Month: May 2023

Noimg

व्यवसाई का 405 बोरा मक्का गायब करने का आरोप ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अनाज व्यवसाई मो मुस्तफा ने भवानीपुर पुलिस में सोमवार को लखीसराय बड़हिया निवासी ट्रक ड्राइवर अमन रौशन पर 405 बोरा मक्का गायब करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराया है. मो मुस्तफा ने लिखित शिकायत में बताया है कि महेशखूंट से एक एजेंट के माध्यम से भाड़ा पर एक ट्रक मांग किया.मेरे मांग पर एक ट्रक भेजा गया जिसका मालिक सह ड्राइवर लखीसराय बड़हिया निवासी अमन रौशन है.नौ मई की रात्रि दस बजे 405 बोरा मकई लोड करवाया.जिसका बाजार में कीमत चार लाख अनठावन हजार रूपया है. मकई लोड ट्रक को फूड प्राइवेट लिमिटेड पटना सीटी के लिए रवाना किया.ट्रक को अगले दिन पटना पहुंचना था लेकिन दिन के ग्यारह […]

Noimg

परीक्षा में असफल होने पर 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक : 12वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में असफल होने से परेशान छात्रा ने कमरे के पंखे दे फांस लगाकर खुदकुशी कर ली.कमरा अंदर सेबंद था.जब कुछ बच्ची ट्यूशन पढ़ने आयी तो छात्रा का दरवाजा नही खुला.तब परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा पंखे से फंदा लगाकर लटक रही थी.परिजनों ने छात्रा के लाश को नीचे उतारकर देखा तब तक वह दम तोड़ चुकी थी. आनन फानन में परिजनों ने छात्रा का दाह संस्कार किया. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा अपने परिजनों के साथ पूर्णियां में रहकर पढ़ाई कर रही थी.बारहवीं की परीक्षा में विज्ञान में असफल होने पर छात्रा ने अपने जीवन को ही स्माप्त करने का निर्णय […]

Noimg

चोरी के सामानों के साथ दो नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस ने चोरी के सामानों के साथ दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि रविवार को देर रात गश्ती के क्रम में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है और चोरी के सामानों को भी बरामद किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नवगछिया बाजार में पैदल गश्ती के क्रम में नाका नंबर एक एवं दो के सिपाही रंजीत पासवान, गृहरक्षक विकास कुमार तथा सतोष कुमार के द्वारा दो व्यक्ति को. एक बोरा में सामान ले जाते हुए संदेह के आधार पर रोका गया. पूछताछ करने पर दोनो विधि विरूद्ध बालक पाया गया. तलाशी लेने पर बोरा में चार सिलिंग फैन, एक टेबुल फैन, दो डेक बाजा एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक […]

Noimg

अग्नि पीड़ित को मिला राहत, संस्था ने दी राहत सामग्री ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – शनिवार को पूर्वी बिठा इस्माइलपुर में अग्निकांड हुई जिसमें 8 घर जलकर राख हो गए जिसके कारण सभी सदस्यों का बुरा हाल हो गया अन्न के दाने तक नही रहने के कारण पूरा परिवार त्राहिमान हो गए जिसकी सूचना पंचायत समिति के द्वारा संस्था को दिया गया. बताया जा रहा है की घर का आवश्यक सामान सहित लाखों रुपए की क्षति हो गई जिसमें लगभग 8 परिवार के 26 सदस्य बेघर हो गए जिसके सहायता हेतु बाबा गणिनाथ जन कल्याण परिषद के महासचिव डॉ दीपक कुमार साह के नेतृत्व में. एक टीम गठन की गई जिसमें रंजीत कुमार साह, रूपेश कुमार साह, धर्मवीर कुमार उर्फ बब्लू तथा श्रीधर शर्मा, संतोष कुमार, मनीष कुमार के सहयोग से अग्नि पीड़ित […]

Noimg

तेज आंधी तूफान से आम की फसल को नुकसान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

रविवार की देर रात को आयी तेज आंधी व तूफान से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है.सैदपुर,धरहरा व गोसाईंगांव में स्थित आम के पेडों से बडे पैमाने पर तैयार आम भारी संख्या में आंधी के कारण टूट कर जमीन पर गिर गये.आम के बगीचे को किसानों से खरीद कर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने बताया कि आंधी व तूफान के कारण बडी संख्या में आम के गिरने से काफी नुकसान हुआ है.हालांकि गिरे हुए आम को औने पौने भाव में. बेचकर व्यापारी थोडी बहुत अपनी जमा पूंजी वापस करने की जुगत में लगे हैं.व्यापारिक ने बताया कि आम का मंजर काफी होने के कारण ऊंची कीमत पर किसानों से आम का बगीचा इस उम्मीद में खरीदा था कि […]

Noimg

इस्माइलपुर : सरकारी विद्यालय से दूर होते गांव के छात्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहार सरकार के लाख कोशिश के बावजूद गंगा पार के इस्माइलपुर प्रखंड में छात्र सरकारी विद्यालयों में पढने जाने से कतराते हैं.इन दिनों प्रात:कालीन कक्षा का संचालन सरकारी विद्यालयों में किया जा रहा है.परन्तु इन विद्यालयों में नामांकित छात्र -छात्राएं अपने विद्यालय में जाने के बजाय निजी कोचिंग में पढने में अपनी भलाई समझते हैं. जिस कारण सुबह नौ बजे के बाद ही सरकारी विद्यालयों में छात्रों की मामूली उपस्थिति देखी जाती है.इन विद्यालयों में पढने वाले छात्रों ने सरकारी विद्यालय के शिक्षकों के सामने ही कहा कि ना तो विद्यालय समय पर खुलता है और ना ही पढ़ाई होती है.इसलिये रुपया खर्च कर निजी कोचिंग में मजबूरी में पढना पडता है. DESK 04

Noimg

गोपालपुर में बाढ पूर्व तैयारी : चौदह स्थानों पर बाढ के दौरान लगाये जायेंगे राहत शिविर ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख सहित विभिन्न पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में बाढ़ के दौरान चौदह अलग अलग स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर चलाने का निर्णय लिया गया . इन शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के भोजन आवास के साथ-साथ माल मवेशियों के चारे की व्यवस्था की जायेगी. अंचलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दौरान प्लास्टिक शीट का पर्याप्त स्टाॅक के साथ साथ जीवन रक्षक दवा व चिकित्सकों की टीम बनाया गया है. तीन स्थानों पर पशु चारे का वितरण किया जायेगा.शुद्ध पेयजल व चलंत शौचालय की व्यवस्था भी की जायेगी. बैठक में […]