September 19, 2025
पीरपैंती रेफरल अस्पताल में सेवा पर्व अभियान के तहत पौधरोपण, ट्रैक्टर से पहुंचे पौधे ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर के पीरपैंती रेफरल अस्पताल परिसर में गुरुवार को वन विभाग की ओर से सेवा पर्व अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। पौधे अस्पताल तक ट्रैक्टर से लाए गए, जिन्हें विभागीय कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लगाया। कार्यक्रम को “एक पेड़ मां के नाम” पहल से भी जोड़ा गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके। वन विभाग के प्रभारी रूपम कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की टीम बनाई गई है और स्कूल, अस्पताल व प्रखंड कार्यालयों को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान […]