Month: October 2023

Noimg

शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान लाकर राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए चयनित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुुर में प्रमंडलीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव में गुरूवार को ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय भ्रमरपुर की छात्रा कनक कुमारी दृश्यकला (द्वि -आयामी) में प्रथम व शिवधारी सुखदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजमा-गनौल की छात्रा जूही कुमारी शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान लाकर राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई. बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य डा कुमार चंदन ने कहा कि डीआरडीई कुंदन कुमार ने प्रतिभागी को पुरस्कृत किया.इनके चयन पर बीईओ शमी अहमद, मुखिया बेबी देवी , मुन्नी मिश्रा , मो. शाहनवाज, डा कुमार चंदन , चेतन परदेशी , राजीव रंजन, विनोद प्रसाद यादव, विजय यादव , रंजीत मंडल , अजय रविदास आदि ने शुभकामना दिया. DESK 04 B

Noimg

साइबर ठग ने की 71 हजार रुपये की ठगी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : साइबर ठग ने 71 हजार रुपये की ठगी की गयी है. खरीक बाजार के अर्जुन पंडित ने नवगछिया साइबर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. अर्जुन पंडित ने बताया कि मैं एचडीएफसी बैंक का ग्राहक हूं. उसी बैंक से मुझे क्रेडिट कार्ड मिला है. चार अक्तूबर को मेरे मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल आया. मुझे बोला कि हम एचडीएफसी बैंक से बात कर रहे हैं. आपके कार्ड का लिमिट बढ़ाया जायेगा. इसके लिए आपको ओटीपी बताना पड़ेगा. उसे मैंने ओटीपी बता दिया. मैसेज से पता चला कि मेरे खाते से 71445 रुपये कट गये हैं. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. DESK 04 B

Noimg

पुत्री को लेकर महिला नें महिला थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा ओपी के जहांगीरपुर बैसी के मो नौशाद की पत्नी नीलू बेगम ने नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. नीलू बेगम के आवेदन के अनुसार बेटी की शादी खगड़िया जिले के मानसी थाना के बलाहा के मो इब्राहिम से 11 जनवरी को हुई थी. मेरी बेटी से दामाद दो लाख रुपये दहेज की मांग करता था. मना करने परहमेशा मारपीट करता था. मैंने पुत्री को उपहार स्वरूप डेढ़ लाख रुपये के जेवर व फर्नीचर दी थी. दहेज के लिए ससुराल वाले 15 दिन पहले मेरी पुत्री से मारपीट किये थे. दामाद के बड़े भाई ने कहा कि आप आकर अपनी बेटी को लेकर जाइये. बेटी के घर गयी, तो वह लोग वहां पंचायत बैठा […]

Noimg

नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव से संबंधित दी‌ गई जानकारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सुरक्षित शनिवार के तहत नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव को लेकर बीते शनिवार को रंगरा के प्रखंड मॉडल स्कूल महावीर सिंह मदरौनी इन्टरस्तरीय विद्यालय, चापर हाट में मॉक ड्रिल कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।इस मौके पर बच्चों को सिखाया गया कि किसी भी स्थिति में ओवर लोडेड नाव पर न बैठे। जब बारिश हो रही हो तो नाव की यात्रा न करें। छोटे बच्चों को अकेले नाव की यात्रा न करने दे एवं जर्जर, टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। यह जानलेवा हो सकता है।साथ ही बताया गया कि नाव चलने के पहले देख लें कि लदान क्षमता दर्शाने वाला सफेद पट्टी का निशान डूबा तो नहीं है […]

Noimg

नारायणपुर में ऑगनबाड़ी सेविका सहायिका का 16वें दिन हड़ताल जारी | |GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना परिसर में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका का 16वें दिन धरना प्रदर्शन के साथ हड़ताल जारी रहा। सेविका, सहायिका एकजुट होकर अपनी मांगों पर लगातार अडिग है। धरना-प्रदर्शन के दौरान सेविका ने बताया की जब तक सरकार हम सभी के मांगों को पूरा नहीं करेंगे तब तक अनिश्चित हड़ताल जारी रहेगा।अब हमलोग जिला के साथ साथ क्षेत्रीय सांसद,विधायक,विधान पार्षद,विधान परिषद,राज्यसभा सांसद को भी ज्ञापन सौंपेंगे।और 2 नवंबर से 6 नवंबर तक जिला पदाधिकारी भागलपुर के समक्ष एकजुटता के साथ धरना-प्रदर्शन होगा।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा सरकार जब तक हम सभी के. मांगों को पूरा नहीं करेंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगा। रंजीता गोस्वामी ने कहा की हमलोग सरकार की धमकी से […]

Noimg

रंगरा पुलिस ने युवक को देशी कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ़्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मौके से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के एक युवक के पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस है, जो गांव में घूम घूम कर हथियार प्रदर्शन कर लोगों के बीच भय का माहौल तैयार कर रहा है। सूचना प्राप्त होते हीं सूचना की सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए रंगरा थाना के. सहायक अवर निरीक्षक ललन झा को सदल बल के साथ सूचना प्राप्त वाली जगह पर भेजा गया। पुलिस को देखते हीं हथियार लहरा रहे युवक अपने घर में छिप […]

Noimg

वारंटी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस को देख छत से लगाई छलांग, हुआ घायल, मायागंज रेफर | |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव के एक व्यक्ती ने पुलिस से खुद की गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को छत से छलांग लगा दी। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो। मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया न्यायालय से वारंट जारी होने को लेकर गोपालपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त कौशल यादव को गिरफ्तार करने उनके घर पर पहुंची थी। पुलिस को देखते हीं अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए उन्होंने छत से छलांग लगा दिया। छत से कूदने के कारण उसके पैर में गंभीर चोट आई और वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से उसे घायल अवस्था में उठा कर पुलीस अभिरक्षा में स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद […]