September 17, 2025
राज्य सब जूनियर व सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, नवगछिया ने दोनों वर्गों में हासिल किया तीसरा स्थान ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में आयोजित 32वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेगूसराय को 35-33, 37-35 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को 35-30, 35-28 से पराजित कर लगातार 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने लखीसराय को 35-30, 31-25 से हराकर विजेता का […]