


बगड़ी में आपसी विवाद के दौरान हुई थी मारपीट, गंभीर रूप से घायल हुआ था एक व्यक्ति
नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में 12 सितंबर को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बगड़ी निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को बगड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले को लेकर पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त बताए जा रहे कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।

















