगा नदी के विपरीत अलग-अलग जगहों पर ढाई- ढाई सौ मीटर में मिट्टी कटिंग कार्य का प्रस्ताव नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई अनिल कुमार के द्वारा कटाव निरोधी कार्य के निरीक्षण के बाद कार्यपालक अभियंता से मिट्टी कटिंग का प्रस्ताव का भेजने का निर्देश दिया था.गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद तटबंध पर दवाब ना हो .इससे बचने के लिए मिट्टी […]

Noimg

18 को पटना में सम्मानित होगी नवगछिया की प्रज्ञा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारत विकास विकलांग न्यास एवं दधीचि देहदान समिति के द्वारा पटना में बिहार बॉल बैडमिंटन खेल सम्मान समारोह का आयोजन 18 मई को होगा। इस बात की जानकारी भारत विकास विकलांग न्यास के महासचिव-सह-पद्मश्री से सम्मानित विमल जैन के हवाले से राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि मूर्तिजापुर ( महाराष्ट्र ) में सम्पन्न हुए 67वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार बालिका टीम एवं मुजफ्फरपुर में सम्पन्न हुए प्रथम बिहार राज्य यूथ बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग में विजेता टीम पटना कैपिटल्स के सभी. खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों व प्रबंधकों को बिहार बॉल बैडमिंटन खेल सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-बिहार बॉल […]

Noimg

स्कार्पियो चालक की हत्या के बाद परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क को किया घंटों जाम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज के अब्जुगंज बाजार में देररात अज्ञात अपराधियों द्वारा स्कारपिओ ड्राइवर पिंटू दास की गोली मारकर हत्या कर दी थी वहीं पुलिस की निष्क्रियता देखते हुए परिजनों एवं ग्रामीणों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं अनुदान की मांग को लेकर मुख्य सड़क को घंटों बाधित किया सड़क जाम के दौरान मृतक पिंटू के सबको सड़क के बीचो बीच रखकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और उन लोगों का कहना था जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और गरीब असहाय मृतक पिंटू के परिवार वालों को अनुदान राशि मुहैया कराई जाए । घटना के 13 घंटे के बाद परिजनों एंव ग्रामीणों ने अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी एंव मुआबजा की मांग को […]

Noimg

वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई पूरा किए बगैर कोर्स बंद किए जाने के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई पूरा किए बगैर कोर्स बंद किए जाने के विरोध में आज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पहुंचे सैकड़ों छात्र छात्राओं ने वोकेशनल डिपार्टमेंट का घेराव कर अधूरी पढ़ाई को पूरी करने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार समीप धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने बताया की वोकेशनल डिपार्टमेंट की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद अगर बंद की जाती है तो छात्रों को कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन कुलपति जवाहर प्रसाद के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई पूर्ण किए बगैर ही बंद किया जा रहा है। जिसको लेकर आज छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन […]

Noimg

आखिर विश्वविद्यालय किसके भरोस ?||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टीएमबीयू को पूर्णरूपेण कराएंगे बंद भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय हर एक दिन नए विवादों से घिरा रहता है, आज फिर एक नया विवाद सामने देखने को मिला है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्य जब विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन कुछ कार्य से पहुंचे तो वहां न तो कुलपति थे ना ही प्रति कुलपति और ना ही रजिस्टार आखिर यह विश्वविद्यालय किसके भरोसे चल रहा है ? यह एक सवालिया निशान है। जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया और प्रशासनिक अधिकारियों का जमकर घोर विरोध किया ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशुतोष सिंह तोमर ने कहा अगर विश्वविद्यालय में कुलपति नहीं होंगे प्रति कुलपति नहीं होंगे और रजिस्ट्रार नहीं होंगे […]

Noimg

भागलपुर जिला अंडर 15 एवं जूनियर कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता हुआ का हुआ आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

प्रतियोगिता में चयन खिलाड़ी राज्य स्तर पर लेंगे भाग भागलपुर, के सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन में जिला अंडर 15 एवं जूनियर कुश्ती ट्रायल पुरुष और महिला वर्ग का फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से 120 बच्चों ने ट्रायल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें चयनित बच्चे 22 से 24 मई को बेगूसराय में जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिसमें राज्य के सभी जिलों के बच्चे इस साल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो बच्चे चयनित होंगे वह नेशनल लेवल पर खेलने के लिए अंडर फिफ्टीन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वही आयोजक ने कहा कि जिला प्रशासन ने कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग […]

Noimg

स्वास्थ्य विभाग में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों को विभाग करेगी पुरस्कृत, अनियमितता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए आज जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक की जिसमें जिला अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता की वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि 2021 और 22 में जिन अधिकारियों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से किया गया है उन्हें विभाग पुरस्कृत करेगी वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को सही ढंग से नहीं किए हैं जिनके कार्यों में त्रुटि पाई गई है उन्हें विभाग कारण बताओ नोटिस जारी करेगी । DESK 04

Noimg

नाथनगर के नूरपुर पंचायत में पानी का भारी किल्लत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर नाथनगर प्रखंड अंतर्गत नूरपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक में पानी का भारी किल्लत है, गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सरकार का हर घर नल जल योजना का पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है, जबकि सरकार का नये फरमान में पीएचडी विभाग को लोगों तक पानी पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है लेकिन हर घर जल को पहुँचाने में पीएचडी विभाग फेल है ऐसा ही मामला नाथनगर के. नूरपुर पंचायत वार्ड नंबर एक का है, जहां लोग पानी पीने के लिए परेशान और हैरान हैं, वहीं नूरपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक के लोगों का आरोप है कि सात निश्चय योजना से हमलोगों को अभी […]

Noimg

“साइलेंट किलर” वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे को लेकर चिकित्सकों ने किया प्रेसवार्ता का आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी लोगों को जागरूक करने के लिए 17 मई को निकाली जाएगी प्रभात फेरी, चिकित्सकों ने इससे बचने के लिए कहा -ना रखें मन में तनाव भागलपुर,आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मायागंज के मेडिसिन विभाग में 17 मई को आयोजित होने वाली वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे को लेकर एक प्रेसवार्ता रखी गई , यह कार्यक्रम आइएमए भागलपुर और एपीआई भागलपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है, वही प्रेस वार्ता में चिकित्सकों ने बताया कि इस बीमारी से बचाओ व सावधानी के लिए लोगों को. जागरूक करने के लिए 17 मई को प्रभात फेरी निकाली जाएगी वहीं चिकित्सकों ने ऐसे प्रेसवार्ता में बताया कि हाइपरटेंशन पहले 50 वर्ष से ज्यादा होने वाले लोगों को हुआ करते थे लेकिन […]

Noimg

मोटरसाइकिल और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक युवक की गई जान ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र के बाईपास पर देर रात मोटरसाइकिल सवार मनीष मनीष कुमार पोद्दार को अज्ञात ट्रक के द्वारा धक्का मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायल को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर का रहने वाला था और रात में शादी समारोह में भवनाथपुर जा रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रक के द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। DESK 04