October 1, 2021
सर्राफ कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई ||GS NEWS
नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babulस्थानीय बनारसीलाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 1987 से कार्यरत हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो गोवर्धन दास को महाविद्यालय परिसर में ही गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही साथ उन्हें सेवान्तलाभ भी प्रदान कर दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव रामानन्द सिंह, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, लेखपाल विनोदानंद मंडल, वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल मंडल, श्याम सुंदर शर्मा, रमेश कुमार, अवधेश कुमार वैद्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सेवानिवृत्त प्रो गोवर्धन दास को माला पहनाकर इनके कार्यकाल की भरपूर प्रशंसा की। वहीं सेवानिवृत्त प्रो गोवर्धन दास को शिक्षक संघ सचिव रामानंद सिंह ने अंगवस्त्र और शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल यादव ने रामायण से सम्मानित किया। […]