5
(1)

राम मंदिर निर्माण से बढ़ा सनातन समाज का गौरव, विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की पहचान

पूर्णिया।
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने विश्व मंच पर एक नई और सशक्त पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका, जिससे करोड़ों सनातनियों की सदियों पुरानी आस्था और प्रतीक्षा को सम्मान मिला।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल एक धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं के सम्मान का प्रतीक है। वर्षों से चला आ रहा संघर्ष इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ समाप्त हुआ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सनातन समाज अधिक जागरूक, संगठित और सशक्त हुआ है। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सनातन मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। साथ ही भारत का मान-सम्मान विश्वभर में बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिली है और आज भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व करोड़ों देशवासियों और सनातन समाज के लिए प्रेरणा, विश्वास और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: