5
(1)

रंगरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार अभियुक्त को भेजा न्यायिक हिरासत में

नवगछिया ।
मारपीट के एक मामले में रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी मिथुन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी को वादी मृदुल कुमार शर्मा के फर्द बयान पर रंगरा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आपसी विवाद को लेकर मिथुन कुमार ठाकुर एवं चार-पांच अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर वादी तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी, जिससे वे घायल हो गए थे।

मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने घटना में संलिप्त मिथुन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: