


प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य एवं विकसित भारत के संकल्प के लिए हुई सामूहिक प्रार्थना
पूर्णिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता बबलू सहाय ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन “12 साल बेमिसाल” अभियान की जिला संयोजक मीनाक्षी सिन्हा की देखरेख में हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी दूरदर्शी नीतियों और जनहितकारी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
कार्यक्रम का समापन आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन एवं रामनारायण मेहता, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन, डॉ. संजीव, राजीव राय, गुप्तेश कुमार, राजेश गोस्वामी, संजय मोहन, काली शंकर, प्रमोद जायसवाल, अजित सिन्हा, प्रशांत झा, शुभम झा, अमन भारती सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
















