


तेलघी गांव निवासी गौतम कुमार चौधरी ने पुलिस-प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की
नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव निवासी गौतम कुमार चौधरी ने अपने पिता की हत्या के मामले में फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है। गौतम कुमार चौधरी के अनुसार, उनके पिता की 8 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। मामले में एक आरोपित भगवान चौधरी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं

गौतम कुमार चौधरी ने बताया कि पिता की हत्या के बाद से परिवार के बीच भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि हत्या के मामले में फरार आरोपित उनके या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी किसी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। गौतम का कहना है कि आरोपितों के फरार रहने के कारण परिवार के सदस्यों में लगातार डर बना हुआ है।

परिवार ने पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।















