Month: October 2024

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय के सामने शनिवार को बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने सीओ का घेराव कर खरी खोटी सुनायी. सीओ ने धरना-प्रदर्शन में उपस्थित सभी लोगों को 10 दिन में सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सात दिनों में नवगछिया अनुमंडल के सभी बाढ़ पीड़ितों को अविलंब सरकार की ओर से घोषित राशि को नहीं देने पर अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में विशाल जन आंदोलन कर धरना प्रदर्शन कर किया जायेगा, जिसके लिए सरकार व स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा. DESK 04 B

Noimg

एकल उपयोग प्लास्टिक पर नगर परिषद नवगछिया की कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नगर परिषद नवगछिया में प्रशिक्षु आईएस सहायक समाहर्त्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी गरिमा लोहिया के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। इस दौरान निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, पुलिस बल और धावा दल के साथ मिलकर एकल उपयोग प्लास्टिक पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कुल 65 किलोग्राम एकल प्लास्टिक जब्त किया गया और सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा, तीन हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला गया। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अनिवार्य रूप से ट्रेड लाइसेंस बनवाएं। इस संदर्भ में ट्रेड लाइसेंस और नवीनीकरण हेतु नोटिस भी जारी किए गए। गरिमा लोहिया ने दुकानदारों को सड़क पर गंदगी न फैलाने और दुकानों में डस्टबीन का उपयोग करने के […]

Noimg

है ‘नैमिषारण्य’ में, छाई हुई उमंग, क्योंकि आगमानंद जी, करा रहे सत्संग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : श्री रामचंद्रचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की अध्यक्षता में खरीक के पूरबटोला, ध्रुवगंज के खुले मैदान (नैमिषारण्य) में शरदोत्सव सत्संग और नैमिषारण्य ऋषि-मुनि सत्संग आयोजित किया गया। विवेकानंद कुंवर कन्हाय बाबू ने सत्संग का संयोजन किया। ‘शरदोत्सव सत्संग’ की महत्ता एवं नैमिषारण्य की सार्थकता को समझाते हुए स्वामी आगमानंद ने कहा कि इस पवित्र स्थान को कई सिद्ध संत-महात्माओं की चरणधूलि से स्नान करने का सोभाग्य प्राप्त है। सत्संग समारोह को रासेश्वर श्रीकृष्ण और रासेश्वरी श्रीराधारानी जी सहित गोपियों के संग रचे महारास से उत्पन्न सुमधुर ध्वनि की हो रही बारिश में भींजने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भक्तजनों से घिरे परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने जीवन को मधुमय बनाने के निमित तत्काल ही स्वरचित […]

Noimg

गोलीबारी कांड के 02 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। 9 अप्रैल 2024 को वादिनी कदवा थाना क्षेत्र के नवीन नगर झड़कहवा निवासी नीलम भारती पति मुनिलाल सिंह के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कुछ अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर इनके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी करने लगे जिसका विरोध करने पर हथियार से फायरिंग की गई एवं इनके द्वारा पूर्व में भी रंगदारी का मांग किया गया था। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 08/24 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। वही कांड अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 18 अक्टूबर 2024 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त कदवा झाड़कहवा निवासी अजय यादव पिता स्व केसो यादव, पिंटू यादव पिता स्व कमली यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत […]

Noimg

हत्या के प्रयास कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। 2 जून 2024 को वादी भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी तेजनारायण शर्मा पिता स्व जगदीश शर्मा के लिखित आवेदन के आधार पर आपसी विवाद को लेकर इनके पड़ोसी के द्वारा जान मारने के नियत से मारपीट व तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोप में भवानीपुर थाना कांड संख्या 80/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। कांड अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दिनांक-18 अक्टूबर 2024 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी मुन्ना सिंह पिता अंबिका सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK 04 B

Noimg

देशी शराब 35 लीटर बरामदकारोबारी फरार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। शनिवार को गोपालपुर थाना गश्ती टीम सुकटिया बाजार में भ्रमणशील थी जहां मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देख मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा किया गया परंतु उक्त मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क किनारे बोरा फेंक कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तत्पश्चात् बोरा की तलाशी के क्रम में कुल 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 243/24 उत्पाद अधिनियम के तहत मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। DESK 04 B

Noimg

जदयू संगठनात्मक सत्यापन समीक्षा बैठक रंगरा प्रखंड में की गई आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। जदयू प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक सत्यापन समीक्षा बैठक गोपालपुर विधानसभा प्रभारी संतोष सहनी एवं जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती की उपस्थिति में रंगरा प्रखंड तीनटंगा दियारा दक्षिणी दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें गोपालपुर विधानसभा प्रभारी संतोष सहनी एवं जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी के सदस्यों से बात कर पंचायत कमेटी की सूची एवं प्रखंड कमेटी की सूची को सत्यापित किया और पंचायत. अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के दायित्व को विस्तार से बताया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह, उमेश चंद्र पटेल, जिला सचिव व्यास जी दास, संजय सिंह, जिला 20 सूत्री सदस्य मदन राम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अखिलेश सिंह […]

Noimg

एसपी ने लोक अभियोजक के साथ की मासिक समीक्षा बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। शनिवार को नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा के द्वारा कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया सभी थानाध्यक्ष एवं लोक अभियोजक के साथ त्वरित विचारण के सभी कांडों के निष्पादन से संबंधित प्रगति कार्यों के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस क्रम में पुलिस जिला. नवगछिया अंतर्गत संबंधित थाना में प्रतिवेदित गंभीर अपराध शीर्षों के कांड आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित कांड जो त्वरित विचारण अंतर्गत संचालित है के संदर्भ में अभियोजन/त्वरित विचारण के कांडों के निष्पादन एवं प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। DESK 04 B